फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arvind Kejriwal Live: महरौली में केजरीवाल ने किया रोड शो, बोले- तिहाड़ में भाजपा ने बंद करा दीं मेरी दवाएं

Sat, 11 May 2024 09:12 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 11 May 2024 09:12 PM IST
खास बातें

Arvind Kejriwal Press Conference Live : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आप दक्षिणी दिल्ली लोकसभा उम्मीदवार सहीराम पहलवान के समर्थन में महरौली में रोड शो किया। दिल्ली की सभी 7 संसदीय सीटों पर 25 मई को मतदान होना है।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal Bail Live Updates: AAP Campaign for 4th Phase Lok Sabha Election Begins in Delhi Today
सीएम अरविंद केजरीवाल का रोड शो - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

09:11 PM, 11-May-2024

'दिल्ली को राज्य का दर्जा देंगे'

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा,  '4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। हम दिल्ली को राज्य का दर्जा देंगे और हम अपना उपराज्यपाल बनाएंगे। भगवान ने मुझे 21 दिन दिए हैं। इस तानाशाही को खत्म करने के लिए मैं 24 घंटे काम करूंगा, देश भर में यात्रा करूंगा।'

07:21 PM, 11-May-2024

'मैं बहुत छोटा आदमी हूं' - अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा, 'भाजपा सरकार ने मुझे गिरफ्तार कर लिया। मुझे आश्चर्य होता था कि मेरी गलती क्या थी, मैं एक छोटा आदमी हूं और हमारी एक छोटी सी पार्टी है, जिसकी दो राज्यों (दिल्ली और पंजाब) में सरकारें हैं। हालांकि, वे बहुत शक्तिशाली हैं। मैंने दिल्ली के लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्कूल और मोहल्ला क्लिनिक बनाए, क्या यह मेरी गलती थी? मैं मधुमेह का मरीज हूं, लेकिन जब मैं तिहाड़ जेल में था तो उन्होंने मेरी दवाएं बंद कर दीं।'
 
विज्ञापन
07:19 PM, 11-May-2024

'मेरी गलती बस इतनी है कि अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कीं' - केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने कहा, वे दिल्ली सरकार को पंगु बनाने के लिए सब कुछ बंद करना चाहते हैं, मैं तानाशाही के खिलाफ लड़ रहा हूं।  मेरी गलती यह है कि मैंने दिल्ली के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कीं और उन्होंने जेल में 15 दिनों के लिए मेरा इंसुलिन बंद कर दिया।'
07:12 PM, 11-May-2024

भाजपा ने सोचा टूट जाएगी आम आदमी पार्टी - भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, 'भाजपा ने सोचा कि अगर आप अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया और संजय सिंह को जेल में डाल देंगे तो आम आदमी पार्टी टूट जाएगी। हालांकि, वे नहीं जानते थे कि 'आप' एक विचार है, और आप एक विचार को समाप्त नहीं कर सकते।'
 
07:05 PM, 11-May-2024

भाजपा जीती तो जेल में होंगे उद्धव और ममता 

केजरीवाल ने कहा, 'मैंने दिल्ली के लिए बहुत काम किया। मैंने 24 घंटे बिजली दी। आप को कुचलने में पीएम मोदी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। देश के बड़े भ्रष्टाचारी भाजपा में शामिल हैं। भाजपा जीती तो उद्धव और ममता भी जेल में होंगी। केजरीवाल को सीएम पद का लालच नहीं हैं।'
 
06:28 PM, 11-May-2024

महरौली में रोड शो

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आप दक्षिणी दिल्ली लोकसभा उम्मीदवार सहीराम पहलवान के समर्थन में महरौली में रोड शो किया। दिल्ली की सभी 7 संसदीय सीटों पर 25 मई को मतदान होना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:50 PM, 11-May-2024

जेल से वापस आने के बाद अरविंद केजरीवाल का पहला रोड शो

दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'जेल से वापस आने के बाद आज अरविंद केजरीवाल का पहला रोड शो है। लोग बड़ी संख्या में उनका समर्थन करने और उन्हें अपना प्यार देने के लिए सामने आ रहे हैं।'
 
03:16 PM, 11-May-2024

जेल के ताले टूट गए, केजरीवाल छूट गए

शुक्रवार शाम तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद सीएम केजरीवाल का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से केजरीवाल का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने ‘जेल के ताले टूट गए, केजरीवाल छूट गए, अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद‘ समेत तमाम नारे लगाए। इस दौरान कार्यकर्ता एक दूसरे को बधाई भी देते दिखे। कार्यकर्ता पटाखे भी लेकर आए थे। जैसे ही केजरीवाल जेल से बाहर निकले, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी शुरू कर दी। काफी देर तक आतिशबाजी का दौर चलता रहा। पुलिस ने भी सुरक्षा कड़ी की हुई थी। ढोल बजाते हुए लोगों ने काफी देर तक नारे लगाए। केजरीवाल ने कार की छत खोलकर सभी का अभिवादन किया।
02:09 PM, 11-May-2024

मेरे खून का एक-एक कतरा देश के लिए है: केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि हमारा देश 4000 हजार साल पुराना है। जब भी देश में किसी ने तानाशाही की कोशिश की है। जनता ने उसे बाहर कर दिया। मैं उनके खिलाफ लड़ रहा हूं। देश के 140 करोड़ लोगों से भीख मांग रहा हूं। देश को बचा लो। सुप्रीम कोर्ट ने 21 दिन दिए हैं। मैं पूरे देश में घूमूंगा। मेरे खून का एक-एक कतरा देश के लिए है। ये लोग इंडिया गठबंधन से पूछते हैं कि आप का प्रधानमंत्री कौन होगा। हम भाजपा से पूछना चाहते हैं कि आप का प्रधानमंत्री का दावेदार कौन है। पहले योदी को निपटाएंगे फिर फिर अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाएंगे। ये मोदी की गारंटी कौन पूरी करेगा। क्या अमित शाह पूरी करेंगे। 4 जून के बाद भाजपा की सरकार नहीं बन रही है। हरियाणा, दिल्ली, बिहार, झारखंड, यूपी और दूसरे राज्यों में इनकी सीट घट रही हैं। देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। 
01:37 PM, 11-May-2024

मोदी अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं; केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि मैं 140 करोड़ लोगों का साथ चाहता हूं। इस देश को बचाना है। मैं लोकतंत्र को बचाना चाहता हूं। मैं मंत्री, मुख्यमंत्री बनने नहीं आया नौकरी छोड़कर यहां आया हूं। मेरा देश के लिए सबकुछ कुर्बान है। मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं आपका पीएम कौन होगा। पीएम मोदी 17 सितंबर को पार्टी से रिटायर्ड हो जाएंगे। अमित शाह को पीएम बनाएंगे। मोदी अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed