फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SA 2nd Test Day 3: भारत के खिलाफ जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका को 122 रन की जरूरत, स्कोर 118/2, एल्गर 46 रन बनाकर नाबाद

Wed, 05 Jan 2022 09:21 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 05 Jan 2022 09:21 PM IST
खास बातें

Live Score, India vs South Africa (IND vs SA) 2nd Test Day 3: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच जारी है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 240 रन का लक्ष्य रखा है। 

विज्ञापन
India vs South Africa 2nd Test Day 3 Live Score: India vs South Africa 2nd Test in Imperial Wanderers Stadium South Africa, News Updates in Hindi
डीन एल्गर बल्लेबाजी करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

09:10 PM, 05-Jan-2022

IND vs SA Live Score: तीसरे दिन का खेल खत्म

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट गंवाकर 118 रन बना लिए हैं। टीम को भारत पर जीत दर्ज करने के लिए अब भी 122 रन की जरूरत है। कप्तान डीन एल्गर 46 रन और रसी वान डर डुसेन 11 रन बनाकर नाबाद हैं। 

भारत ने पहली पारी में 202 रन बनाए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 229 रन बनाए। इसके बाद भारत की दूसरी पारी 266 रन पर सिमट गई। इस तरह दक्षिण अफ्रीका को 240 रन का लक्ष्य मिला। भारत को चौथे दिन जीत दर्ज करने के लिए आठ विकेट की दरकार है। 

भारत ने तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी को दो विकेट पर 85 रन से आगे बढ़ाया। चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे दोनों ने फिफ्टी लगाई। पुजारा 53 रन और रहाणे 58 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 111 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद रविचंद्रन अश्विन ने 16 रन और शार्दुल ठाकुर ने 28 रन की पारी खेली।

वहीं, ऋषभ पंत (0), मोहम्मद शमी (0) और जसप्रीत बुमराह (7) कुछ खास नहीं कर सके। हनुमा विहारी 40 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और मार्को जेन्सन ने 3-3 विकेट लिए। वहीं, ओलिवियर को एक विकेट मिला।

240 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत अच्छी रही। एडेन मार्करम और डीन एल्गर के बीच 47 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई। मार्करम 31 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद एल्गर और कीगन पीटरसन ने दूसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी निभाई। पीटरसन 28 रन बनाकर आउट हुए। एल्गर अपने 19वें टेस्ट अर्धशतक से चार रन दूर हैं। चौथा दिन अहम रहने वाला है। इस दिन मैच का नतीजा निकल सकता है। भारत की ओर से शार्दुल और अश्विन को 1-1 विकेट मिला है।
08:45 PM, 05-Jan-2022

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 113/2

दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट गंवाकर 110 से ज्यादा रन बना लिए हैं। फिलहाल डीन एल्गर और डुसेन क्रीज पर हैं। अफ्रीका को अब भी 126 रन की जरूरत है। वहीं, भारत को आठ विकेट गिराने हैं।
विज्ञापन
08:03 PM, 05-Jan-2022

IND vs SA Live Score: अश्विन ने दिलाई सफलता

रविचंद्रन अश्विन ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने कीगन पीटरसन और डीन एल्गर के बीच चली आ रही 104 गेंदों पर 46 रन की साझेदारी को तोड़ दिया। पीटरसन 44 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल एल्गर 32 रन और रसी वैन डर डुसेन क्रीज पर हैं।
 
07:31 PM, 05-Jan-2022

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 77/1

दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक विकेट पर 70 रन के पार पहुंच गया है। एल्गर 27 रन और पीटरसन 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 30 रन की साझेदारी हो चुकी है।
06:54 PM, 05-Jan-2022

दक्षिण अफ्रीका के 50 रन पूरे

दक्षिण अफ्रीका के 50 रन पूरे एडेन मार्करम के आउट होने पर कीगन पीटरसन नए बल्लेबाज के रूप में आए हैं। उन्होंने तीसरी ही गेंद पर चौके के साथ अपना खाता खोला। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने अपने पहले 50 रन भी पूरे कर लिए हैं। 11 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर: 52/1, कीगन पीटरसन (4*), डीन एल्गर (17*)
06:52 PM, 05-Jan-2022

शार्दुल ने तोड़ी साझेदारी 

पहली पारी के हीरो रहे शार्दुल ठाकुर ने एक बार फिर से भारत को अहम सफलता दिलाई है। उन्होंने एडेन मार्करम को एलबीडब्ल्यू आउट कर दक्षिण अफ्रीका की ओपनिंग साझेदारी को तोड़ दिया। मार्करम ने आउट होने से पहले 38 गेंदों में 31 रन बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:41 PM, 05-Jan-2022

चायकाल के बाद खेल फिर से शुरू 

टी ब्रेक के बाद मैच फिर से शुरू हो गया है लेकिन दक्षिण अफ्रीका की सलामी जोड़ी अभी भी आक्रामक रुख अपनाए हुए है। डीन एल्गर और एडेन मार्करम तेजी से रन बटोर रहे हैं और हर गेंद पर रन बनाने की कोशिश में हैं। 
06:15 PM, 05-Jan-2022

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को 206 रन की जरूरत

दक्षिण अफ्रीका ने चायकाल तक अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 34 रन बना लिए हैं। अफ्रीकी टीम ने तेज शुरुआत की। एडेन मार्करम 28 गेंदों पर 24 रन और डीन एल्गर 14 गेंदों पर 10 रन बना चुके हैं। भारत ने 240 रन का लक्ष्य दिया था। ऐसे में अब भी अफ्रीकी टीम को 206 रन की जरूरत है। 34 रन इस सीरीज में अब तक दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाजों की सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी है। आज 40 और ओवरों का खेल बाकी है।
05:47 PM, 05-Jan-2022

अफ्रीका की पारी शुरू

दक्षिण अफ्रीका की टीम 240 रनों का पीछा करने मैदान में उतर चुकी है। अफ्रीकी ओपनर एडेन मार्रकरम ने तेज शुरुआत की है। वो भी शुरुआती समय का फायदा उठाना चाहते हैं, जहां पिच में रोलर का असर है और गेंदबाजों को असामान्य उछाल नहीं मिल रहा है।
05:34 PM, 05-Jan-2022

भारत की दूसरी पारी 266 रन पर सिमटी

तीसरे दिन टीम इंडिया की दूसरी पारी 266 रन पर सिमट गई है और दक्षिण अफ्रीका को यह मैच जीतने के लिए 240 रन बनाने होंगे। दक्षिण अफ्रीकी इस मैदान में सिर्फ एक बार 200 से ज्यादा के स्कोर का पीछा कर पाया है। अफ्रीकी टीम ने 2006 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 220 रन का पीछा किया था। वहीं अपनी जमीन पर भी अफ्रीकी टीम सिर्फ दो बार 237 से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा कर पाई है। जोहानिसबर्ग के मैदान पर भारत अब तक कोई टेस्ट मैच नहीं हारा है। इस मैच में भी टीम इंडिया के गेंदबाज यह रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहेंगे। 

भारत के लिए तीसरे दिन रहाणे और पुजारा ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए शतकीय साझेदारी की थी और टीम इंडिया को अच्छी स्थिति में लाए थे। हालांकि इसके बाद अफ्रीकी गेंदबाजों ने वापसी की और भारत को 266 रन पर आउट किया। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed