SRH vs LSG Highlights: लखनऊ ने हैदराबाद को सात विकेट से हराया, अंक तालिका में टॉप-4 में पहुंची क्रुणाल की टीम
{"_id":"645f55a8ba38a5b6690bae5a","slug":"srh-vs-lsg-live-cricket-score-sunrisers-hyderabad-vs-lucknow-super-giants-ipl-2023-58th-match-updates-2023-05-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"SRH vs LSG Highlights: लखनऊ ने हैदराबाद को सात विकेट से हराया, अंक तालिका में टॉप-4 में पहुंची क्रुणाल की टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 13 May 2023 07:44 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 13 May 2023 07:44 PM IST
खास बातें
SRH vs LSG 2023 Highlights: आईपीएल 2023 के 58वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपरजाएंट्स से था। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 182 रन बनाए। जवाब में लखनऊ ने 19.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
प्रेरक मांकड़
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
07:13 PM, 13-May-2023
लखनऊ ने हैदराबाद को हराया
आईपीएल 2023 के 58वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 182 रन बनाए थे। हेनरिच क्लासेन ने 29 गेंदों में 47 रन और अब्दुल समद ने 25 गेंदों में 37* रन की पारी खेली। जवाब में लखनऊ ने 19.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। युवा प्रेरक मांकड़ ने 45 गेंदों में 64 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, निकोलस पूरन ने 13 गेंदों में ताबड़तोड़ 44 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस ने 25 गेंदों में 40 रन की पारी खेली।इस जीत के साथ लखनऊ की टीम 12 मैचों में छह जीत और पांच हार के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। उसके 13 अंक हैं। चेन्नई के खिलाफ एक मैच बारिश से धुल गया था। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के 11 मैचों में आठ अंक हैं। इस टीम के लिए प्लेऑफ का रास्ता अब बेहद मुश्किल हो गया है। उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। हैदराबाद ने 11 मैचों में से चार जीते हैं, जबकि सात में हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ के अगले दो मैच 16 मई को मुंबई के खिलाफ इकाना में और 20 मई को कोलकाता के खिलाफ ईडन गार्डन्स में है। वहीं, हैदराबाद 15 मई को गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी।
07:01 PM, 13-May-2023
SRH vs LSG Live: लखनऊ की पकड़ में मैच
17 ओवर के बाद लखनऊ ने तीन विकेट गंवाकर 159 रन बना लिए हैं। फिलहाल तीन ओवर में लखनऊ को 24 रन की जरूरत है। फिलहाल निकोलस पूरन पांच गेंदों में 21 रन और प्रेरक मांकड़ 39 गेंदों में 61 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इससे पहले 16वें ओवर में अभिषेक शर्मा ने पांच छक्के समेत 30 रन लुटाए थे। यहीं से मैच पलट गया।
विज्ञापन
06:48 PM, 13-May-2023
SRH vs LSG Live: लखनऊ को 69 रन की जरूरत
15 ओवर के बाद लखनऊ ने दो विकेट गंवाकर 114 रन बना लिए हैं। फिलहाल लखनऊ को 30 गेंदों में 69 रन की जरूरत है। मार्कस स्टोइनिस 22 गेंदों में 28 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वहीं, प्रेरक मांकड़ ने आईपीएल में अपने चौथे मैच में ही पहला अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 35 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। दोनों के बीच अब तक 40 गेंदों में 60 रन की साझेदारी हो चुकी है।06:36 PM, 13-May-2023
SRH vs LSG Live: लखनऊ को 42 गेंदों में 94 रन की जरूरत
12 ओवर के बाद लखनऊ ने दो विकेट गंवाकर 75 रन बना लिए हैं। प्रेरक मांकड़ ने 26 गेंदों में 30 रन और मार्कस स्टोइनिस 13 गेंदों में 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं। काइल मेयर्स 14 गेंदों में दो रन और क्विंटन डिकॉक 19 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ को 42 गेंदों में 94 रन की जरूरत है।05:58 PM, 13-May-2023
SRH vs LSG Live: लखनऊ को पहला झटका
लखनऊ को चौथे ओवर में 12 के स्कोर पर पहला झटका लगा। फजलहक फारूकी ने काइल मेयर्स को मार्करम के हाथों कैच कराया। वह 14 गेंदों में दो रन बना सके। फिलहाल क्विंटन डिकॉक और प्रेरक मांकड़ क्रीज पर हैं। पांच ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट पर 20 रन है। उन्हें 90 गेंदों में 163 रन की जरूरत है।05:18 PM, 13-May-2023
SRH vs LSG Live: हैदराबाद ने 183 रन का लक्ष्य दिया
सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के सामने 183 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 182 रन बनाए। अभिषेक शर्मा कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अनमोलप्रीत सिंह और राहुल त्रिपाठी ने दूसरे विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी निभाई।त्रिपाठी 13 गेंदों में चार चौके की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अनमोलप्रीत ने कप्तान एडेन मार्करम के साथ तीसरे विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी निभाई। अनमोलप्रीत 27 गेंदों में सात चौके की मदद से 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे। क्रुणाल पांड्या ने 13वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर एडेन मार्करम और ग्लेन फिलिप्स को आउट किया। मार्करम 20 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि फिलिप्स खाता भी नहीं खोल सके।
इसके बाद हेनरिच क्लासेन ने अब्दुल समद के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी निभाई। क्लासेन बड़े शॉट के चक्कर में विकेट गंवा बैठे। वह अर्धशतक से चूक गए और 29 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 47 रन बनाकर आउट हुए। अब्दुल समद 25 गेंदों में एक चौका और चार छक्के की मदद से 37 रन बनाकर नाबाद रहे। भुवनेश्वर कुमार दो रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:51 PM, 13-May-2023
SRH vs LSG Live: हैदराबाद को क्लासेन से उम्मीदें
16 ओवर के बाद हैदराबाद ने पांच विकेट गंवाकर 145 रन बना लिए हैं। फिलहाल हेनरिच क्लासेन 20 गेंदों में 39 रन और अब्दुल समद 11 गेंदों में 10 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अब तक 22 गेंदों में 30 रन की साझेदारी हो चुकी है।04:34 PM, 13-May-2023
SRH vs LSG Live: हैदराबाद की आधी टीम पवेलियन लौटी
13वें ओवर में 115 के स्कोर पर हैदराबाद की टीम को दो झटके लगे। लखनऊ के कप्तान क्रुणाल पांड्या ने लगातार दो गेंदों पर एडेन मार्करम और ग्लेन फिलिप्स को पवेलियन भेजा। इस ओवर की पहली गेंद पर क्रुणाल ने मार्करम को विकेटकीपर निकोलस पूरन के हाथों स्टंप कराया। वह 20 गेंदों में दो चौके और एक छक्की की मदद से 28 रन बना सके। इसके बाद दूसरी गेंद पर क्रुणाल ने फिलिप्स को क्लीन बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल सके। 13 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर पांच विकेट पर 117 रन है। फिलहाल अब्दुल समद और हेनरिच क्लासेन क्रीज पर हैं।04:22 PM, 13-May-2023
SRH vs LSG Live: हैदराबाद को लगा तीसरा झटका
10 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन विकेट गंवाकर 95 रन बना लिए हैं। फिलहाल एडेन मार्करम 13 गेंदों में 22 रन और हेनरिच क्लासेन तीन गेंदों में छह रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इससे पहले अमित मिश्रा ने अनमोलप्रीत सिंह का कैच अपनी ही गेंद पर लपका था। वह 27 गेंदों में सात चौके की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए।04:02 PM, 13-May-2023