PBKS vs MI Highlights: पंजाब किंग्स ने मुंबई को पांच विकेट से हराया, फाइनल में बनाई जगह; अब आरसीबी से सामना
{"_id":"683c46fefcb8514c700098f7","slug":"pbks-vs-mi-qualifier-2-live-score-punjab-kings-vs-mumbai-indians-today-ipl-match-scorecard-updates-2025-06-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"PBKS vs MI Highlights: पंजाब किंग्स ने मुंबई को पांच विकेट से हराया, फाइनल में बनाई जगह; अब आरसीबी से सामना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mon, 02 Jun 2025 01:38 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:38 AM IST
खास बातें
PBKS vs MI 2025 Qualifier 2: कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। पंजाब की टीम 2014 के बाद पहली बार खिताबी मुकाबले में पहुंची है। पंजाब का फाइनल में सामना अब तीन जून को आरसीबी से होगा।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
01:38 AM, 02-Jun-2025
PBKS vs MI Live Score: पंजाब किंग्स फाइनल में
कप्तान श्रेयस अय्यर के नाबाद अर्धशतक की बदौलत पंजाब किंग्स ने क्वालिफायर-2 मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराकर आईपीएल 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 203 रन बनाए थे, जवाब में पंजाब ने श्रेयस की दमदार अर्धशतकीय पारी की मदद से 19 ओवर में पांच विकेट पर 207 रन बनाकर जीत दर्ज की। इस मैच में बारिश ने बाधा डाली जिस कारण मैच दो घंटे 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ। मैच में टॉस हो गया था, लेकिन मैच शुरू होने से ठीक पहले बारिश हुई जिस कारण मुकाबला देरी से शुरू हुआ। हालांकि, ओवरों में कटौती नहीं गई थी।पंजाब किंग्स ने 2014 के बाद पहली बार फाइनल में प्रवेश किया है। अब उसका सामना तीन जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा। आरसीबी ने क्वालिफायर-1 मुकाबले में पंजाब को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। पांच बार की चैंपियन मुंबई का सफर क्वालिफायर-2 में समाप्त हो गया। टीम ने एलिमिनेटर में गुजरात को हराया था, लेकिन हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम क्वालिफायर-2 की बाधा पार नहीं कर सकी। पंजाब और आरसीबी ने अब तक कभी आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीती है, ऐसे में यह तय है कि अब टूर्नामेंट को एक नया चैंपियन मिलेगा।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने 72 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद श्रेयस और नेहाल वढेरा ने साझेदारी निभाई और चौथे विकेट के लिए 84 रन जोड़े। श्रेयस ने इस दौरान 27 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। श्रेयस और वढेरा के बीच साझेदारी को अश्विनी कुमार ने वढेरा को आउट कर तोड़ा जो 48 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, श्रेयस क्रीज पर टिके रहे और उन्होंने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। श्रेयस 41 गेंदों पर पांच चौकों और आठ छक्कों की मदद से 87 रन बनाकर नाबाद रहे।
पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश आर्या ने 20, जोश इंग्लिस ने 38 और प्रभसिमरन सिंह ने छह रन बनाए। शशांक सिंह दो रन बनाकर आउट हुए, जबकि स्टोइनिस दो रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई की ओर से अश्विनी कुमार को दो विकेट मिले, जबकि ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पांड्या को एक-एक विकेट मिला।
01:23 AM, 02-Jun-2025
PBKS vs MI Live Score: पंजाब को पांचवां झटका
पंजाब किंग्स को शशांक सिंह के रूप में पांचवां झटका लगा है। शशांक दो रन बनाकर रन आउट हो गए हैं। हालांकि, कप्तान श्रेयस अय्यर अर्धशतक लगाकर क्रीज पर मौजूद हैं और उनका साथ देने मार्कस स्टोइनिस आए हैं।
विज्ञापन
01:20 AM, 02-Jun-2025
PBKS vs MI Live Score: श्रेयस का पचासा
