फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MI vs RCB IPL 2021: हर्षल-डीविलियर्स के दम पर आरसीबी का जीत से आगाज, मुंबई को हराया

Fri, 09 Apr 2021 11:33 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 09 Apr 2021 11:33 PM IST
खास बातें

MI vs RCB IPL Score: इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन आज से शुरू हो चुका है। भारत में दो साल बाद फिर से आईपीएल का आयोजन हो रहा है। उद्घाटन मुकाबले में विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को रोमांचक मुकाबले में हराकर जीत से आगाज किया। बैंगलोर की तरफ से हर्षल पटेल और एबी डीविलियर्स हीरो रहे।

विज्ञापन
MI vs RCB IPL 2021, Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore Live Cricket Score Match Today News Updates in Hindi Royal Challengers Bangalore defeated Mumbai Indians
एबी डीविलियर्स - फोटो : twitter@IPL

लाइव अपडेट

11:27 PM, 09-Apr-2021

आरसीबी का विजयी आगाज

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने जीत के साथ आईपीएल 2021 का आगाज किया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में विराट सेना ने आखिरी गेंद पर मैच अपने नाम किया। जीत के साथ ही आरसीबी के खाते में दो अंक भी जुड़ गए। वहीं मुंबई की टीम एक बार फिर से आईपीएल का अपना पहला मैच हार गई। वह 2013 से आईपीएल का अपना पहला मुकाबला जीतने में नाकामयाब रही है।
 

मैच की बात करें तो विराट कोहली ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जवाब में मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही रोहित शर्मा दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। हालांकि इसके बाद सूर्यकुमार यादव (31) और क्रिस लीन (49) ने मिलकर 70 रनों की साझेदारी की। इन दोनों ने मुंबई के लिए तेजी से रन बनाए। एक समय पर मुंबई बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थी लेकिन उसके बाद हर्षल पटेल ने अपनी धीमी गेंदों से उसे परेशान किया और पूरी टीम को 159 रनों पर रोक दिया। हर्षल ने आखिरी ओवर में तीन विकेट लेकर अपने पांच विकेट पूरे किए। 

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और उसने 50 रन के अंदर अपने दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद विराट कोहली (33)  और ग्लेन मैक्सवेल (39) ने अच्छी साझेदारी की लेकिन बुमराह ने इसे जल्दी ही तोड़ दिया। कोहली के आउट होने के बाद अपना डेब्यू कर रहे मार्को जेंसन ने एक ही ओवर में दो विकेट चटकाकर बैंगलोर को मुश्किल में डाल दिया। एक समय बैंगलोर हार की कगार पर खड़ी थी लेकिन उसके स्टार बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने 27 गेंदों में 48 रन बनाकर आरसीबी को जीत दिला दी। 
11:15 PM, 09-Apr-2021

आरसीबी को 6 गेंदों में 7 रन की दरकार

मैच रोमांचक मोड़ पर, बैंगलोर की टीम पहला मैच जीतने के लिए आखिर के छह गेंदों में सात रनों की जरूरत। एबी डीविलियर्स के हाथों में आरसीबी की बागडोर। 
विज्ञापन
11:07 PM, 09-Apr-2021

आरसीबी को 12 गेंदों में 19 रन

आईपीएल 2021 का पहला मैच रोमांचक मोड़ पर। बैंगलोर की टीम को 12 गेंदों में जीत के लिए 19 रनों की दरकार। 
11:02 PM, 09-Apr-2021

बुमराह ने फिर दिलाई मुंबई को सफलता

जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर से टीम को जरुरी सफलता दिलाई है। उन्होंने अपना तीसरे ओवर में डैनिएल क्रिस्चियन को राहुल चाहर के हाथों कैच करवाया। 17 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 126/6, एबी डीविलियर्स (20*), काइल जेमिसन (3*)
10:56 PM, 09-Apr-2021

आरसीबी को 24 गेंदों में 39 रन की जरूरत

16 ओवर का खेल पूरा हो चुका और अब आखिरी की 24 गेंदें फेंकी जानी है। उधर लक्ष्य का पीछा कर रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 39 रनों की आवश्यकता है। आरसीबी की तरफ से एबी डीविलियर्स (18) और डेनियल क्रिस्टियन (1) क्रीज पर हैं।
10:53 PM, 09-Apr-2021

मार्को जेंसन का गेम चेंजिंग ओवर 

मुंबई की तरफ से डेब्यू कर रहे दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज मार्को जेंसन ने अपने तीसरे ओवर में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर मैक्सवेल और आखिरी गेंद पर शाहबाज अहमद का शिकार किया। 15 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 106/5, एबी डीविलियर्स (4*), डैनिएल क्रिस्चियन (0*)
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:37 PM, 09-Apr-2021

विराट कोहली लौटे पवेलियन

मुंबई के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलवाई है। बुमराह ने अपने दूसरे ही ओवर में विराट कोहली को 33 रनों के स्कोर पर एलबीडबल्यू किया। बुमराह ने चौथी बार विराट का शिकार किया है। 13 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 99/3, ग्लेन मैक्सवेल (37*), एबी डीविलियर्स (1*)
10:25 PM, 09-Apr-2021

मैक्सवेल का तूफानी छक्का

ग्लेन मैक्सवेल अलग मूड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 11वें ओवर में क्रुणाल पांड्या की गेंद पर 100 मीटर लंबा गगनचुंबी छक्का लगाया। 11 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर: 84/2, विराट कोहली (30*), ग्लेन मैक्सवेल (26*)
10:19 PM, 09-Apr-2021

टाइम आउट 

मुंबई के 160 रन के लक्ष्य के जवाब में बैंगलोर की शुरुआत में संतुलित हुई है। 9 ओवर की समाप्ति के बाद बैंगलोर का स्कोर: 69/2, विराट कोहली (27*), ग्लेन मैक्सवेल (16*)
10:14 PM, 09-Apr-2021

आरसीबी को दूसरा झटका

अपना पहला मैच खेल रहे रजत पाटीदार कुछ खास नहीं कर पाए और ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर बोल्ड हुए। बोल्ट ने उन्हें छठे ओवर की पांचवी गेंद पर आठ रन के स्कोर पर बोल्ड किया।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed