फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKR vs DC: दिल्ली ने कोलकाता को 44 रन से हराया, शार्दुल-अक्षर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बाद कुलदीप ने चार विकेट लेकर पलटा मैच

Sun, 10 Apr 2022 07:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 10 Apr 2022 07:39 PM IST
खास बातें

KKR vs DC (Kolkata vs Delhi): कोलकाता के कप्तान श्रेयस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 215 रन बनाए। जवाब में कोलकाता की पूरी टीम 171 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन
KKR vs DC Live Cricket Score: Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals IPL 2022 Match 19 at Mumbai News Updates in Hindi
विकेट लेने के बाद जश्न मनाते कुलदीप - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

07:33 PM, 10-Apr-2022

दिल्ली ने कोलकाता को 44 रन से हराया

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 44 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 216 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में कोलकाता की टीम 19.4 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट हो गई।

दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 216 रनों का लक्ष्य रखा था। दिल्ली की ओर से डेविड वार्नर ने सबसे ज्यादा 45 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली। वहीं, आखिर में 'लॉर्ड' शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। दोनों ने आखिरी 20 गेंदों पर नाबाद 49 रन जोड़कर दिल्ली को 215 रन तक पहुंचाया।

जवाब में कोलकाता की पूरी टीम खलील अहमद और कुलदीप यादव की गेंदबाजी पर धाराशायी हो गई। कुलदीप ने 16वें ओवर में तीन विकेट निकाले। उन्होंने इस ओवर में पैट कमिंस, सुनील नरेन और उमेश यादव को पवेलियन भेजा। इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर का भी विकेट लिया। कोलकाता की ओर से श्रेयस ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। दिल्ली की ओर से कुलदीप ने चार और खलील ने तीन विकेट झटके।
07:19 PM, 10-Apr-2022

KKR vs DC Live: कुलदीप की घातक गेंदबाजी

16वें ओवर में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी से मैच पलट दिया। इस ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने पैट कमिंस को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वे तीन गेंदों पर चार रन बना सके। इसके बाद पांचवीं गेंद पर सुनील नरेन (4) को रोवमन पॉवेल के हाथों कैच कराया। छठी गेंद पर कुलदीप ने उमेश यादव का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। उमेश शून्य पर आउट हुए। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 35 रन देकर चार विकेट झटके। 16 ओवर के बाद कोलकाता ने आठ विकेट गंवाकर 152 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
07:08 PM, 10-Apr-2022

KKR vs DC Live: 133 पर कोलकाता को पांचवां झटका

15वें ओवर में 133 के स्कोर पर कोलकाता को पांचवां झटका लगा। सैम बिलिंग्स नौ गेदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें खलील अहमद ने ललित यादव के हाथों कैच कराया। फिलहाल पैट कमिंस और आंद्रे रसेल क्रीज पर हैं। खलील को मिली यह तीसरी सफलता रही। उन्होंने इससे पहले अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर को पवेलियन भेजा था।
06:51 PM, 10-Apr-2022

KKR vs DC Live: कोलकाता को चौथा झटका लगा

13वें ओवर में 117 के स्कोर पर कोलकाता को चौथा झटका लगा। श्रेयस अय्यर 33 गेंदों पर 54 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कुलदीप यादव ने विकेटकीपर पंत के हाथों स्टंप कराया। इसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल हैं। 13 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर चार विकेट पर 118 रन है। फिलहाल आंद्रे रसेल और सैम बिलिंग्स क्रीज पर हैं। कोलकाता को अब 42 गेंदों पर 98 रन की जरूरत है।

06:48 PM, 10-Apr-2022

KKR vs DC Live: कोलकाता को लगा तीसरा झटका

12वें ओवर में 107 के स्कोर पर कोलकाता को तीसरा झटका लगा। नीतीश राणा 20 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ललित यादव ने पृथ्वी शॉ के हाथों कैच कराया। नीतीश ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 32 गेंदों पर 53 रन की साझेदारी निभाई। 12 ओवर के बाद कोलकाता ने तीन विकेट गंवाकर 109 रन बना लिए हैं। फिलहाल श्रेयस 29 गेंदों पर 47 रन और आंद्रे रसेल एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।
06:43 PM, 10-Apr-2022

KKR vs DC Live: श्रेयस और नीतीश ने संभाली पारी

कोलकाता ने 11ओवर के बाद दो विकेट गंवाकर 101 रन बना लिए हैं। फिलहाल नीतीश राणा 16 गेंदों पर 24 रन और श्रेयस अय्यर 28 गेंदों पर 46 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 60 प्लस रन की साझेदारी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:31 PM, 10-Apr-2022

KKR vs DC Live: नौ ओवर के बाद कोलकाता 74/2

नौ ओवर के बाद कोलकाता ने दो विकेट गंवाकर 74 रन बना लिए हैं। फिलहाल नीतीश राणा 11 गेंदों पर 13 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर 21 गेंदों पर 30 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। कोलकाता को 66 गेंदों पर 142 रन की जरूरत है। दोनों के बीच 30 प्लस रन की साझेदारी हो चुकी है। 
06:23 PM, 10-Apr-2022

KKR vs DC Live: श्रेयस और नीतीश क्रीज पर

सात ओवर के बाद कोलकाता ने दो विकेट गंवाकर 51 रन बना लिए हैं। फिलहाल नीतीश राणा चार रन और कप्तान श्रेयस अय्यर 20 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
06:13 PM, 10-Apr-2022

KKR vs DC Live: कोलकाता को लगा दूसरा झटका

पांचवें ओवर में 38 के स्कोर पर कोलकाता को दूसरा झटका लगा। खलील अहमद ने वेंकटेश अय्यर के बाद अजिंक्य रहाणे को भी पवेलियन भेजा। रहाणे पहले ओवर में मिले तीन जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके और आउट हो गए। खलील ने उन्हें शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच कराया। शार्दुल ने पीछे की तरफ दौड़ते हुए बेहतरीन कैच लपका। पांच ओवर के बाद कोलकाता ने दो विकेट गंवाकर 40 रन बना लिए हैं। फिलहाल नीतीश राणा दो रन और कप्तान श्रेयस अय्यर 11 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
05:59 PM, 10-Apr-2022

KKR vs DC Live: कोलकाता को लगा पहला झटका

कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरे ओवर में 21 के स्कोर पर पहला झटका लगा। वेंकटेश अय्यर आठ गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। इसमें एक चौका और दो छक्के शामिल हैं। उन्हें खलील अहमद ने अक्षर के हाथों कैच कराया। तीन ओवर के बाद कोलकाता ने एक विकेट गंवाकर 26 रन बना लिए हैं। फिलहाल श्रेयस अय्यर तीन गेंदों पर पांच रन और अजिंक्य रहाणे सात गेंदों पर दो रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed