WPL 2023: मंधाना की आरसीबी को महिला प्रीमियर लीग में मिली पहली जीत, यूपी वॉरियर्स को पांच विकेट से हराया
{"_id":"6411c3fd235feaa70f014e16","slug":"up-vs-rcb-women-live-cricket-score-up-warriorz-vs-royal-challengers-bangalore-wpl-2023-13th-match-updates-2023-03-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"WPL 2023: मंधाना की आरसीबी को महिला प्रीमियर लीग में मिली पहली जीत, यूपी वॉरियर्स को पांच विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 15 Mar 2023 11:10 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:10 PM IST
खास बातें
WPL Highlights Cricket Score, UP vs RCB Women’s Premier League 2023 : महिला प्रीमियर लीग के 13वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने यूपी वॉरियर्स को पांच विकेट से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। यूपी वॉरियर्स की टीम 19.3 ओवर में 135 रन पर सिमट गई। आरसीबी ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 136 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। इस टूर्नामेंट में उसकी यह पहली जीत है।
विज्ञापन
कनिका आहूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
10:52 PM, 15-Mar-2023
RCB vs UP Live Score: आखिरकार आरसीबी को जीत मिल गई
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को महिला प्रीमियर लीग में जिस जीत की तलाश थी वह उसे छठे मैच में जाकर मिली। स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली इस टीम ने यूपी वॉरियर्स को पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल की। इससे पहले उसे मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स (दो बार), गुजरात जाएंट्स और यूपी वॉरियर्स के हाथों हार मिली थी।आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। यूपी वॉरियर्स की टीम 19.3 ओवर में 135 रन पर सिमट गई। आरसीबी ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 136 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। इस टूर्नामेंट में उसकी यह पहली जीत है।
कनिका और ऋचा ने दिलाई जीत
आरसीबी के लिए 20 साल की कनिका आहूजा और 19 साल की ऋचा घोष ने मैच जिताऊ पारी खेली। कनिका ने 30 गेंद पर 46 रन बनाए। वहीं, ऋचा 32 गेंद पर 31 रन बनाकर नाबाद रहीं। अनुभवी हीथर नाइट ने 24 रनों का योगदान दिया। सोफी डिवाइन ने 14 और एलिस पैरी ने 10 रन बनाए। कप्तान स्मृति मंधाना एक बार फिर फेल रहीं। वह खाता खोले बगैर आउट हो गईं। श्रेयंका पाटिल ने नाबाद पांच रन बनाए। यूपी वॉरियर्स के लिए दीप्ति शर्मा ने दो विकेट लिए। सोफी एक्लेस्टोन, देविका वैद्य और ग्रेस हैरिस को एक-एक सफलता मिली।
10:45 PM, 15-Mar-2023
RCB vs UP Live Score: आरसीबी को लगा बड़ा झटका
आरसीबी को बड़ा झटका सोफी एक्लेस्टोन ने दिया। उन्होंने 17वें ओवर की चौथी गेंद पर कनिका आहूजा को क्लीन बोल्ड कर दिया। कनिका ने इस मैच में आरसीबी के लिए सबसे अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने 30 गेंद पर 46 रन बनाए। इस दौरान कनिका ने आठ चौके लगाए। उन्होंने छक्का भी लगाया। आरसीबी ने 17 ओवर में पांच विकेट पर 124 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 18 गेंद पर 12 रन बनाने हैं। ऋचा घोष 20 और श्रेयंका पाटिल चार रन बनाकर खेल रही हैं।
विज्ञापन
10:34 PM, 15-Mar-2023
RCB vs UP Live Score: जीत के करीब आरसीबी
आरसीबी की टीम जीत के करीब पहुंच गई है। उसने 15 ओवर में चार विकेट पर 114 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए पांच ओवर में 22 रन बनाने हैं। कनिका आहूज ने टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया है। उन्होंने 26 गेंद पर 44 रन बनाए हैं। ऋचा घोष 21 गेंद पर 16 रन बनाकर खेल रही हैं।10:07 PM, 15-Mar-2023
