फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs WI Day-1 Highlights: पहले दिन का खेल खत्म, भारत पहली पारी में 318/2, यशस्वी 173 रन बनाकर नाबाद

Fri, 10 Oct 2025 04:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 10 Oct 2025 04:59 PM IST
खास बातें

IND vs WI 2nd Test 2025 Day 1 Highlights : भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच जारी है। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने पहला टेस्ट पारी के अंतर से जीता था। भारत के पास वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ कर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी स्थिति को मजबूत करने का मौका है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है।

यह भी पढ़ें-

Yashasvi Jaiswal: सात मैदान...7 शतक, टेस्ट में यशस्वी जायसवाल का बढ़ता दबदबा, पांचवीं बार 150+ रन की पारी खेली


Yashasvi Jaiswal: यशस्वी ने 23 साल की उम्र में कर दिया कमाल, ब्रैडमैन-सचिन और सोबर्स की खास सूची में हुए शामिल

IND vs WI Photos: सात टेस्ट में पहली बार टॉस जीते कप्तान शुभमन; बुमराह-जडेजा से लेकर सिराज-गंभीर ने इस तरह ली चुटकी

विज्ञापन
IND vs WI Test Live Score 2025: India vs West Indies 2nd Test Match Toss Scorecard Result Updates
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

04:49 PM, 10-Oct-2025

IND vs WI Match Live: पहले दिन का खेल खत्म

दिल्ली में जारी दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपनी पहली पारी में दो विकेट गंवाकर 318 रन बना लिए हैं। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 173 रन और कप्तान शुभमन गिल 20 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक तीसरे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारतीय टीम को जो दो झटके लगे हैं, उनमें केएल राहुल और साई सुदर्शन के विकेट शामिल हैं। राहुल 38 रन और सुदर्शन 87 रन बनाकर आउट हुए। सुदर्शन शतक से चूक गए। यशस्वी के टेस्ट करियर का यह सातवां शतक रहा। उन्होंने सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 193 रन की साझेदारी निभाई।
04:29 PM, 10-Oct-2025

IND vs WI Match Live: भारत के 300 रन पूरे

भारत ने दो विकेट गंवाकर 300 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। 
विज्ञापन
04:05 PM, 10-Oct-2025

IND vs WI Match Live: यशस्वी के 150 रन पूरे

यशस्वी जायसवाल ने 150 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 224 गेंद पर यह उपलब्धि हासिल की। यशस्वी ने अब तक सात शतकों में से पांच बार 150+ रन की पारी खेली है। भारत ने दो विकेट पर 290 रन बना लिए हैं। यशस्वी 150 रन और कप्तान शुभमन गिल 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
03:18 PM, 10-Oct-2025

IND vs WI Match Live: भारत को दूसरा झटका

भारत को 251 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। जोमेल वारिकन ने साई सुदर्शन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह शतक से चूक गए और 165 गेंद में 12 चौके की मदद से 87 रन बना सके। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ दूसरे विकेट के लिए 193 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल यशस्वी के साथ कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर हैं। यशस्वी 126 रन बना चुके हैं। 
02:33 PM, 10-Oct-2025

IND vs WI Match Live: तीसरे सत्र का खेल शुरू

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन तीसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल के साथ साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद हैं। भारत का स्कोर 220 रन के पार पहुंच गया है।
02:13 PM, 10-Oct-2025

IND vs WI Match Live: चायकाल

भारत ने पहले दिन चायकाल तक अपनी पहली पारी में एक विकेट गंवाकर 220 रन बना लिए हैं। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 111 रन और साई सुदर्शन 71 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 162 रन की साझेदारी हो चुकी है। केएल राहुल (38 रन) आउट होने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। उन्हें जोमेल वारिकन ने आउट किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:40 PM, 10-Oct-2025

IND vs WI Match Live: यशस्वी का शतक

यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट करियर का सातवां शतक जड़ा। उन्होंने 145 गेंद पर शतक पूरा किया। यशस्वी अब तक अच्छे टच में दिखे हैं। उन्होंने साई सुदर्शन के साथ 140 रन की साझेदारी कर ली है। भारत ने अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 198 रन बना लिए हैं। फिलहाल सुदर्शन 58 रन और यशस्वी 102 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
01:17 PM, 10-Oct-2025

IND vs WI Match Live: सुदर्शन का अर्धशतक

सुदर्शन ने टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया। उन्होंने अब तक शानदार बल्लेबाजी की है। वहीं, यशस्वी जायसवाल भी शतक के करीब हैं। भारत ने एक विकेट पर 170 से ज्यादा रन बना लिए हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 120 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।
01:00 PM, 10-Oct-2025

IND vs WI Match Live: भारत 150 रन के पार

भारत ने एक विकेट पर 157 रन बना लिए हैं। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 74 रन और साई सुदर्शन 45 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 99 रन की साझेदारी हो चुकी है।
12:25 PM, 10-Oct-2025

IND vs WI Match Live: यशस्वी का अर्धशतक

यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट करियर का 12वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने साई सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 50+ रन की साझेदारी भी कर ली है। सुदर्शन 21 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत ने एक विकेट गंवाकर 117 रन भी बना लिए हैं। केएल राहुल 38 रन बनाकर आउट हुए।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed