T20 WC: टी20 विश्व कप में अपने आखिरी मैच में जीता पाकिस्तान, रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड को तीन विकेट से हराया
{"_id":"666eeaa66e93b92955067596","slug":"pak-vs-ire-t20-live-score-icc-t20-world-cup-pakistan-vs-ireland-scorecard-and-result-news-in-hindi-2024-06-16","type":"live","status":"publish","title_hn":"T20 WC: टी20 विश्व कप में अपने आखिरी मैच में जीता पाकिस्तान, रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड को तीन विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 16 Jun 2024 11:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 16 Jun 2024 11:52 PM IST
खास बातें
Pakistan vs Ireland T20 World Cup 2024 : पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच ग्रुप-ए का मुकाबला खेला गया। दोनों ही टीमें सुपर आठ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। दोनों ही टीमों का यह टूर्नामेंट में अंतिम मुकाबला था। पाकिस्तान ने रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड को तीन विकेट से हराकर अपना अभियान खत्म किया।
विज्ञापन
शाहीन अफरीदी
- फोटो : ICC
लाइव अपडेट
11:42 PM, 16-Jun-2024
पाकिस्तान ने आयरलैंड को हराया
पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप 2024 में अपने आखिरी मुकाबले में आयरलैंड को तीन विकेट से हरा दिया। न्यूयॉर्क नहीं बल्कि फ्लोरिडा के मैदान में हुए इस मुकाबले में 107 रन के लक्ष्य को भी पाकिस्तान की टीम ने मुश्किल बना दिया और 19वें ओवर में जाकर जीत हासिल कर सकी। उसके सात विकेट गिर गए। एक वक्त पाकिस्तान ने 62 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे और लग रहा था कि टीम फिर से चोक कर जाएगी।हालांकि, कप्तान बाबर आजम और अब्बास अफरीदी के बीच सातवें विकेट के लिए हुई 33 रन की साझेदारी और फिर शाहीन अफरीदी के दो छक्कों ने पाकिस्तान की टीम को जीत दिलाई। कप्तान बाबर 34 गेंद में दो चौके की मदद से 32 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, शाहीन अफरीदी ने पांच गेंद में दो छक्के की मदद से 13 रन की नाबाद पारी खेली। अब्बास ने 21 गेंद में 17 रन बनाए। इस जीत के साथ ग्रुप-ए में पाकिस्तान तीसरे स्थान पर रही। ग्रुप-ए से भारत और अमेरिका ने क्वालिफाई किया।
इससे पहले आयरलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 106 रन बनाए थे। डेलानी ने 19 गेंद में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 31 रन बनाए। एक वक्त आयरलैंड ने 32 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, डेलानी और फिर मार्क एडेयर के 15 रन और जोशुआ लिटिल के नाबाद 22 रन ने आयरलैंड को 100 के पार पहुंचाया। पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी और इमाद वसीम ने तीन-तीन विकेट लिए थे, जबकि आमिर को दो विकेट मिले।
11:30 PM, 16-Jun-2024
PAK vs IRE Live : बाबर-अब्बास ने संभाला
बाबर आजम और अब्बास अफरीदी ने पाकिस्तान की पारी को संभाला। पाकिस्तान को अब जीत के लिए 18 गेंदों पर 14 रनों की जरूरत है, जबकि उसके चार विकेट शेष हैं।
विज्ञापन
11:01 PM, 16-Jun-2024
PAK vs IRE Live : इमाद वसीम आउट हुए
कर्टिस कैंफर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इमाद वसीम को आउट किया। पाकिस्तान ने इस तरह 62 रन पर छह विकेट गंवा दिए हैं। इमाद छह गेंदों पर चार रन बनाकर आउट हुए। कैंफर का इस मैच का यह दूसरा विकेट है।10:51 PM, 16-Jun-2024
PAK vs IRE Live : मैकार्थी ने पाकिस्तान को दिया एक और झटका
मैकार्थी ने पाकिस्तान को एक और झटका देते हुए शादाब खान को आउट कर आयरलैंड को पांचवीं सफलता दिलाई। शादाब दो गेंदों पर खाता खोले बिना आउट हुए।10:49 PM, 16-Jun-2024
PAK vs IRE Live : मैकार्थी ने उस्मान को आउट किया
मैकार्थी ने शानदार गेंदबाजी कर उस्मान खान को आउट कर आयरलैंड को चौथी सफलता दिलाई। उस्मान दो रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान ने 57 रन पर चार विकेट गंवा दिए हैं और उसे अब जीत के लिए 65 गेंदों पर 50 रन बनाने की जरूरत है।10:43 PM, 16-Jun-2024
PAK vs IRE Live : फखर जमां पवेलियन लौटे
कर्टिस कैंफर ने फखर जमां को आउट कर पाकिस्तान को तीसरा झटका दिया। फखर नौ गेंदों पर पांच रन बनाकर आउट हुए। कप्तान बाबर आजम हालांकि क्रीज पर मौजूद हैं और उनका साथ देने उस्मान खान आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:28 PM, 16-Jun-2024
PAK vs IRE Live : मैकार्थी ने रिजवान को पवेलियन भेजा
मैकार्थी ने मोहम्मद रिजवान को आउट कर पाकिस्तान को दूसरा झटका दिया। रिजवान अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। रिजवान ने 16 गेंदों पर 17 रन बनाए। पावरप्ले की समाप्ति तक पाकिस्तान ने दो विकेट पर 40 रन बनाए हैं और फिलहाल क्रीज पर कप्तान बाबर आजम के साथ फखर जमां मौजूद हैं।10:17 PM, 16-Jun-2024
PAK vs IRE Live : सईम अयूब आउट हुए
मार्क एडायर ने सईम अयूब को आउट कर पाकिस्तान को पहला झटका दिया। अयूब 17 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए। अयूब और मोहम्मद रिजवान ने टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाई, लेकिन एडायर ने इस साझेदारी को ज्यादा बड़ा होने नहीं दिया।09:59 PM, 16-Jun-2024
PAK vs IRE Live : पाकिस्तान का पारी शुरू
आयरलैंड द्वारा 107 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पारी शुरू हो गई है। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान के साथ सईब अयूब बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं।09:44 PM, 16-Jun-2024
PAK vs IRE Live : पाकिस्तान को मिला 107 रनों का लक्ष्य
तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और स्पिनर इमाद वसीम की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने आयरलैंड को 20 ओवर में नौ विकेट पर 106 रन पर रोका। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला पाकिस्तान के पक्ष में गया और पहले ही ओवर में शाहीन ने आयरलैंड को दो झटके देकर उसकी पारी लड़खड़ा दी। आयरलैंड की बल्लेबाजी काफी खराब रही और उसने पावरप्ले में ही अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। हालांकि गेराथ डेलानी और जोशुआ लिटिल की सधी हुई पारियों से टीम 100 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रही।पाकिस्तान के लिए शाहीन और इमाद ने जहा तीन-तीन विकेट झटके, वहीं आयरलैंड की ओर से डेलानी ने 19 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्कों की मदद से सर्वाधिक 31 रन और जोशुआ लिटिल ने 18 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 22 रन बनाए।