Uttarkashi Dharali Cloudburst Live: हर्षिल में बारिश से जालंधरी गाड उफनाया, नदी के पास का क्षेत्र कराया खाली
{"_id":"689970ac81f76d428a0b6fec","slug":"uttarkashi-dharali-cloudburst-live-news-rescue-and-search-operation-7th-day-bad-weather-all-update-in-hindi-2025-08-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi Dharali Cloudburst Live: हर्षिल में बारिश से जालंधरी गाड उफनाया, नदी के पास का क्षेत्र कराया खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 11 Aug 2025 10:40 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 11 Aug 2025 10:40 PM IST
खास बातें
धराली आपदा में जिंदगी की तलाश जारी है। आपदा को एक हफ्ता हो गया है। वहीं, मौसम की चुनौती के बीच आज रेस्क्यू के लिए सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व जिला प्रशासन ड्रोन और अन्य अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटी हैं। यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट...
विज्ञापन
धराली
- फोटो : जागरूक पाठक
लाइव अपडेट
10:38 PM, 11-Aug-2025
जालंधरी गाड उफान पर आया, नदी के पास का क्षेत्र खाली करवाया
हर्षिल और बगोरी गांव के बीच बहने वाली जालंधरी गाड तेज बारिश के कारण उफान पर बहने के कारण सेना ने नदी के आसपास क्षेत्र को खाली करवाया है। वहां पर बने एसडीआरएफ के कैंप ओर लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा है।
07:09 PM, 11-Aug-2025
हर्षिल में लगातारी बारिश से खीरगंगा में पानी बढ़ा
गंगोत्री क्षेत्र सहित हर्षिल क्षेत्र में पिछले डेढ़ घंटे से तेज बारिश जारी है। इस कारण खीर गंगा ओर उसके समीप हंतयारी गाड का पानी बढ़ने लगा है। ऐसे में एक बार फिर धराली में भय का माहौल बना है। वहीं प्रशासन सहित राहत एजेंसियां अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन
05:47 PM, 11-Aug-2025
यूपी और बिहार समेत नेपाल के लोग भी लापता
गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि आपदा में 43 लोगों के लापता होने की सूचना मिली थी। जिनमें से धराली गांव के एक युवक आकाश पंवार का शव बरामद हुआ है। मृत युवक के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। शेष लापता 42 लोगों में नौ सेना के कार्मिकों के साथ ही धराली गांव के आठ और निकटवर्ती क्षेत्रों के पांच लोग शामिल हैं। टिहरी जिले का एक, बिहार के 13 और उत्तर प्रदेश के छह व्यक्ति भी लापता बताए गए हैं। इनके अतिरिक्त 29 नेपाली मजदूरों के लापता होने की भी सूचना मिली थी, जिनमें से मोबाईल नेटवर्क बहाल होने के बाद पांच व्यक्तियों से संपर्क हो चुका है। शेष 24 मजदूरों के संबंध में उनके ठेकेदारों से अधिक विवरण नहीं मिल पाया है। संबंधित ठेकेदारों को कहा गया है कि इन मजदूरों को जहां से लाया गया है, वहां से उनके मोबाइल नंबर तथा अन्य जानकारी प्राप्त की जाय। ऐसा माना जा रहा है कि अभी तक सकुशल मिले पांच मजदूरों की तरह शेष अन्य मजदूर भी अन्यत्र जा सकते है। केदारनाथ आपदा के दौरान भी लापता बताए गए कई लोग प्रभावित क्षेत्र से वापस अपने घर पहुंच चुके थे। अन्य राज्यों के लापता लोगों के घरों का पता जुटाकर भी उनकी खोज-खबर का प्रयास किया जा रहा है। इन लोगों के बारे में अंतिम वस्तुस्थिति एक-दो दिन में साफ होने की उम्मीद है।
05:06 PM, 11-Aug-2025
हर्षिल घाटी में बारिश के कारण रोका बचाव कार्य
हर्षिल घाटी में दोपहर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। राहत बचाव कार्य में बारिश बाधा बनी, जिसके चलते काम रोकना पड़ा।
04:31 PM, 11-Aug-2025
विधानसभा अध्यक्ष ने आपदा राहत के लिए दिया एक माह का वेतन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मानवीय संवेदनाओं और कर्तव्यबोध का परिचय देते हुए अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया। उन्होंने इससे सबंधित पत्र विधानसभा सचिव को सौंपा।
03:27 PM, 11-Aug-2025
आपदा प्रभावित परिवारों को मिली सहायता राशि
प्रदेश सरकार की ओर से धराली में आपदा प्रभावित 98 परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए गए। यह वितरण गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश सिंह चौहान द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:48 PM, 11-Aug-2025
धराली के मलबे से जिंदगियों की तलाश करेगा जीपीआर रडार
धराली के मलबे में दबी जिंदगियों की तलाश अब राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान (एनजीआरआई) का ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) करेगा। इसके लिए एनजीआरआई की विशेषज्ञ टीम धराली पहुंच गई। एनजीआरआई ने इस साल फरवरी में तेलंगाना में एसएलबीसी सुरंग हादसे में फंसे लोगों का पता लगाने के लिए जीपीआर रडार का इस्तेमाल किया था। इसी प्रकार धराली में एनजीआरआई के वैज्ञानिक उन जगहों की पहचान करेंगे, जहां मानव उपस्थिति हो सकती है। इससे बचाव दल उन स्थानों पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। जीपीआर सर्वेक्षणों से मलबे के भीतर विसंगतियों का पता चलेगा। जीपीआर एक भू-भौतिकीय विधि है, जो सतह के नीचे वस्तुओं और संरचनाओं का पता लगाने के लिए रेडियो तरंगों का उपयोग करती है। कीचड़ और पानी की उपस्थिति के बीच भी एनजीआरआई का ये रडार मानव की उपस्थिति का पता लगा सकते हैं।
02:14 PM, 11-Aug-2025
हर्षिल में पेड़ काटकर झील को खोलने का हो रहा प्रयास
हर्षिल में बनी अस्थायी झील के मुहाने से पेड़ काटकर झील को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
12:59 PM, 11-Aug-2025
घोड़े खच्चरों से पहुंचाई जा रही खाद्य सामग्री
ग्रामीणों के लिए घोड़े खच्चरों के माध्यम से राशन सामग्री पहुंचाई जा रही है। वहीं आपदा प्रभावित ग्रामीणों के लिए समेश्वर देवता मंदिर में सामूहिक भोजन बनाया जा रहा है।
12:42 PM, 11-Aug-2025
मलबे के बीच लापता लोगों की तलाश शुरू
धराली आपदा के छह दिन बाद वहां पर मलबे में सेना, आईटीबीपी सहित एनडीआरफ, एसडीआरएफ की ओर से खोज बचाव शुरू कर दिया गया है। मलबे के बीच खुदाई कर लापता लोगों को ढूढा जा रहा है। वहीं, निम और सेना रेको डिडेकटर मशीन से वहां पर सर्च अभियान चला रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
