फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SA vs NED Highlights: नीदरलैंड की ऐतिहासिक जीत; दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से हराया, इस विश्व कप में दूसरा उलटफेर

Tue, 17 Oct 2023 11:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 17 Oct 2023 11:05 PM IST
खास बातें

 ICC ODI World Cup 2023 South Africa vs Netherlands 2023 Highlights: वनडे विश्व कप के 15वें मैच में दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 245 रन बनाए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 207 रन बना पाई और मैच 38 रन से हार गई।

विज्ञापन
SA vs NED World Cup Live: ICC WC 2023 South Africa vs Netherlands Today Match at HPCA Stadium
icc cricket world cup - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

11:01 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Highlights: नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया

नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से हरा दिया है। इस विश्व कप में यह दूसरा बड़ा उलटफेर है। इससे पहले अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराया था। बारिश से बाधित इस मैच में दोनों पारियों से सात-सात ओवर कम कर दिए गए थे। ऐसे में 43 ओवर के इस मैच में नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 245 रन बनाए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 42.5 ओवर में 207 रन ही बना सकी और मैच 38 रन से हार गई।

वनडे विश्व कप 2023 इंग्लैंड के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम भी उलटफेर का शिकार हुई है। दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इस विश्व कप में यह अफ्रीका की तीन मुकाबलों में पहली हार है। इससे पहले इस टीम ने श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को हराया था, लेकिन नीदरलैंड की टीम बड़ा उलटफेर करने में सफल रही। बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ और दोनों पारियों से सात-सात ओवर की कटौती हुई। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। नीदरलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। 82 रन पर आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। इसके बाद कप्तान एडवर्ड्स ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर बेहतरीन साझेदारियां की और अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। नीदरलैंड के लिए कप्तान चार्ल्स एडवर्ड्स ने नाबाद 78 रन बनाए। वन डर मर्वे ने 29 और आर्यन दत्त ने नौ गेंद में 23 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी, मार्को यानसेन और कगिसो रबाडा ने दो-दो विकेट लिए। गेराल्ड कोट्जी और केशव महाराज को एक-एक विकेट मिला।

246 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। 36 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। डिकॉक 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बावुमा 16 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। मार्करम एक और डुसेन चार रन बनाकर आउट हुए। क्लासेन और मिलर ने पांचवें विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी कर थोड़ी उम्मीदें जगाई, लेकिन क्लासेन के आउट होने के बाद मिलर अकेले पड़ गए। यानसेन नौ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मिलर भी 43 रन के निजी स्कोर पर चलते बने और दक्षिण अफ्रीका की हार तय हो गई। कोट्जे 22 रन बनाकर आउट हुए। रबाडा ने नौ रन बनाए। अंत में केशव महाराज और लुंगी एनगिडी ने टीम का स्कोर 207 रन तक पहुंचाया। हालांकि, इसके बावजूद टीम को 38 रन से हार का सामना करना पड़ा।
10:24 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका का नौवां विकेट गिरा

166 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का नौवां विकेट गिरा है। बस डे लिडे ने कगिसो रबाडा को सयब्रांड के हाथों कैच कराया। रबाडा ने छह गेंद में नौ रन बनाए। अब केशव महाराज और लुंगी एनगिडी क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका की हार तय हो चुकी है। नीदरलैंड ऐतिहासिक जीत के करीब है।
विज्ञापन
10:19 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका का आठवां विकेट गिरा

147 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का आठवां विकेट गिरा है। गेराल्ड कोट्जे 23 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। बस डे लिडे ने उन्हें विकेटकीपर चार्ल्स एडवर्ड्स के हाथों कैच कराया। अब दक्षिण अफ्रीका की हार लगभग तय हो चुकी है। 35 ओवर के बाद टीम का स्कोर 166/8 है।
10:06 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका के सात विकेट गिरे

145 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका के सात विकेट गिर चुके हैं। डेविड मिलर 52 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए। लोगन वन बीक ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब दक्षिण अफ्रीका की हार लगभग तय हो चुकी है। गोराल्ड कोट्जे के साथ केशव महाराज क्रीज पर हैं। अफ्रीकी टीम को जीत के लिए लगभग 100 रन की जरूरत है।
09:45 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका का छठा विकेट गिरा

109 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का छठा विकेट गिरा है। मार्को यानसेन 25 गेंद में नौ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। वन मीकेरेन ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब डेविड मिलर के साथ कोट्जे क्रीज पर हैं। 27 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 123/6 है।
09:44 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 100 रन के पार

पांच विकेट के नुकसान पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। मिलर और यानसेन क्रीज पर हैं। दोनों की कोशिश बड़ी साझेदारी कर अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जाने की होगी। 24 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 107/5 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:21 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौटी

89 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। हेनरिक क्लासेन 28 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। वन बीक ने उन्हें विक्रमजीत सिंह के हाथों कैच कराया। अब डेविड मिलर और मार्को यानसेन क्रीज पर हैं। 21 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 96/5 है।
09:05 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: मिलर-क्लासेन ने संभाली दक्षिण अफ्रीका की पारी

डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन ने मिलकर दक्षिण अफ्रीका की पारी संभाली है। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और अपनी टीम को लक्ष्य की तरफ ले जा रहे हैं। 18 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 82/4 है।
08:38 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा

246 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट 44 रन के स्कोर पर गिरा है। अब अफ्रीकी टीम मुश्किल में आ चुकी है। हेनरिक क्लासेन के साथ डेविड मिलर क्रीज पर हैं, जबकि यह पारी का 12वां ओवर है।
08:33 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका के तीन विकेट गिरे

42 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा है। एडेन मार्करम तीन गेंद में एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। वैन मीकेरेन ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब डुसेन के साथ हेनरिक क्लासेन क्रीज पर हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed