फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yashasvi Jaiswal Achieves Milestone at 23, Joins Elite List of Bradman, Tendulkar, and Sobers

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी ने 23 साल की उम्र में कर दिया कमाल, ब्रैडमैन-सचिन और सोबर्स की खास सूची में हुए शामिल

Fri, 10 Oct 2025 02:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 10 Oct 2025 02:11 PM IST
सार

यशस्वी का यह शतक खास इसलिए भी है क्योंकि वह टेस्ट क्रिकेट में 24 साल की उम्र के होने से पहले सात या इससे ज्यादा शतक लगाने वाले कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन
Yashasvi Jaiswal Achieves Milestone at 23, Joins Elite List of Bradman, Tendulkar, and Sobers
यशस्वी जायसवाल का शतक - फोटो : ANI/BCCI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 23 साल की उम्र में एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। उन्होंने नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टेस्ट मैच में अपना सातवां शतक जड़कर खुद को विश्व क्रिकेट के महान नामों की सूची में शामिल कर लिया है। विश्व क्रिकेट में किसी भी युवा बल्लेबाज के लिए इतनी जल्दी सात शतक बनाना काफी बड़ी उपलब्धि है। यशस्वी ने न केवल भारत बल्कि दुनिया के टॉप ओपनर्स के बीच अपनी छवि मजबूत कर ली है। यह आंकड़ा यशस्वी के प्रदर्शन की गंभीरता और निरंतरता को दर्शाता है।
विज्ञापन

ब्रैडमैन, सचिन और सोबर्स की खास सूची में शामिल
यशस्वी का यह शतक खास इसलिए भी है क्योंकि वह टेस्ट क्रिकेट में 24 साल की उम्र के होने से पहले सात या इससे ज्यादा शतक लगाने वाले कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इससे पहले सिर्फ डॉन ब्रैडमैन (12 शतक), सचिन तेंदुलकर (11 शतक), और सर गारफील्ड सोबर्स (9 शतक) ने ही 24 साल की उम्र के होने से पहले यशस्वी से ज्यादा शतक लगाए हैं। इसके अलावा जावेद मियांदाद, ग्रीम स्मिथ, एलिस्टेयर कुक और केन विलियम्सन ने भी अपने करियर में 24 साल की उम्र के होने से पहले सात-सात शतक बनाए। यशस्वी ने अपने शानदार प्रदर्शन से खुद को इन क्रिकेट दिग्गजों के स्तर पर ला खड़ा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेब्यू के बाद भारत के ओपनर्स में सबसे आगे
यशस्वी जायसवाल ने 2023 में टेस्ट डेब्यू किया था। अपने टेस्ट डेब्यू के बाद अब तक साच शतक जड़े हैं। यशस्वी के डेब्यू से लेकर अब तक भारत के अन्य सभी ओपनर्स ने मिलकर इस दौरान केवल छह शतक बनाए हैं। यशस्वी के टेस्ट डेब्यू के बाद से अन्य टीमों के ओपनर्स में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाड़ी बेन डकेट हैं, जिन्होंने इस दौरान चार शतक बनाए हैं। यह आंकड़ा यह दिखाता है कि युवा ओपनर ने टीम के लिए कितनी जिम्मेदारी उठाई है और अपने निरंतर प्रदर्शन से खुद को सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल किया है।
विज्ञापन

पहले दिन का खेल
पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपनी पहली पारी में दो विकेट गंवाकर 318 रन बना लिए हैं। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 173 रन और कप्तान शुभमन गिल 20 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक तीसरे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारतीय टीम को जो दो झटके लगे हैं, उनमें केएल राहुल और साई सुदर्शन के विकेट शामिल हैं। राहुल 38 रन और सुदर्शन 87 रन बनाकर आउट हुए। सुदर्शन शतक से चूक गए। यशस्वी के टेस्ट करियर का यह सातवां शतक रहा। उन्होंने सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 193 रन की साझेदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed