MI vs LSG Highlights: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 54 रन से हराया, बुमराह ने झटके चार विकेट
{"_id":"680defa9681bf552bd000580","slug":"mi-vs-lsg-live-cricket-score-mumbai-indians-vs-lucknow-super-giants-ipl-2025-45th-match-updates-2025-04-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"MI vs LSG Highlights: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 54 रन से हराया, बुमराह ने झटके चार विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 27 Apr 2025 07:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 27 Apr 2025 07:25 PM IST
खास बातें
MI vs LSG Indian Premier League 2025: मुंबई इंडियंस ने अपनी लय बरकरार रखते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स को अपने घरेलू मैदान पर हराया। मुंबई ने इस मैच में बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:25 PM, 27-Apr-2025
IPL Live Score MI vs LSG: मुंबई इंडियंस की जीत
जसप्रीत बुमराह की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 54 रनों से हराया। लखनऊ ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था, लेकिन सूर्यकुमार यादव और रियान रिक्लेटन की अर्धशतकीय पारी की मदद से मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में 161 रन पर ऑलआउट हो गई। मुंबई के लिए बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की और चार ओवर में 22 रन देकर चार विकेट झटके। बुमराह इसके साथ ही मुंबई के लिए सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं और उन्होंने इस मामले में लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ दिया है।लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने एडेन मार्करम का विकेट जल्दी गंवा दिया जो नौ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विल जैक्स ने निकोलस पूरन को आउट कर लखनऊ को बड़ा झटका दिया जो 15 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ के कप्तान एक बार फिर विफल रहे और चार रन बनाकर पवेलियन लौटे। मिचेल मार्श ने हालांकि कुछ हद तक टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन बोल्ट ने उनकी पारी का अंत कर दिया। मार्श 24 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हुए।
लखनऊ ने डेविड मिलर को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतारा और उन्होंने आयुष बडोनी के साथ साझेदारी निभाने की कोशिश की। बोल्ड ने बडोनी को 35 रन पर पवेलियन भेजा और फिर मिलर भी बुमराह का शिकार बने। मिलर 24 रन बनाकर आउट हुए। इसी ओवर में बुमराह ने अब्दुल समद और आवेश खान के भी विकेट चटकाए। रवि बिश्नोई ने दो छक्के लगाकर आंकड़ा कम करने का प्रयास किया, लेकिन कॉबिन बॉश ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। पारी की अंतिम गेंद पर बोल्ड ने दिग्वेश राठी को बोल्ड कर लखनऊ की पारी का अंत किया। मुंबई के लिए बुमराह के अलावा बोल्ट ने तीन विकेट लिए, जबकि विल जैक्स को दो और बॉश को एक विकेट मिला।
07:19 PM, 27-Apr-2025
IPL Live Score MI vs LSG: लखनऊ को नौवां झटका
कॉर्बिन बॉश ने रवि बिश्नोई को आउट कर लखनऊ को नौवां झटका दिया। बिश्नोई 14 गेंदों पर दो छक्के की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ ने 19 ओवर की समाप्ति तक नौ विकेट पर 158 रन बनाए हैं। उसे अब जीत के लिए छह गेंदों पर 58 रन बनाने हैं।
विज्ञापन
07:06 PM, 27-Apr-2025
IPL Live Score MI vs LSG: बुमराह की शानदार गेंदबाजी
मुंबई के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की और एक ही ओवर में तीन विकेट झटके। 16वां ओवर डालने आए बुमराह ने दूसरी गेंद पर मिलर को आउट किया। फिर पांचवीं गेंद पर अब्दुल समद को बोल्ड कर पवेलियन भेजा जो दो रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद छठी गेंद पर आवेश खान को बोल्ड किया जो खाता खोले बिना आउट हुए। बुमराह इस मैच में अब तक चार विकेट ले चुके हैं।07:03 PM, 27-Apr-2025
IPL Live Score MI vs LSG: मुंबई को मिली छठी सफलता
जसप्रीत बुमराह ने डेविड मिलर को आउट कर मुंबई को छठी सफलता दिलाई है। मिलर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे थे और 16 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए।06:58 PM, 27-Apr-2025
IPL Live Score MI vs LSG: लखनऊ को पांचवां झटका
ट्रेंट बोल्ट ने आयुष बडोनी को आउट कर लखनऊ को पांचवां झटका दिया। बडोनी 22 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए।06:39 PM, 27-Apr-2025
IPL Live Score MI vs LSG: लखनऊ को चौथा झटका
ट्रेंट बोल्ट ने मिचेल मार्श को आउट कर लखनऊ को चौथा झटका दिया है। मार्श 24 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ ने डेविड मिलर को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:32 PM, 27-Apr-2025
IPL Live Score MI vs LSG: लखनऊ का स्कोर 100 के पार
मुंबई के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। 10 ओवर की समाप्ति के बाद लखनऊ का स्कोर तीन विकेट पर 103 रन है। क्रीज पर मिचेल मार्श के साथ आयुष बडोनी मौजूद हैं।06:17 PM, 27-Apr-2025
IPL Live Score MI vs LSG: लखनऊ को तीसरा झटका
विल जैक्स ने लखनऊ को दोहरा झटका दिया है। उन्होंने पहले निकोलस पूरन को आउट किया और फिर तीसरी गेंद पर ऋषभ पंत को पवेलियन भेजा। पंत चार रन बनाकर आउट हुए।06:15 PM, 27-Apr-2025
IPL Live Score MI vs LSG: पूरन पवेलियन लौटे
विल जैक्स ने निकोलस पूरन को आउट कर लखनऊ को बड़ा झटका दिया। पूरन 15 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्के की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान ऋषभ पंत चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।06:11 PM, 27-Apr-2025