RCB vs UP Live Score: आरसीबी को लगा चौथा झटका
आरसीबी को चौथा झटका दीप्ति शर्मा ने दिया है। उन्होंने नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर हीथर नाइट को आउट कर दिया। यह आरसीबी के लिए बड़ा झटका है। नाइट ने 21 गेंद पर 24 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पांच चौके लगाए। हीथर नाइट का कैच किरण नवगिरे ने लिया। आरसीबी ने नौ ओवर में चार विकेट पर 60 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 66 गेंद पर 76 रन बनाने हैं। कनिका आहूज 11 रन बनाकर नाबाद हैं। नाइट के आउट होने के बाद ऋचा घोष क्रीज पर आई हैं।09:58 PM, 15-Mar-2023
RCB vs UP Live Score: आरसीबी को लगा तीसरा झटका
आरसीबी को तीसरा झटका देविका वैद्य ने दिया। उन्होंने एलिस पैरी को आउट कर दिया। पैरी 13 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने एक चौका लगाया। आरसीबी ने सात ओवर में तीन विकेट पर 49 रन बना लिए हैं। हीथर नाइट 19 और कनिका आहूजा पांच रन बनाकर खेल रही हैं।09:40 PM, 15-Mar-2023
RCB vs UP Live Score: आरसीबी को लगा दोहरा झटका
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम को दोहरा झटका लगा है। उसकी दोनों ओपनर्स पवेलियन लौट गईं। सोफी डिवाइन पहले ओवर की अंतिम गेंद पर आउट हो गईं। उन्होंने छह गेंद पर 14 रन बनाए। इस दौरान डिवाइन ने दो चौके और एक छक्का लगाया। उनके बाद दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर दीप्ति शर्मा ने स्मृति मंधाना को क्लीन बोल्ड कर दिया। मंधाना खाता नहीं खोल सकीं। आरसीबी ने तीन ओवर में दो विकेट पर 27 रन बना लिए हैं। हीथर नाइट 12 और एलिस पैरी एक रन बनाकर खेल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:15 PM, 15-Mar-2023
RCB vs UP Live Score: आरसीबी को मिला 136 रन का लक्ष्य
आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स को 19.3 ओवर में 135 रन पर ऑलआउट कर दिया। यूपी के लिए ग्रेस हैरिस ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। दीप्ति शर्मा और किरण नवगिरे ने 22-22 रन बनाए। सोफी एक्लेस्टोन ने 12 रनों का योगदान दिया। आरसीबी के लिए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की स्टार खिलाड़ी एलिस पैरी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। सोफी डिवाइन और आशा शोभना को दो-दो सफलता मिली। मेगन शुट और श्रेयंका पाटिल ने एक-एक विकेट लिए।08:47 PM, 15-Mar-2023
RCB vs UP Live Score: यूपी को लगा दोहरा झटका
यूपी वॉरियर्स को छठा झटका 16वें ओवर में लगा। एलिस पैरी ने पहली ही गेंद पर दीप्ति शर्मा को आउट कर दिया। पैरी की फुलटॉस गेंद को बाउंड्री से बाहर भेजने के प्रयास में दीप्ति आउट हो गईं। श्रेयंका पाटिल ने उनका कैच लिया। दीप्ति ने 19 गेंद पर 22 रन बनाए। उन्होंने ग्रेस हैरिस के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की। एलिस पैरी ने इसके बाद तीसरी गेंद पर ग्रेस हैरिस को भी आउट कर दिया। हैरिस अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सकीं। वह 32 गेंद पर 46 रन बनाकर आउट हो गईं। ऋचा घोष ने उनका कैच लिया।08:44 PM, 15-Mar-2023
RCB vs UP Live Score: ग्रेस हैरिस और दीप्ति ने आरसीबी को किया परेशान
यूपी वॉरियर्स की पारी को ग्रेस हैरिस और दीप्ति शर्मा ने संभाल लिया है। दोनों ने छठे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी कर ली है। यूपी ने 15 ओवर में पांच विकेट पर 100 रन बनाए हैं। ग्रेस हैरिस 46 और दीप्ति 22 रन बनाकर खेल रही हैं।08:23 PM, 15-Mar-2023