IND vs SA 2nd Test Day 2: दूसरी पारी में भारत का स्कोर 85/2, दक्षिण अफ्रीका पर 58 रन की बढ़त, रहाणे-पुजारा नाबाद लौटे
{"_id":"61d3ea7ce5be9b200a1c57f6","slug":"india-vs-south-africa-2nd-test-day-2-live-score-india-vs-south-africa-2nd-test-in-imperial-wanderers-stadium-south-africa-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs SA 2nd Test Day 2: दूसरी पारी में भारत का स्कोर 85\/2, दक्षिण अफ्रीका पर 58 रन की बढ़त, रहाणे-पुजारा नाबाद लौटे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 04 Jan 2022 09:12 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 04 Jan 2022 09:12 PM IST
खास बातें
Live Score, India vs South Africa (IND vs SA) 2nd Test Day 2: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत ने पहली पारी में 202 रन बनाए।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
09:11 PM, 04-Jan-2022
IND vs SA Live Score: दूसरे दिन का खेल खत्म
भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 85 रन बना लिए हैं और दक्षिण अफ्रीका पर 58 रन की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने पहली पारी में 202 रन बनाए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 229 रन बनाए। शार्दुल ठाकुर की कहर बरपाती गेंदों के सामने अफ्रीकी टीम नहीं टिक सकी और दूसरे दिन नौ विकेट गंवा दिए। शार्दुल ने आज के दिन 61 रन देकर सात विकेट झटके। यह किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा दक्षिण अफ्रीका में बेस्ट स्पेल है। इससे पहले हरभजन सिंह ने 2010/11 में केप टाउन में 120 रन देकर सात विकेट लिए थे।दक्षिण अफ्रीका ने भारत पर 27 रन की बढ़त हासिल की थी। दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को एक विकेट पर 35 रन से आगे खेलना शुरू किया। कप्तान डीन एल्गर और कीगन पीटरसन ने दूसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद कप्तान केएल राहुल ने शार्दुल ठाकुर को बॉलिंग पर लगाया। शार्दुल ने कप्तान को नाराज नहीं किया और एल्गर को पंत के हाथों कैच कराकर साझेदारी तोड़ी। वह 120 गेंदों पर 28 रन बना सके।
इसी बीच पीटरसन ने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। एल्गर को आउट करने के बाद शार्दुल ने पीटरसन को भी मयंक के हाथों कैच कराया। पीटरसन ने 118 गेंदों पर 62 रन की पारी खेली। इसके बाद शार्दुल ने वान डर डुसेन (1) को भी जल्दी पवेलियन भेज दिया। इसके बाद तेम्बा बावुमा और वेरेन ने पांचवें विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की। शार्दुल ने वेरेन (21) को एलबीडब्ल्यू कर इस साझेदारी को तोड़ा।
इस बीच बावुमा ने टेस्ट करियर की 17वीं फिफ्टी लगाई। हालांकि, इसके बाद वह अपना विकेट गंवा बैठे। शार्दुल ने बावुमा (51) को पंत के हाथों कैच कराया। रबाडा को शून्य पर शमी ने सिराज के हाथों कैच कराया। इसके बाद केशव महाराज और मार्को जेन्सन ने आठवें विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की। बुमराह ने महाराज को क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने 21 रन की पारी खेली। इसके बाद शार्दुल ने जेन्सन और एनगिडी को आउट कर दक्षिण अफ्रीका की पारी को 229 रन पर समेट दिया। शार्दुल ने सात विकेट झटके। इसके अलावा शमी को दो और बुमराह को एक विकेट मिला।
भारत की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मार्को जेन्सन ने टीम इंडिया को पहला झटका दिया। उन्होंने केएल राहुल को स्लिप में मार्करम के हाथों कैच कराया। राहुल 8 रन बनाकर आउट हो गए। वह अंपायर के फैसले से खुश नहीं थे। उनका मानना था एडेन मार्करम ने टप्पा खाने के बाद कैच लपका है। हालांकि, थर्ड अंपायार ने कहा कि उनके पास मैदानी अंपायर के फैसले को बदलने लायक पर्याप्त सबूत नहीं हैं। ऐसे में फील्ड अंपायर के सॉफ्ट सिग्नल (जो कि आउट था) को माना गया।