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 27 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। श्रेयस शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्होंने टीम को मुकाबले में बनाए रखा है।01:13 AM, 02-Jun-2025
PBKS vs MI Live Score: वढेरा अर्धशतक से चूके
मुंबई इंडियंस को नेहाल वढेरा के रूप में बड़ी सफलता मिली है जो अर्धशतक से चूक गए हैं। वढेरा और कप्तान श्रेयस के बीच चौथे विकेट के लिए 47 गेंदों पर 84 रनों की साझेदारी हुई। इन दोनों बल्लेबाजों ने पंजाब को मुश्किल से उबारा। ट्रेंट बोल्ट ने 13 रन के स्कोर पर वढेरा को जीवनदान दिया था, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। हालांकि, इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतरे अश्विनी कुमार ने वढेरा को आउट कर मुंबई को राहत की सांस दिलाई। वढेरा 29 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 48 रन बनाकर आउट हुए।12:52 AM, 02-Jun-2025
PBKS vs MI Live Score: श्रेयस-वढेरा के बीच पनप रही साझेदारी
श्रेयस अय्यर और नेहाल वढेरा के बीच साझेदारी पनप रही है। मुंबई को तीन सफलता मिली है, लेकिन श्रेयस और वढेरा ने शानदार बल्लेबाजी कर पंजाब की पारी को संभाले रखा है। पंजाब ने 12 ओवर की समाप्ति तक तीन विकेट पर 109 रन बनाए हैं।12:30 AM, 02-Jun-2025
PBKS vs MI Live Score: मुंबई को तीसरी सफलता
हार्दिक पांड्या ने जोश इंग्लिस को आउट कर पंजाब किंग्स को तीसरा झटका दिया। इंग्लिस 21 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब ने लक्ष्य का पीछा करते हुए आठ ओवर की समाप्ति तक तीन विकेट पर 72 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:18 AM, 02-Jun-2025
PBKS vs MI Live Score: पंजाब को दूसरा झटका
अश्विनी कुमार ने प्रियांश आर्या को आउट कर पंजाब किंग्स को दूसरा झटका दे दिया है। प्रियांश अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 10 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए।12:02 AM, 02-Jun-2025
PBKS vs MI Live Score: पंजाब को लगा पहला झटका
तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे प्रभसिमरन सिंह को आउट कर पंजाब किंग्स को पहला झटका दिया है। प्रभसिमरन नौ गेंदों पर छह रन बनाकर आउट हो गए हैं।11:55 PM, 01-Jun-2025
PBKS vs MI Live Score: पंजाब की पारी शुरू
मुंबई इंडियंस के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की पारी शुरू हो गई है। मुंबई ने पंजाब के सामने 204 रनों का लक्ष्य रखा है। पंजाब के लिए प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर मौजूद हैं।11:41 PM, 01-Jun-2025
PBKS vs MI Live Score: मुंबई की पारी समाप्त
तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव की शानदार पारियों की मदद से मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 204 रनों का लक्ष्य दिया है। मुंबई ने बारिश से बाधित इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 203 रन बनाए हैं। बारिश के कारण मुकाबला दो घंटे 15 मिनट देरी से शुरू हुआ, लेकिन ओवरों में कटौती नहीं की गई। मुंबई के लिए तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेली। हालांकि, दोनों ही बल्लेबाज अर्धशतक बनाने से चूक गए।मुंबई को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा जो आठ रन बनाकर आउट हुए। जॉनी बेयरस्टो ने एक बार फिर अच्छी बल्लेबाजी की और 38 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सूर्यकुमार और तिलक ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की और मुंबई की पारी को संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद मुंबई की पारी धीमी पड़ गई। हालांकि नमन धीर ने कुछ शॉट्स लगाकर मुंबई का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। नमन 37 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या 15 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब की ओर से अजमातुल्ला ने दो विकेट लिए, जबकि जैमीसन, स्टोइनिस, विशाक और चहल ने एक-एक विकेट लिए।