फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarkashi Cloudburst Live: चिन्यालीसौंड़ में तैनात होंगे चिनूक और एमआई-17, सीएम ने दिया एक माह का वेतन

Thu, 07 Aug 2025 07:52 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 07 Aug 2025 07:52 PM IST
खास बातें

Uttarkashi Flood News:  उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से मची तबाही के बाद बुधवार दोपहर मौसम खुलने पर बचाव अभियान ने जोर पकड़ा। जिला प्रशासन के अनुसार सेना के दो घायल जवानों को हेलिकॉप्टर से हायर सेंटर भेजा गया है। आपदा में छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग लापता हैं। पढ़ें पल-पल के अपडेट यहां...

विज्ञापन
Uttarkashi Cloudburst Live Rescue operation started in Dharali many people including 10 army personnel missing
पहला चिनूक हर्षिल में उतरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लाइव अपडेट

11:04 PM, 07-Aug-2025

फंसे 657 लोगों को निकाला

उत्तरकाशी जिले के धराली में आपदा के तीसरे दिन मौसम खुलते ही बचाव व राहत कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली। चिनकू, एमआई-17 समेत आठ निजी हेलिकॉप्टर बचाव अभियान में जुट गए। वायु सेना के चिनूक हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए भारी मशीनरी को हर्षिल पहुंचाया गया। जबकि हेलिकॉप्टर से हर्षिल, नेलांग, मताली से फंसे 657 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
10:28 PM, 07-Aug-2025

आपदा राहत के लिए सीएम ने दिया एक माह का वेतन

उत्तरकाशी के धराली एवं हर्षिल में आई आपदा में राहत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक माह का वेतन देने की घोषणा की है। वहीं, उत्तराखंड आईएएस एसोसिएशन ने भी आपदा पीड़ितों के लिए एक दिन का वेतन देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित लोगों के साथ हर कदम पर खड़ी है। इस कठिन परिस्थिति में सभी को एकजुट होकर पीड़ितों की सहायता करनी चाहिए। उधर, बृहस्पतिवार को एल फैनई की अध्यक्षता में उत्तराखंड आईएएस एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में प्राकृतिक आपदा को लेकर चर्चा की गई। तय किया गया कि धराली में आई आपदा के मद्देनजर सभी आईएएस अधिकारी अपना एक दिन का वेतन स्वेच्छा से मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे। एसोसिएशन के सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि ऐसी आपदा के समय में प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी व नागरिक की भागीदारी अहम है।
विज्ञापन
07:52 PM, 07-Aug-2025

चिन्यालीसौंड़ में तैनात किए जाएंगे चिनूक और एमआई-17

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मातली को रेस्क्यू अभियान के लिए स्ट्रेटिजिक एरिया बनाने को कहा है। इसके अलावा राहत और बचाव कार्यों को गति देने के लिए चिनूक तथा एमआई-17 को चिन्यालीसौंड़ में ही तैनात किया जाएगा, ताकि देहरादून से लग रहे अतिरिक्त समय को कम किया जा सके।
05:10 PM, 07-Aug-2025
वीसैट - फोटो : अमर उजाला
चिनूक से एक वीसैट ((अति लघु एपर्चर टर्मिनल)) मातली पहुंचा दिया गया है। आज शाम या कल सुबह तक यह हर्षिल पहुंच जाएगा। इसके चालू हो जाने से इंटरनेट कनेक्टिविटी बढ़िया हो जाएगी।
04:36 PM, 07-Aug-2025

चिनूक से धराली आपदा प्रभावित क्षेत्र में पहुंचाया जेनरेटर

आपदा प्रभावित क्षेत्र से लोगों को रस्क्यू करने के साथ ही अब चिनूक से जेनरेटर भी पहुंचाया गया है।
03:19 PM, 07-Aug-2025

धराली रेस्क्यू ऑपरेशन पर उच्च स्तरीय बैठक

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा धराली रेस्क्यू ऑपरेशन पर उच्च स्तरीय बैठक की जा रही है। बैठक में आर्मी, एयरफोर्स, आईटीबीपी, बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन, मौसम विज्ञान विभाग, एनडीआरएफ के अधिकारी दिल्ली से ऑनलाइन जुड़े हैं। रेस्क्यू अभियान की समीक्षा की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:32 PM, 07-Aug-2025

तीन दिनों में हर्षिल तक सड़क खोलकर संपर्क बहाल किया जाएगा

धराली और हर्षिल में बचाव कार्यों पर सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन ने कहा कि बादल फटने और उसके बाद हुई भारी बारिश के बाद, यहां से धराली की दूरी लगभग 96 किलोमीटर है, और पूरे रास्ते में चार बड़े भूस्खलन बिंदु हैं और एक पुल नष्ट हो गया है। पिछले दो दिनों से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मचारी और मशीनरी तैनात हैं। सड़कों को बहाल करने के प्रयास जारी हैं। हमें उम्मीद है कि कुछ ही घंटों में संपर्क बहाल हो जाएगा। हमारे जवान तैयार हैं। जैसे ही सड़क संपर्क बहाल होगा, हमें उम्मीद है कि एक दिन में पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा। अगले तीन दिनों में हम हर्षिल तक सड़क खोलकर संपर्क बहाल कर पाएंगे। हर्षिल को धराली से जोड़ने वाली सड़क अभी पानी में डूबी हुई है। हम या तो पुरानी सड़क को बहाल कर सकते हैं या एक नई सड़क बना सकते हैं, इन दोनों विकल्प का हम उपयोग करेंगे। 


01:59 PM, 07-Aug-2025

भटवाड़ी के आखिरी संपर्क मार्ग पर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा भटवाड़ी के आखिरी संपर्क मार्ग पर पहुंचे। उनका कहना है कि राहत के नाम पर सरकार सिर्फ झूठे दावे कर रही है। सेना आईटीबीपी के जवान काम  कर रहे हैं।
नेटवर्क बाधित किए जाने के कारण लोगों का अपनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। हम धराली के लिए निकले हैं लेकिन भटवाड़ी से आगे संपर्क मार्ग खत्म है।

01:22 PM, 07-Aug-2025

दस लोगों को और लाया गया जौलीग्रांट

पहली बार मे 29 और दूसरी बार में 10 लोगों को जौलीग्रांट लाया गया। अभी कुछ और लोगों को लाए जाने की संभावना है।

 
01:08 PM, 07-Aug-2025

चिनूक से रेस्क्यू कर 29 लोगों को लाया गया देहरादून एयरपोर्ट

चिनूक हेलिकॉप्टर द्वारा कुल 29 लोगों को धराली उत्तरकाशी से रेस्क्यू कर देहरादून एयरपोर्ट लाया गया। जहां पर उनका मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। वहीं प्रशासन, पुलिस, सेना और एनडीआरएफ की टीम देहरादून एयरपोर्ट पर मौजूद है। इन 29 लोगों के लिए देहरादून एयरपोर्ट पर सेना, एनडीआरएफ और उत्तराखंड सरकार की बसें खड़ी हैं। जिनसे इनको आगे के लिए रवाना किया जाएगा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed