PBKS vs CSK: दीपक चाहर की धारदार गेंदबाजी, चेन्नई का खाता खुला, पंजाब को हराया
PBKS vs CSK IPL HIGHLIGHTS: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही धोनी की अगुवाई वाली सीएसके ने अपनी पहली जीत भी दर्ज कर ली है। चेन्नई की तरफ से दीपक चाहर ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए वहीं मोईन अली ने 46 रनों की पारी खेली।
लाइव अपडेट
चेन्नई सुपर किंग्स की जीत
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2021 में अपना खाता खोल लिया है। दीपक चाहर की खतरनाक गेंदबाजी और मोईन अली की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर चेन्नई ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स 20 ओवर में सिर्फ 106 रन ही बना पाई थी। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 26 गेंदें शेष रहते छह विकेट से जीत अपने नाम कर ली।That's that from Match 8.@ChennaiIPL chase down the target in 15.4 overs and win by 6 wickets.
— IndianPremierLeague (@IPL) April 16, 2021
Scorecard - https://t.co/L0gFzXxDzS #VIVOIPL #PBKSvCSK pic.twitter.com/RgC75BEw1a
रैना-रायुडू आउट
शमी ने 15वें ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर पहले सुरेश रैना को आउट किया और फिर अंबाती रायुडू को भी शून्य पर पवेलियन भेजा।चेन्नई को 36 गेंदों में 10 रन की दरकार
चेन्नई की टीम इस सीजन की अपनी पहली जीत से बस चंद कदम दूर है। 14 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। चेन्नई को अब जीत के लिए आखिरी 36 गेंदों में 10 रनों की जरूरत है।मोईन अली आउट
पंजाब की तरफ से मुरुगन अश्विन ने चेन्नई का दूसरा विकेट गिराया। बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आए मोईन ने एक शानदार पारी खेली, हालांकि वह अपने अर्धशतक से चूक गए। मोईन 31 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए। 13 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 95/2, फाफ डुप्लेसिस (33*), सुरेश रैना (5*)10 ओवर पूरा
चेन्नई की टीम किसी भी तरह की हड़बड़ाहट में नहीं दिख रही है। मोईन अली और फाफ धीरे-धीरे लक्ष्य की तरफ बढ़ रहे हैं। वहीं पंजाब के गेंदबाज दबाव बनाने में असफल रहे हैं। 10 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 64/1, फाफ डुप्लेसिस (28*), मोईन अली (29*)पहला पावरप्ले समाप्त
चेन्नई के लिहाज से पहला पावरप्ले ठीक ठाक रहा है। इस दौरान उसने एक विकेट गंवाया है। छह ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 32/1, फाफ डुप्लेसिस (18*), मोईन अली (8*)ऋतुराज फिर फेल
चेन्नई के युवा सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ के लिए यह सीजन अभी तक अच्छा नहीं रहा है। पहले मैच में सस्ते में आउट होने के बाद वह इस मैच में भी पांच रन ही बना पाए। पांच ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 24/1, फाफ डुप्लेसिस (18*), मोईन अली (0*)चेन्नई के लिए बढ़िया ओवर
चेन्नई की तरफ से फाफ डुप्लेसिस ने झाय रिचर्डसन के ओवर में 14 रन बटोरे। इस ओवर में डुप्लेसिस ने एक छक्का और दो चौका लगाया। चार ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 22/0, ऋतुराज गायकवाड़ (4*), फाफ डुप्लेसिस (17*)चेन्नई की धीमी शुरुआत
पंजाब के 107 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत थोड़ी धीमी हुई है। सीएसके की तरफ से फाफ डुप्लेसिस और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर हैं। तीन ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 8/0, ऋतुराज गायकवाड़ (4*), ऋतुराज गायकवाड़ (3*)पंजाब ने बनाए 106 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 106 रन ही बना पाई। दीपक चाहर की जबरदस्त स्विंग गेंदबाजी के आगे पंजाब की बल्लेबाजी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। एक समय पंजाब की टीम 26 रन पर अपने पांच विकेट गंवा चुकी थी लेकिन उसके बाद शाहरुख खान ने 47 रन की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया।चेन्नई की तरफ से दीपक चाहर सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने चार ओवर में 13 रन देकर चार विकेट चटकाए।
Innings Break: A superb bowling performance by @ChennaiIPL has restricted #PunjabKings to 106-8, the 4th lowest first innings total at the Wankhede Stadium.https://t.co/P8VzT4XXbb #PBKSvCSK #VIVOIPL pic.twitter.com/c4geXxWvtf
— IndianPremierLeague (@IPL) April 16, 2021