IPL 2025 Retention: धोनी के अलावा इन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है सीएसके, कोहली बन सकते हैं कप्तान?
{"_id":"6722257eccff44590806b8a7","slug":"ipl-2025-retention-release-live-updates-list-of-players-who-will-retain-and-release-from-all-teams-csk-rcb-2024-10-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"IPL 2025 Retention: धोनी के अलावा इन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है सीएसके, कोहली बन सकते हैं कप्तान?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 30 Oct 2024 11:23 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 30 Oct 2024 11:23 PM IST
खास बातें
IPL 2025 Retention Live Updates : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए 31 अक्तूबर का दिन यादगार होने वाला है। बहुत जल्द सभी फ्रेंचाइजी रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करेंगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार तक रिटेंशन की डेडलाइन तय की है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
10:37 PM, 30-Oct-2024
IPL 2025 Retention Live: इन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग और संदीप शर्मा को राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले रिटेन कर सकती है। ईएसपीएनक्रिकइनफो की रिपोर्ट के मुताबिक, जोस बटलर और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का नाम रिटेंशन लिस्ट से कट सकता है।09:05 PM, 30-Oct-2024
IPL 2025 Retention Live: टीम के साथ हर परिस्थिति में खड़े हैं गिल
आईपीएल 2024 में गुजरात का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। अब फ्रेंचाइजी ने टीम को नए सिरे से तैयार करने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में गिल ने अपनी पगार में कटौती स्वीकार करने का फैसला किया है। वह 31 अक्तूबर की समय सीमा से पहले इस आईपीएल फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन किए जाने वाले वह दूसरे खिलाड़ी होंगे। फ्रेंचाइजी के लिए रिटेन होने वाले पहले खिलाड़ी स्टार स्पिनर राशिद खान होंगे, इसके बाद गिल, साई सुदर्शन और दो अनकैप्ड (जिन्होंने कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला हो) खिलाड़ियों राहुल तेवतिया और शाहरूख खान को टीम रिटेन कर सकती है।
विज्ञापन
08:14 PM, 30-Oct-2024
IPL 2025 Retention Live: इन खिलाड़ियों पर मेहरबान हो सकती है सनराइजर्स हैदराबाद
दक्षिण अफ्रीका के पावर-हिटर हेनरिक क्लासेन हैदराबाद के लिए शीर्ष रिटेंशन खिलाड़ी हो सकते हैं। इसके अलावा पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और नितीश कुमार रेड्डी को भी रिटेन किया जा सकता है।08:11 PM, 30-Oct-2024
IPL 2025 Retention Live: लखनऊ सुपर जाएंट्स इन खिलाड़ियों को कर सकती है रिटेन
ईएसपीएनक्रिकइनफो की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एलएसजी निकोलस पूरन, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान और आयुष बदोनी को रिटेन किया जा सकता है। वहीं, खबर है कि केएल राहुल का पत्ता कट सकता है।07:23 PM, 30-Oct-2024
IPL 2025 Retention Live: इन पांच खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है सीएसके
ईएसपीएनक्रिकइनफो की रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे और मथीशा पथिराना को रिटेन कर सकती है।43 वर्षीय सीएसके के पूर्व कप्तान धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में बरकरार रखा जा सकता है। शीर्ष परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यदि कोई भारतीय खिलाड़ी पिछले पांच कैलेंडर वर्षों में राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेला है तो उसे अनकैप्ड खिलाड़ी माना जाएगा। आईपीएल के आधिकारिक बयान के मुताबिक- अगर कोई कैप्ड भारतीय खिलाड़ी संबंधित सीजन के आयोजन से पहले के पिछले पांच कैलेंडर वर्षों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (टेस्ट मैच, वनडे, टी20 अंतरराष्ट्रीय) में शुरुआती एकदाश में नहीं खेला है या उसके पास बीसीसीआई के साथ केंद्रीय अनुबंध नहीं है, तो वह अनकैप्ड हो जाएगा। यह नियम सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के लिए लागू होगा।06:24 PM, 30-Oct-2024
IPL 2025 Retention Live: श्रेयस अय्यर होंगे रिटेन?
ईएसपीएनक्रिकइनफो की रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता नाइट राइडर्स में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फ्रेंचाइजी अपने खिताब जीतने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर और स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को रिलीज कर सकती है। इन दोनों दिग्गजों के रिटेंशन की संभावना कम है। वहीं, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती और अनकैप्ड तेज गेंदबाज हर्षित राणा को रिटेन किया जा सकता है। इस रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि मिचेल स्टार्क का भी पत्ता कट सकता है। दरअसल, आईपीएल 2024 की नीलामी में स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। हालांकि, क्वालिफायर-1 और फाइनल को छोड़कर पूरे सीजन में वह अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। ऐसे में फ्रेंचाइजी उन्हें रिटेन करने का प्लान ड्रॉप कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:07 PM, 30-Oct-2024
IPL 2025 Retention Live: विराट बनेंगे कप्तान?
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल के आगामी संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की कप्तानी कर सकते हैं। कोहली ने आईपीएल 2021 के बाद आरसीबी की कप्तानी छोड़ दी थी और तब से फाफ डु प्लेसिस टीम की कप्तानी कर रहे हैं। फाफ अब 40 साल के हो गए हैं, इसलिए संभावना है कि उन्हें फ्रैंचाइजी द्वारा रिटेन न किया जाए और कोहली को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाए।06:06 PM, 30-Oct-2024
IPL 2025 Retention Live: खिलाड़ी को 7.5 लाख रुपये मैच फीस के तौर पर मिलेंगे
आईपीएल 2025 में खिलाड़ियों की और ज्यादा कमाई होने वाली है। बीसीसीआई ने हर एक खिलाड़ी को प्रति मैच 7.5 लाख की मैच फीस देने का फैसला लिया है है। इसका मतलब यह है कि खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट के के अलावा, फ्रेंचाइजी उन्हें सीजन के दौरान उनके खेलने के लिए भी भुगतान करेगी। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक्स पर इस कदम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक फ्रेंचाइजी सीजन के लिए मैच फीस के रूप में 12.60 करोड़ रुपये आवंटित करेगी। यह राशि फ्रेंचाइजी के ऑक्शन पर्स से अलग होगी। टीम शीट पर नामित 12 खिलाड़ियों को मैच फीस के रूप में भुगतान किया जाएगा, जो प्रति मैच 90 लाख रुपये (12 खिलाड़ियों को मिलाकर) है। इसे 14 मैचों से गुणा करें (लीग चरण के दौरान प्रत्येक टीम के मैचों की कुल संख्या) तो यह 12.6 करोड़ रुपये तक होता है।06:05 PM, 30-Oct-2024
IPL 2025 Retention Live: विदेशी खिलाड़ियों के लिए सख्त नियम
पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क जैसे खिलाड़ियों को पिछले साल मिनी ऑक्शन में बड़े रकम मिलने के बाद आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने मेगा ऑक्शन और मिनी ऑक्शन को लेकर एक और बड़ा बदलाव किया है। इसमें कहा गया है कि अगर कोई विदेशी खिलाड़ी मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्टर नहीं करता है या फिर भूल जाता है तो उसे मिनी ऑक्शन के लिए भी रजिस्टन नहीं करने दिया जाएगा। इसमें भी अपवाद यह है कि अगर वह खिलाड़ी चोटिल है या कोई मेडिकल कंडीशन है तो उसे छूट दी जाएगी। जिसकी पुष्टि मेगा ऑक्शन से पहले खिलाड़ी के होम बोर्ड द्वारा की जाएगी।06:04 PM, 30-Oct-2024