फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RR vs MI : राजस्थान ने मुंबई को नौ विकेट से हराया, यशस्वी जायसवाल ने ठोका नाबाद शतक

Tue, 23 Apr 2024 12:54 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 23 Apr 2024 12:54 AM IST
खास बातें

IPL Live Cricket Score, RR vs MI Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2024 का 38वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडिंस के बीच खेला गया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 179 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान ने 18.4 ओवर में एक विकेट खोकर 183 रन बनाए और नौ विकेट से मुकाबला जीत लिया।

विज्ञापन
RR vs MI IPL Live Score: Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Match Scorecard Updates
राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर - फोटो : IPL

लाइव अपडेट

11:51 PM, 22-Apr-2024

RR vs MI Live Score : राजस्थान ने नौ विकेट से जीता मुकाबला

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हराकर सीजन की सातवीं जीत हासिल की। अंक तालिका में राजस्थान की स्थिति मजबूत हो गई है। टीम पहले स्थान पर 14 अंकों के साथ बनी हुई है। वहीं, मुंबई सातवें स्थान पर है। टीम के खाते में छह अंक हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 179 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 18.4 ओवर में एक विकेट खोकर 183 रन बनाए।

जायसवाल-सैमसन के बीच हुई शतकीय साझेदारी
180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी हुई। सलामी बल्लेबाजी के लिए आए यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर के बीच पहले विकेट के लिए 74 रनों की  साझेदारी हुई। बारिश से प्रभावित इस मैच में पीयूष चावला ने जोस बटलर को सातवें ओवर में शिकार बनाया। पिछले मैच के विजेता रहे बटलर ने मुंबई के खिलाफ छह चौकों की मदद से 35 रन बनाए। इसके बाद मोर्चा संजू सैमसन ने संभाला जिन्होंने जायसवाल के साथ 109 रनों की विशाल साझेदारी निभाई और टीम को जीत दिलाई। 

जायसवाल ने जड़ा शतक
मुंबई इंडियंस के खिलाफ यशस्वी जायसवाल का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने जसप्रीत बुमराह, गेराल्ड कोएत्जी जैसे गेंदबाजों को निशाना बनाकर जोरदार शतक ठोका। युवा बल्लेबाज ने इसके लिए 59 गेंदों का सहारा लिया। दिलचस्प बात यह है कि जायसवाल का यह इस सीजन का पहला शतक है। इसके अलावा उनके आईपीएल करियर का दूसरा शतक है। 22 वर्षीय बल्लेबाज ने इस मैच में 60 गेंदों का सामना किया और नौ चौकों और सात छक्कों की मदद से 104 रन बनाए। वहीं, सैमसन ने दो चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 38 रन बनाए। दोनों बल्लेबाज अंत तक नाबाद रहे।
11:43 PM, 22-Apr-2024

RR vs MI Live Score : जायसवाल ने जड़ा शतक

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2024 का पहला शतक ठोका है। उन्होंने 59 गेंदों में सैकड़ा लगाया। यह उनके आईपीएल करियर का दूसरा शतक है।
विज्ञापन
11:12 PM, 22-Apr-2024

RR vs MI Live Score : 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर 123/1

राजस्थान रॉयल्स मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है। जायसवाल 65 और सैमसन 20 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। टीम को जीत के लिए 41 गेंदों में 56 रनों की जरूरत है।
10:58 PM, 22-Apr-2024

RR vs MI Live Score : जायसवाल ने पूरा किया अर्धशतक

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस सीजन का पहला अर्धशतक लगाया है। उन्होंने इसके लिए 31 गेंदों का सहारा लिया। यह उनके आईपीएल करियर का नौवां पचासा है।
10:53 PM, 22-Apr-2024

RR vs MI Live Score : राजस्थान को लगा पहला झटका

राजस्थान को पहला झटका पीयूष चावला ने दिया। उन्होंने जोस बटलर को बोल्ड किया। वह 35 रन बनाकर लौटे। बटलर और जायसवाल के बीच पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हुई। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए संजू सैमसन उतरे हैं।
10:43 PM, 22-Apr-2024

RR vs MI Live Score : रुकावट के बाद दोबारा शुरू हुआ मुकाबला

बारिश की वजह से प्रभावित हुआ राजस्थान बनाम मुंबई मैच एक बार फिर शुरू हो गया है। यह मुकाबला बिना किसी कटौती के खेला जा रहा है। राजस्थान की सलामी जोड़ी क्रीज पर पहुंच चुकी है। पारी का सातवां ओवर मोहम्मद नबी फेंकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:41 PM, 22-Apr-2024

RR vs MI Live Score : कब शुरू होगा मैच?

सभी कवर हटा दिए गए हैं। राजस्थान बनाम मुंबई मैच की शुरुआत 10:45 बजे से होगी।
10:36 PM, 22-Apr-2024

RR vs MI Live Score : बारिश ने एक बार फिर दी दस्तक

बारिश एक बार फिर शुरू हो गई है, जिसकी वजह से मुकाबला बीच में रुका हुआ है। डीएलएस नियम के अनुसार, इस स्टेज पर डीएलएस पार स्कोर 41 रन है। हालांकि, राजस्थान का स्कोर 61/0 है। संजू सैमसन की टीम मजबूत स्थिति में है।
10:28 PM, 22-Apr-2024

RR vs MI Live Score : कब शुरू होगा मुकाबला

बारिश रुक गई है और कवर हटाए जा रहे हैं। राजस्थान बनाम मुंबई मैच की शुरुआत 10.33 बजे से होगी।
10:05 PM, 22-Apr-2024

RR vs MI Live Score : बारिश ने दी दस्तक

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच में बारिश ने दस्तक दी है। जयपुर में हल्की बूंदा-बांदी हो रही है जिसकी वजह मुकाबला रुका हुआ है। कवर्स मैदान पर लगे हुए हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed