Uttarakhand Election Results Live: धामी ने दिया इस्तीफा, इन नामों की चर्चा हुई तेज, नए सीएम को लेकर अब त्रिवेंद्र ने दिया बयान
{"_id":"622aefc7170139519529a4cb","slug":"uttarakhand-election-results-2022-live-updates-analysis-and-explanation-congress-bjp-harish-rawat-pushkar-singh-dhami-aap","type":"live","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Election Results Live: धामी ने दिया इस्तीफा, इन नामों की चर्चा हुई तेज, नए सीएम को लेकर अब त्रिवेंद्र ने दिया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 12 Mar 2022 10:10 AM IST
रेनू सकलानी
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:10 AM IST
खास बातें
चुनाव परिणाम आने के बाद अब भाजपा सरकार बनाने की प्रक्रिया में लग गई है, जिसके तहत मुख्यमंत्री धामी ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है, पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...
विज्ञापन
सीएम धामी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:57 PM, 11-Mar-2022
विधायकों में महाराज और धन सिंह के नाम
मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर विधायकों में से सतपाल महाराज और धन सिंह के नामों की चर्चा है। दोनों नाम पूर्व में भी चर्चा में रहे हैं। विधायकों से जुदा यदि पार्टी बाहर से मुख्यमंत्री के चेहरा तलाशती है तो उसके लिए तीन प्रमुख नामों की चर्चा शुरू हो गई है। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट के नाम लिए जा रहे हैं।05:49 PM, 11-Mar-2022
भीतरघात, नाराजगी दरकिनार, मोदी मैजिक बरकरार
चुनाव में दून में न तो वोटरों ने पार्टी से बगावत कर चुनाव मैदान में उतरे बागियों को अहमियत दी और न ही महंगाई आदि को मुद्दा बनाकर मतदान किया। बल्कि इस चुनाव में भी प्रदेश के साथ ही दून में मोदी मैजिक बरकरार रहा और लोगों ने प्रत्याशियों की बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताते हुए भाजपा को दून में दस में से नौ सीटों पर कब्जा दिला दिया। इससे मतदान से पहले तमाम सियासी पंडितों के दावे धरे के धरे रह गए।
विज्ञापन
05:38 PM, 11-Mar-2022
विधायकों के बीच से कोई बने मुख्यमंत्री : त्रिवेंद्र
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि विधायकों में से किसी एक को सीएम बनाया जाना चाहिए। मैंने चुनाव नहीं लड़ा तो मुख्यमंत्री पद की बात करना भी गलत है। बाकी जिसे भी मौका मिलेगा, हम उनके साथ पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता का आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने दोबारा भाजपा को मौका दिया है।05:27 PM, 11-Mar-2022
सेम नागराजा भगवान के दर्शन करने पहुंचे धन सिंह
श्रीनगर विधानसभा सीट चुनाव जीतने के बाद कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिह रावत सेम नागराजा भगवान के दर्शन करने पहुंचे। यहां एक घंटे पूजा अर्चना कर उन्होंने नागराजा भगवान का आशीर्वाद लिया। पूजा अर्चना के पश्चचात लंबगांव में रावत ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।05:16 PM, 11-Mar-2022
मत प्रतिशत में कौशिक और अंतर में फुरकान पहले नंबर पर
चुनावी दंगल में हरिद्वार शहर सीट से पांचवीं बार जीतने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को मिले वोटों का मत प्रतिशत भी सबसे अधिक रहा है। वहीं, कांग्रेस के फुरकान अहमद सबसे ज्यादा अंतर से जीतने वाले प्रत्याशी रहे हैं। जबकि बसपा के सरवत करीम अंसारी की हार-जीत के बीच की वोटों की खाई सबसे कम रही है।05:02 PM, 11-Mar-2022
500 का आंकड़ा भी नहीं छू पाए 13 प्रत्याशी
उत्तरकाशी जनपद की तीनों सीटों पर 23 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें से 13 प्रत्याशी 500 का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। यमुुनोत्री में 4 व गंगोत्री में 1 प्रत्याशी नोटा से पीछे रहे। जनपद में विजयी प्रत्याशियों सहित आठ प्रत्याशी ही ऐसे थे, जो एक हजार के आंकड़े को पार कर पाए। जबकि 13 प्रत्याशी पांच सौ का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में कुल 57 हजार 928 वोट पड़े, जिनमें से 49 हजार 717 भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी को पड़े। 5998 वोट आम आदमी पार्टी के अजय कोठियाल को पड़े। 238 लोगों ने नोटा के बटन को दबाया। 1975 वोट शेष 6 प्रत्याशियों को पड़े, जिनमें यूकेडी, बीएसपी, सीपीआई के प्रत्याशी भी शामिल थे। यमुनोत्री सीट पर कुल 50848 वोट पड़े, जिसमें से 48635 वोट भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय विजयी प्रत्याशी को पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:53 PM, 11-Mar-2022
कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह नेगी ने हार की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकारी
कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कोटद्वार विधानसभा चुनाव में अपनी हार की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकारते हुए नवनिर्वाचित विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी को जीत की हार्दिक शुभकामनाएं भेजीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित विधायक क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगी।04:35 PM, 11-Mar-2022
गहतोड़ी ने की धामी के लिए चंपावत सीट छोड़ने की पेशकश
चंपावत से जीते कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए चंपावत सीट छोड़ने की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि सिर्फ छह महीने के कार्यकाल में सरकार की छवि निखारने वाले मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा को प्रदेश में बड़ी जीत दिलाई है। ऐसे नेता को प्रदेश की बागडोर पूरे पांच साल के लिए मिलनी चाहिए। गहतोड़ी ने कहा कि वे मन-तन से जनता की तरफ से इस सीट को धामी के लिए छोड़ना चाहते हैं। चंपावत सीट से पुष्कर सिंह धामी विधायक बनें, इसके लिए प्रदेश संगठन से अनुरोध करेंगे।04:32 PM, 11-Mar-2022
हरदा ने बनाया हार का रिकॉर्ड
लालकुआं सीट से चुनाव हारकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने हार का रिकॉर्ड अपने नाम किया। चुनाव में भी भाजपा नेता हरदा पर हारने का तंज कस रहे थे। अपनी रणनीति के बदौलत भाजपा ने हरीश रावत को हराने में कामयाबी हासिल की। पूर्व सीएम हरीश रावत ने 2014 में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा का चुनाव लड़ा लेकिन पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने उनको करीब तीन लाख मतों से पराजित किया। 2017 विधानसभा चुनाव में तत्कालीन सीएम रहे हरीश रावत हरिद्वार और किच्छा से विधानसभा चुनाव लड़े लेकिन दोनों जगहों से पराजय का मुंह देखना पड़ा।04:00 PM, 11-Mar-2022