फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
IND Inning
115/1 (18 ov)
Target: 296
Virat Kohli 25(19)*
Shubman Gill 57 (54)
IND need 181 runs in 32.0 remaining overs

IND vs USA U19 Highlights: भारतीय अंडर-19 टीम ने अमेरिका को छह विकेट से हराया, जीत से की शुरुआत

Thu, 15 Jan 2026 07:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुलवायो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुलवायो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 15 Jan 2026 07:39 PM IST
खास बातें

IND U19 vs USA U19 World Cup 2026 : भारतीय अंडर-19 टीम ने बारिश से बाधित मुकाबले में यूएसए को हराकर जीत से विश्व कप की शुरुआत की है। भारत ने आसानी ने यह मुकाबला अपने नाम किया।

विज्ञापन
IND U19 vs USA U19 Highlights: ICC U-19 ODI World Cup 2026 India vs USA Match Scorecard Updates
अमेरिका के कप्तान उत्कर्ष और भारतीय कप्तान आयुष टॉस के दौरान - फोटो : Screengrab Star Sports

लाइव अपडेट

07:39 PM, 15-Jan-2026

IND U19 vs USA U19 live score: भारत जीता

भारतीय अंडर-19 टीम ने विश्व कप के पहले मुकाबले में अमेरिका को सात विकेट से हरा दिया है। अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35.2 ओवर में 107 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने जब भारत उतरा तो मैच में बारिश ने खलल डाली जिस कारण मैच काफी देर तक रुका रहा। मैच दोबारा शुरू होने पर ओवर में कटौती की गई। भारत को 37 ओवर में 96 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला। भारत ने 17.2 ओवर में चार विकेट पर 99 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। 
07:23 PM, 15-Jan-2026

IND U19 vs USA U19 live score: भारत को लगा चौथा झटका

अमेरिका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को चौथा झटका लगा है। विहान मल्होत्रा पवेलियन लौट गए हैं। भारत ने 70 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवाए हैं। उसे जीत के लिए और 26 रन बनाने हैं।
विज्ञापन
06:52 PM, 15-Jan-2026

IND U19 vs USA U19 live score: म्हात्रे पवेलियन लौटे

भारत को 25 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा है और कप्तान आयुष म्हात्रे पवेलियन लौट गए हैं। म्हात्रे 19 रन बनाकर आउट हुए।
06:50 PM, 15-Jan-2026

IND U19 vs USA U19 live score: भारत को लगा दूसरा झटका

भारत को वेदांत त्रिवेदी के रूप में दूसरा झटका लगा है। वेदांत दो रन बनाकर आउट हो गए हैं।
06:46 PM, 15-Jan-2026

IND U19 vs USA U19 live score: मैच दोबारा शुरू

भारत और अमेरिका के बीच अंडर-19 विश्व कप का मुकाबला दोबारा शुरू हो गया है। बारिश के कारण ओवरों में कटौती की गई है और मैच अब 37 ओवर का होगा। इतना ही भारत को अब संशोधित लक्ष्य मिला है और उसे जीत के लिए 96 रन बनाने हैं। भारत के लिए फिलहाल आयुष म्हात्रे और वेदांत त्रिवेदी क्रीज पर हैं।
05:29 PM, 15-Jan-2026

IND U19 vs USA U19 live score: बारिश के कारण मैच में देरी

बुलावायो में तेज बारिश के कारण मैच में देरी हो रही है। फिलहाल बारिश तेज है और मैदान कवर्स से ढका हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:52 PM, 15-Jan-2026

IND U19 vs USA U19 live score: खराब रोशनी की वजह से रुका मैच

बुलवायो में खराब रोशनी और आकाशीय बिजली के डर से मैच को रोक दिया गया है। खेल रुकने तक भारत ने चार ओवर में एक विकेट पर 21 रन बना लिए हैं। आयुष म्हात्रे और वेदांत त्रिवेदी नाबाद हैं। टीम इंडिया को अब भी 87 रन की जरूरत है। वैभव सूर्यवंशी दो रन बनाकर आउट हुए।
04:33 PM, 15-Jan-2026

IND U19 vs USA U19 live score: भारत को पहला झटका

भारत को 12 के स्कोर पर पहला झटका लगा। वैभव सूर्यवंशी दो रन बनाकर रित्विक का शिकार बने। रित्विक ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया और बेहद आक्रामक तरीके से जश्न मनाया। फिलहाल कप्तान आयुष म्हात्रे और वेदांत त्रिवेदी क्रीज पर हैं।
03:34 PM, 15-Jan-2026

IND U19 vs USA U19 live score: अमेरिकी पारी 107 रन पर सिमटी

अमेरिकी टीम 35.2 ओवर में 107 रन पर सिमट गई। इस तरह भारत को अंडर-19 विश्व कप के पहले मैच में 108 रन का लक्ष्य मिला है। फिलहाल खेल बारिश की वजह से रुका हुआ है। बुलवायो में जैसे ही भारतीय ओपनर्स बल्लेबाजी के लिए उतरे, तेज बारिश शुरू हो गई। इससे पहले भारत की ओर से तेज गेंदबाज हेनिल पटेल ने पांच विकेट झटके। वहीं, दीपेश देवेंद्रन, आरएस अम्ब्रिश, वैभव सूर्यवंशी और खिलन पटेल को एक-एक विकेट मिला। एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।

अमेरिका की ओर से सात खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। इनमें से तीन खिलाड़ी कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव, ऋषभ शिम्पी और रित्विक अप्पीडी खाता तक नहीं खोल सके। अमरिंदर गिल एक रन, अमोघ अरेपेल्ली तीन रन, अदित कप्पा पांच रन, सबरीश प्रसाद सात रन बनाकर आउट हुए। वहीं, साहिल गर्ग और अर्जुन महेश ने 16-16 रन की पारी खेली। अदनित झाम्ब 18 रन और नीतीश सुदिनी 36 रन बनाकर आउट हुए।
03:31 PM, 15-Jan-2026

IND U19 vs USA U19 live score: अमेरिका के नौ विकेट गिरे

अमेरिका को 35वें ओवर में दो झटके लगे। इस ओवर में हेनिल पटेल ने लगातार दो गेंदों पर सबरीश प्रसाद और ऋषभ शिम्पी को आउट किया। उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद पर सबरीश को कनिष्क के हाथों कैच कराया, फिर आखिरी गेंद पर ऋषभ को पवेलियन भेजा। इस तरह हेनिल ने पांच विकेट पूरे किए। उनके पास हैट्रिक का मौका होगा।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed