Arvind Kejriwal Arrest Live: सीएम की पत्नी के संदेश पर बांसुरी बोलीं- आपका दर्द मैं समझती हूं पर इसके लिए...
Delhi CM Arvind Kejriwal Arrested Live News in Hindi : अदालत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब नीति घोटाला मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया। केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के बड़े नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
ईडी ऑफिस पहुंची केजरीवाल की पत्नी
दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ईडी दफ्तर पहुंचीं।हाईकोर्ट से केजरीवाल को नहीं मिली राहत
दिल्ली हाईकोर्ट गिरफ्तारी और हिरासत को चुनौती देने वाली अरविंद केजरीवाल की याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया।Delhi Excise policy case | Delhi High Court denies an urgent listing of the plea filed by Delhi CM and AAP National Convener Arvind Kejriwal challenging his arrest and custody in the case. An urgent mentioning was made by his counsel for an urgent listing. The HC denied it and…
— ANI (@ANI) March 23, 2024
गिरफ्तारी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची केजरीवाल की टीम
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 22 मार्च के ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे हैं। उन्होंने पीएमएलए कोर्ट के ईडी रिमांड के खिलाफ आदेश को चुनौती दी है। उनकी कानूनी टीम ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट में गिरफ्तारी और रिमांड दोनों की याचिका दाखिल की है। यह गैर कानूनी है। उन्हें हिरासत से तुरंत रिहा किया जाना चाहिए। इस मामले पर लीगल टीम ने तत्काल सुनवाई की मांग की।सुनीता केजरीवाल की पीसी पर बांसुरी स्वराज की प्रतिक्रिया
अरविंद केजरीवाल के संदेश पर पत्नी सुनीता केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भाजपा नेता बांसुरी स्वराज ने कहा कि हम सुनीता केजरीवाल के चेहरे पर उस पीड़िता को महसूस कर रहे हैं। उनके इस दर्द के लिए सिर्फ और सिर्फ अरविंद केजरीवाल जिम्मेदारी हैं। उन्होंने 100 करोड़ की रिश्वत अपनी जेब में डाली और दिल्ली के लोगों के साथ धोखा किया।VIDEO | Here’s what BJP leader Bansuri Swaraj (@BansuriSwaraj) said on Delhi CM Arvind Kejriwal's wife Sunita Kejriwal’s press briefing earlier today.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 23, 2024
“We understand the anguish faced by Mrs Kejriwal. The person wholly responsible for her pain is Arvind Kejriwal. He defrauded… pic.twitter.com/dgdMKOwlcG
सीएम केजरीवाल के इस्तीफे पर बोले संदीप दीक्षित
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित से पूछा कि क्या वह सीएम बने रहेंगे और जेल से सरकार चलाएंगे तो उन्होंने कहा कि यह आप का आंतरिक मामला है। लेकिन ऐसा कोई कानून नहीं है जो इस पर प्रतिबंध लगाता हो। प्रशासनिक दृष्टिकोण से यह बेहतर होगा।#WATCH | Delhi: On Delhi CM Arvind Kejriwal, Congress leader Sandeep Dikshit says, "Whether he continues to be the CM and run the govt from jail is AAP's internal matter but there is no law that bans it. It will be better from an administrative point of view that he (Arvind… pic.twitter.com/4aSMG1kYBB
— ANI (@ANI) March 23, 2024
कांग्रेत नेता संजय निरुपम बोले- केजरीवाल को सीएम पद छोड़ना होगा
कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा कि उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल को नैतिक आधार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। निरुपम ने एक्स पर एक पोस्ट साझा कर यह बात कही है। उन्होंने लिखा कि नैतिकता यही है।दिल्ली मंत्री आतिशी को पुलिस ने रोका
कायर मोदी इतना डर गया है कि वो अब AAP को चुनाव नहीं लड़ने देना चाहता
— AAP (@AamAadmiParty) March 23, 2024
AAP मंत्री @AtishiAAP को भी पुलिस जगह-जगह रोक रही है
मोदी जी एक काम करो, सब AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं को गोली मार दो, आपका काम आसान हो जाएगा
वरना अगर AAP नेता और कार्यकर्ता ज़िंदा रहे तो तुम्हें सुकून से… pic.twitter.com/wUQOHjoYkV