44 रन के कुल स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। मयंक अग्रवाल 37 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें डुआने ओलिवियर ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। दोनों ओपनर्स अब पवेलियन लौट चुके हैं। दूसरे दिन के खत्म होने तक चेतेश्वर पुजारा 35 रन और अजिंक्य रहाणे 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
08:32 PM, 04-Jan-2022
IND vs SA Live Score: भारत को दूसरा झटका
44 रन के कुल स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। मयंक अग्रवाल 37 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें डुआने ओलिवियर ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। दोनों ओपनर्स अब पवेलियन लौट चुके हैं। फिलहाल चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
08:10 PM, 04-Jan-2022
IND vs SA Live Score: भारतीय टीम को पहला झटका
मार्को जेन्सन ने टीम इंडिया को पहला झटका दिया। उन्होंने केएल राहुल को स्लिप में मार्करम के हाथों कैच कराया। भारत ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 27 रन बना लिए हैं। फिलहाल मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर हैं। राहुल 8 रन बनाकर आउट हो गए। वह अंपायर के फैसले से खुश नहीं थे। उनका मानना था एडेन मार्करम ने टप्पा खाने के बाद कैच लपका है। हालांकि, थर्ड अंपायार ने कहा कि उनके पास मैदानी अंपायर के फैसले को बदलने लायक पर्याप्त सबूत नहीं हैं। ऐसे में फील्ड अंपायर के सॉफ्ट सिग्नल (जो कि आउट था) को माना गया।07:31 PM, 04-Jan-2022
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका की टीम ऑलआउट
भारत ने दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी को 229 रन पर समेट दिया है। शार्दुल ठाकुर की कहर बरपाती गेंदों के सामने अफ्रीकी टीम नहीं टिक सकी और दूसरे दिन नौ विकेट गंवा दिए। शार्दुल ने आज के दिन 61 रन देकर सात विकेट झटके। यह किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा दक्षिण अफ्रीका में बेस्ट स्पेल है। इससे पहले हरभजन सिंह ने 2010/11 में केप टाउन में 120 रन देकर सात विकेट लिए थे। फिलहाल दूसरी पारी में भारतीय ओपनर्स केएल राहुल और मयंक अग्रवाल क्रीज पर हैं।भारतीय टीम ने पहली पारी में 202 रन बनाए थे। इस हिसाब से दक्षिण अफ्रीका ने भारत पर 27 रन की बढ़त हासिल कर ली है। दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को एक विकेट पर 35 रन से आगे खेलना शुरू किया। कप्तान डीन एल्गर और कीगन पीटरसन ने दूसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद कप्तान केएल राहुल ने शार्दुल ठाकुर को बॉलिंग पर लगाया। शार्दुल ने कप्तान को नाराज नहीं किया और एल्गर को पंत के हाथों कैच कराकर साझेदारी तोड़ी। वह 120 गेंदों पर 28 रन बना सके।
इसी बीच पीटरसन ने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। एल्गर को आउट करने के बाद शार्दुल ने पीटरसन को भी मयंक के हाथों कैच कराया। पीटरसन ने 118 गेंदों पर 62 रन की पारी खेली। इसके बाद शार्दुल ने वान डर डुसेन (1) को भी जल्दी पवेलियन भेज दिया। इसके बाद तेम्बा बावुमा और वेरेन ने पांचवें विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की। शार्दुल ने वेरेन (21) को एलबीडब्ल्यू कर इस साझेदारी को तोड़ा।
