फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young footballers to showcase their skills in the MCD Mini League

Delhi NCR News: एमसीडी मिनी लीग में दम दिखाएंगे नन्हे फुटबॉलर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले नन्हे फुटबॉलर अब मैदान पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। एमसीडी मिनी लीग (फुटबॉल) में अंडर-9 और अंडर-11 आयु वर्ग के छात्र हिस्सा लेंगे। इसके लिए दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय की खेल शाखा ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। इसमें पूर्वी दिल्ली सहित सभी जिलों के चयनित खिलाड़ियों की प्रतियोगिता में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है। शिक्षा उपनिदेशक (खेल) एस. सुनील के अनुसार, सभी जिलों के फिजिकल एजुकेशन सुपरवाइजर और संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हों। खेल किट और अन्य प्रशासनिक जानकारी के लिए मॉडल टाउन के छत्रसाल स्टेडियम स्थित स्पोर्ट्स ब्रांच के प्रशासन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed