Global Investors Summit Live: सीएम धामी ने निवेशकों का किया आह्वान, कहा- उत्तराखंड में डबल इंजन का मजबूत इरादा
{"_id":"65727b61fd27f63cc20e6ffc","slug":"uttarakhand-global-investor-summit-2023-live-updates-pm-modi-will-inaugurate-in-dehradun-cm-dhami-news-2023-12-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"Global Investors Summit Live: सीएम धामी ने निवेशकों का किया आह्वान, कहा- उत्तराखंड में डबल इंजन का मजबूत इरादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 08 Dec 2023 05:59 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 08 Dec 2023 05:59 PM IST
खास बातें
Global Investors Summit 2023, PM Modi News in Hindi: उत्तराखंड में दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन प्रधानमंत्री मोदी ने शुभारंभ किया। देश-दुनिया के 5000 से अधिक निवेशक और प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। राज्य में विभिन्न सेक्टर में निवेश के लिए अभी तक तीन लाख करोड़ रुपये के एमओयू हो चुके हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान अपने भाषण में कई बड़ी बातें कहीं। यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट
विज्ञापन
निवेशक सम्मेलन के मंच पर पीएम मोदी और सीएम धामी।
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
05:27 PM, 08-Dec-2023
उत्तराखंड में बनेगा कन्वेंशन सेंटरः धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निवेशकों का आह्वान किया कि उत्तराखंड में डबल इंजन का मजबूत इरादा है और निवेश की भरपूर संभावनाएं हैं। ऐसा वातावरण शायद कहीं और नहीं मिलेगा। उन्होंने गुजरात की तर्ज पर उत्तराखंड में एक कन्वेंशन सेंटर बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने आश्वस्त किया कि उत्तराखंड निवेशक सुरक्षित हाथों में हैं। उनकी सरकार निवेशक मित्र नीतियां लाई हैं, जो राज्य और आपके सपनों को साकार करने के लिए तैयार है। उन्होंने प्रधानमंत्री को राष्ट्र ऋषि की मिसाल देते हुए कहा कि वह भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए प्रयत्नशील हैं। वाइब्रेंट गुजरात से प्रेरणा लेकर सम्मेलन कर रहे हैं। हर दो वर्ष में इस तरह का सम्मेलन होगा।
03:31 PM, 08-Dec-2023
उत्तराखंड में निवेश करने के लिए उत्साहित नजर आए निवेशक
देहरादून में आयोजित इन्वेस्टर समिट का आज पहला दिन है। निवेशक उत्तराखंड में निवेश करने के लिए उत्साहित नजर आए। रसना ग्रुप सम्मलेन के बाद बड़ा निवेश कर सकता है। वहीं उद्योगपति पिरुज खंबाटा ने कहा कि उत्तराखंड में निवेश के कई आयाम है। बताया कि गुलाब के फूलों में निवेश करनी की योजना है।
विज्ञापन
02:57 PM, 08-Dec-2023
पीएम ने उत्तराखंडवासियों को दी हाउस ऑफ हिमालयाज की दी बधाई
उत्तराखंड में आयोजित दो दिवसीय निवेशक सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहुंचकर जान फूंक दी। पीएम मोदी ने उत्तराखंडवासियों को हाउस ऑफ हिमालयाज की बधाई। कहा कि यहां के लोकल उत्पादों को विदेशी बाजार में स्थापित करनी की पहल की गई है। ये वोकल फ़ॉर लोकल और लोकल फ़ॉर ग्लोबल का कारक बनेगा। उन्होंने कहा कि भारत के हर जिले में अलग-अलग उत्पाद मिलते हैं। हमें स्थानीय उत्पादों के लिए ग्लोबल मार्केट बनाना होगा। कहा कि आने वाले कुछ समय में देश की दो करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति बनाने के लिए लखपति दीदी अभियान चलाया है।
हाउस ऑफ हिमालयाज से ये काम और तेजी से बढ़ जाएगा। आप भी यहां के जिलों में ऐसे उत्पाद देखें।
02:28 PM, 08-Dec-2023
हेल्थ से लेकर एजुकेशन तक यहां अपार संभावनाएं