इस बीच बावुमा ने टेस्ट करियर की 17वीं फिफ्टी लगाई। हालांकि, इसके बाद वह अपना विकेट गंवा बैठे। शार्दुल ने बावुमा (51) को पंत के हाथों कैच कराया। रबाडा को शून्य पर शमी ने सिराज के हाथों कैच कराया। इसके बाद केशव महाराज और मार्को जेन्सन ने आठवें विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की। बुमराह ने महाराज को क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने 21 रन की पारी खेली। इसके बाद शार्दुल ने जेन्सन और एनगिडी को आउट कर दक्षिण अफ्रीका की पारी को 229 रन पर समेट दिया। शार्दुल ने सात विकेट झटके। इसके अलावा शमी को दो और बुमराह को एक विकेट मिला।
07:02 PM, 04-Jan-2022
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को आठवां झटका
217 रन के कुल स्कोर पर दक्षिण अफ्रीकी टीम को आठवां झटका लगा। जसप्रीत बुमराह ने केशव महाराज को क्लीन बोल्ड कर भारत को सफलता दिलाई। महाराज 21 रन बना सके। उन्होंने जेन्सन के साथ आठवें विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की। फिलहाल डुआने ओलिवियर और जेन्सन क्रीज पर हैं।06:55 PM, 04-Jan-2022
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को बढ़त
मार्को जेन्सन और केशव महाराज ने मिलकर दक्षिण अफ्रीका को 200 के ऊपर पहुंचा दिया है। अफ्रीकी टीम का स्कोर फिलहाल सात विकेट पर 213 रन है। उन्होंने भारतीय टीम पर 10 से ज्यादा रन की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने पहली पारी में 202 रन बनाए थे। जेन्सन और महाराज के बीच 34 रन की साझेदारी भी हो चुकी है। केशव 21 और जेन्सन नौ रन बनाकर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:14 PM, 04-Jan-2022
चायकाल तक अफ्रीका का स्कोर 191/7
दूसरे दिन चायकाल तक दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट के नुकसान पर 191 रन बना लिए हैं। अफ्रीकी टीम अभी भी भारत के स्कोर से 11 रन पीछे है। केशव महाराज और मार्को जानेसन क्रीज पर मौजूद हैं। लंच के बाद दक्षिण अफ्रीका ने फिर अच्छी शुरुआत की। वेरेने और बावुमा ने मिलकर 60 रन की साझेदारी की। इसके बाद शार्दुल ने अपने दोनों बल्लेबाजों को आउट कर अपने टेस्ट करियर में पहली बार पांच विकेट लिए। वहीं शमी ने रबाडा को आउट कर अफ्रीका को सातवां झटका दिया। अब केशव महाराज और मार्को जानेसन अफ्रीका के लिए क्रीज पर मौजूद हैं। ये दोनों बल्लेबाज अफ्रीका को कुछ रनों की लीड दिलाना चाहेंगे। वहीं भारत के गेंदबाज जल्द से जल्द अफ्रीका की पारी को खत्म करना चाहेंगे।05:59 PM, 04-Jan-2022
अफ्रीका का सातवां विकेट गिरा
मोहम्मद शमी ने दक्षिण अफ्रीका को सातवां झटका दिया है। उन्होंने कगिसो रबाडा को सिराज के हाथों कैच आउट कराया। रबाडा इस पारी में अपना खाता भी नहीं खोल पाए। शमी की गेंद पर उन्होंने ड्राइव लगाने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर सीधे सिराज के पास पहुंची। सिराज ने आसान कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन भेजा।05:49 PM, 04-Jan-2022
शार्दुल ने पांच विकेट झटके, बावुमा आउट
शार्दुल ठाकुर ने अफ्रीका को छठवां झटका दिया है। टेम्बा बावुमा अर्धशतक लगाने के तुरंत बाद आउट हो चुके हैं। उन्होंने 60 गेंद में 51 रन की तेज पारी खेली। शार्दुल की इस गेंद पर बावुमा पहले ही चलकर ऑफ स्टंप पर आ गए थे। इसके बाद शार्दुल ने लेग स्टंप की तरफ गेंद फेंक दी। बावुमा ने फाइन लेग में शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर विकेटकीपर पंत के पास पहुंच गई।शार्दुल ने इस पारी में अपने पांच विकेट पूरे कर लिए हैं। वो छठें भारतीय गेंदबाज हैं, जिन्होंने इस मैदान में पांच विकेट लिए हैं। उनसे पहले अनिल कुंबले, श्रीनाथ, श्रीसंत, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी यह कारनामा कर चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में शार्दुल ने पहली बार पांच विकेट लिए हैं।
05:42 PM, 04-Jan-2022