IND vs SA 2nd Test Day 4: दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा टेस्ट 7 विकेट से जीता, भारत को जोहानिसबर्ग में मिली पहली हार
{"_id":"61d69a6832a7606b794b42b5","slug":"india-vs-south-africa-2nd-test-day-4-live-score-india-vs-south-africa-2nd-test-in-imperial-wanderers-stadium-south-africa-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs SA 2nd Test Day 4: दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा टेस्ट 7 विकेट से जीता, भारत को जोहानिसबर्ग में मिली पहली हार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Thu, 06 Jan 2022 09:26 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 06 Jan 2022 09:26 PM IST
खास बातें
India vs South Africa (IND vs SA) 2nd Test Day 4: जोहानिसबर्ग में अफ्रीकी टीम ने भारत के खिलाफ पहली जीत दर्ज की। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। केप टाउन में आखिरी टेस्ट खेला जाएगा।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट लाइव स्कोर
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
09:25 PM, 06-Jan-2022
IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने जीता मैच
दक्षिण अफ्रीका ने जोहानिसबर्ग के वांडरर्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत को सात विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम ने 240 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे दक्षिण अफ्रीकी टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीकी टीम ने वांडरर्स में इतिहास रच दिया है। उन्होंने इस मैदान पर अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया। इसस पहले टीम ने 2005/06 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 217 रन चेज किए थे।भारत ने पहली पारी में 202 रन बनाए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 229 रन बनाए। भारत ने दूसरी पारी में 266 रन बनाए और इस तरह दक्षिण अफ्रीका के सामने 240 रन का लक्ष्य रखा। कप्तान डीन एल्गर ने नाबाद 96 रन की जबरदस्त पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। इसके अलावा डुसेन ने 40 रन बनाए।
इसी के साथ जोहानिसबर्ग में भारत के टेस्ट में अजेय रहने का सिलसिला टूट चुका है। भारतीय टीम ने इस मैदान में छह टेस्ट खेले हैं, जिसमें उसे सिर्फ एक मैच में हार मिली है। टीम ने दो टेस्ट जीते हैं और तीन मैच ड्रॉ रहा है। वहीं, मेजबान दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड इस मैदान पर औसत रहा है। उसने यहां 43 टेस्ट मैच खेले हैं, जहां उसे 19 में जीत मिली है। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है।
08:23 PM, 06-Jan-2022
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका
दक्षिण अफ्रीका को 175 रन के कुल स्कोर पर तीसरा झटका लगा। मोहम्मद शमी ने रसी वान डर डुसेन को चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच कराया। डुसेन 92 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने कप्तान डीन एल्गर के साथ तीसरे विकेट के लिए 160 गेंदों पर 82 रन की साजेदारी निभाई। फिलहाल एल्गर 59 रन बनाकर और तेम्बा बावुमा क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
08:00 PM, 06-Jan-2022
IND vs SA Live Score: एल्गर-डुसेन क्रीज पर डटे
दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 160 रन के पार जा चुका है। डीन एल्गर 55 रन और डुसेन 30 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों समझबूझकर शॉट लगा रहे हैं। अफ्रीकी टीम को जीत के लिए 79 रन की जरूरत है। एल्गर और डुसेन के बीच 68 रन की साझेदारी हो चुकी है।07:33 PM, 06-Jan-2022
IND vs SA Live Score: एल्गर की फिफ्टी
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने कप्तानी पारी खेलते हुए टेस्ट करियर की 19वीं फिफ्टी लगाई। वह 53 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं दूसरे छोर से रसी वान डर डुसेन भी टिके हुए हैं। दोनों के बीच तीसरेे विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट गंवाकर 137 रन बना लिए हैं। उन्हें जीत के लिए अभी भी 103 रन की जरूरत है।07:17 PM, 06-Jan-2022
IND vs SA Live Score: खेल शुरू
चौथे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। आज 34 ओवर के खेल के होने की संभावना है। सवा दो घंटे तक मैच हो होगा। इसके बाद लाइट्स ठीक रहे तो 30 मिनट और मैच खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका को फिलहाल 122 रन की जरूरत है। वहीं, भारत को जीतने के लिए आठ विकेट चाहिए। डीन एल्गर और रसी वान डर डुसेन क्रीज पर हैं। बुमराह पहले ओवर में बॉलिंग कर रहे हैं।06:33 PM, 06-Jan-2022
चौथे दिन 34 ओवर का खेल होने की संभावना
जोहानिसबर्ग में बारिश रुक चुकी है। चौथे दिन 34 ओवर का खेल हो सकता है। फिलहाल मैदान को सुखाने का काम जारी है और अंपायरों ने मैदान का निरीक्षण करने के बाद तय किया है कि स्थानीय समय के अनुसार तीन बजकर 45 मिनट पर खेल शुरू होगा। भारत के समय के अनुसार शाम सात बजकर 15 मिनट पर खेल शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:19 PM, 06-Jan-2022
चौथे दिन चायकाल तक कोई खेल नहीं
जोहानिसबर्ग में चौथे दिन चायकाल तक कोई खेल नहीं हो पाया है, लेकिन अब बारिश रुक चुकी है। मैदान सुखाने का काम जारी है और आज के दिन तीसरे सत्र में कुछ ओवरों का खेल हो सकता है। इस दौरान भारतीय टीम दो से तीन विकेट लेने की कोशिश करेगी।06:01 PM, 06-Jan-2022
जोहानिसबर्ग में बारिश रुकी
जोहानिसबर्ग के मैदान में बारिश रुक चुकी है और मैदानकर्मी मैदान सुखा रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि आज के दिन तीसरे सत्र का खेल हो सकता है। अगर भारतीय गेंदबाजों को नमी का फायदा मिलता है तो आज टीम इंडिया कुछ विकेट लेकर मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर सकती है। वहीं अफ्रीकी टीम अगर बिना विकेट गंवाए 50 रन और बना लेती है तो उसकी जीत लगभग तय हो जाएगी। मैच के पांचवें दिन भी बारिश की संभावना है। अगर पांचवें दिन भी बारिश हुई तो यह मैच ड्रॉ हो सकता है।04:20 PM, 06-Jan-2022
जोहानिसबर्ग में पूरा दिन धुलने की आशंका
जोहानिसबर्ग में चौथे दिन रुक-रुक कर बारिश जारी है। लंच के बाद भी यहां खेल नहीं शुरू हो पाया है। अभी भी बारिश हो रही है और मैदान का बड़ा हिस्सा गीला हो चुका है। ऐसे में यहां बारिश रुकने के बाद भी खेल शुरू होने में समय लगेगा। बारिश की वजह से चौथे दिन का पूरा खेल धुल सकता है। अगर आज कोई खेल नहीं हो पाया तो यह मैच ड्रॉ हो सकता है, क्योंकि मैच के पांचवें दिन बारिश की संभावना सबसे ज्यादा है।03:33 PM, 06-Jan-2022