बाबा रामदेव ने कहा कि हेल्थ से लेकर एजुकेशन तक यहां अपार संभावनाएं हैं। मैं सभी कंपनियों से आह्वान करुंगा कि अपने सीएसआर से यहां स्कूल बनाएं। उन्होंने देहरादून के एयरपोर्ट को 24 घंटे के लिए खोले जाने की मांग की। कहा कि इससे उद्योगपतियों को और आसानी होगी।
02:17 PM, 08-Dec-2023
पतंजलि 10 हजार करोड़ का करेगी निवेश: बाबा रामदेव
बाबा रामदेव ने कहा कि हमने अब तक उत्तराखंड में बड़ा निवेश किया है। पतंजलि 10 हजार करोड़ का निवेश करेगा और 10 हजार लोगों को रोजगार देगा। मैं सभी कॉरपोरेट हाउस से आह्वान करता हूं कि अपना एक कॉरपोरेट हाउस उत्तराखंड में भी बना लो, आपकी उम्र बढ़ जाएगी।
02:05 PM, 08-Dec-2023
भारत के निर्माण के लिए राष्ट्रीय चरित्र को सशक्त करना होगा
पीएम ने कहा कि मेरा एक संकल्प है। आने वाले कुछ समय में देश की 2 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति बनाने के लिए मैंने लखपति दीदी अभियान चलाया है। ये हाउस ऑफ हिमालयाज से ये काम और तेजी से बढ़ जाएगा। आप भी यहां के जिलों में ऐसे उत्पाद देखें। विकसित भारत के निर्माण के लिए राष्ट्रीय चरित्र को सशक्त करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:42 PM, 08-Dec-2023
मिडल क्लास आज अपनी पसंद की चीजों पर ज्यादा कर रहा खर्च
साथ ही कहा कि मिडल क्लास आज अपनी पसंद की चीजों पर ज्यादा खर्च कर रहा है। हमें उनकी जरूरत को पहचानने होगा। हाउस ऑफ हिमालयाज को लेकर बधाई दी और कहा कि यहां के लोकल उत्पादों को विदेशी बाजार में स्थापित करनी की पहल है। ये वोकल फ़ॉर लोकल और लोकल फ़ॉर ग्लोबल का कारक बनेगा। भारत के हर जिले में अलग-अलग उत्पाद मिलते हैं।
11:45 PM, 07-Dec-2023
मेक इन इंडिया की तरह वेड इन इंडिया भी चलाया जाए: पीएम मोदी
वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने डबल इंजन सरकार के फायदे गिनाए। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के फायदे का उदाहरण टूरिस्म सेक्टर भी है। कहा कि देश के धन्ना सेठों को कहना चाहता हूं कि हमारे यहां माना जाता है कि शादी के जोड़े ईश्वर तय करता है। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि जोड़े अपने जीवन की यात्रा यहां आने के बजाय विदेश में क्यों जाते है। मेक इन इंडिया की तरह वेड इन इंडिया भी चलाया जाए। आप कुछ निवेश कर पाओ या नहीं लेकिन अपने परिवार की एक डेस्टिनेशन वेडिंग अगले पांच साल में उत्तराखंड में करें। अगले पांच साल में पांच हजार डेस्टिनेशन वेडिंग भी उत्तराखंड में हुई तो ये एक नया क्षेत्र खड़ा हो जाएगा। देश के धन्ना सेठ इस बारे में सोचेंगे तो बड़ा बदलाव आएगा।
11:34 PM, 07-Dec-2023
हर निवेशक के लिए यहां बहुत सम्भावनाएं
वैश्विक निवेशक सम्मेलन में अपने संबोधन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निवेशकों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र के प्रयासों के बीच राज्य सरकार भी छोटी आबादी के लिए काम कर रही है। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे से दूरी 2.5 घंटे की होने जा रही है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन से रेल कनेक्टिविटी आसान होने जा रही है। हम सीमावर्ती गांवों को विकसित करने जा रहे हैं। हर निवेशक के लिए यहां बहुत संभावनाएं हैं।
11:30 PM, 07-Dec-2023
पीएम बोले - जिसमें दम हो, मैदान में आ जाएं...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से कहा कि जिसमें दम हो, मैदान में आ जाएं, फायदा उठा लें। मैं गारंटी देता हूं कि जो बातें हम बताते हैं उन्हें पूरा कराने के लिए हम खड़े भी रहते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे जीवन के एक पहलू को बनाने में इस धरती का बड़ा योगदान है। कहा कि अगर उसे कुछ लौटाने का अवसर मिलता है तो उसका आनंद भी कुछ और होता है। आइये इस पवित्र धरती में चल पड़िए। आपके काम में कभी कोई बाधा नहीं आएगी। हमारा देश नई ऊर्जा के साथ खड़ा हो सकता है।