IND vs WI: सूर्या-कृष्णा के आगे पस्त हुई कैरेबियाई टीम, भारत ने 44 रन से जीता दूसरा मैच, सीरीज में ली 2-0 की अजेय बढ़त
India vs West Indies (IND vs WI) 2nd ODI HIGHLIGHTS: भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 44 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी ले ली है। भारत के 238 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान टीम 46 ओवर में 193 रन पर ही सिमट गई। भारत की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने सर्वाधिक 64 रन बनाए तो प्रसिद्ध कृष्णा ने चार विकेट झटके।
लाइव अपडेट
भारत की शानदार जीत
मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। इसके बाद भारत की शुरुआत निराशाजनक रही। टीम इंडिया ने नौ रन के स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा का विकेट गंवाया और इसके बाद 43 रन के स्कोर पर विराट कोहली और ऋषभ पंत भी पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल ने मिलकर पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 91 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। लेकिन राहुल 49 रन के स्कोर पर रनआउट हो गए और इसके बाद भारतीय टीम एक बार फिर से लड़खड़ा गई और 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 237 रन बना पाई। भारत की सूर्यकुमार यादव ने इस दौरान अपना अर्धशतक पूरा किया और सबसे अधिक 64 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत भी खराब हुई। प्रसिद्ध कृष्णा ने एक के बाद एक झटके दिए और मेहमान टीम के शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया। देखते-देखते वेस्टइंडीज ने 76 रन के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए। हालांकि शमार ब्रूक्स (44), अकील हुसैन (34) और ओडीन स्मिथ (24) ने कुछ संघर्ष किया और टक्कर देने की कोशिश की लेकिन वे कुछ खास नहीं कर पाए और पूरी टीम 46 ओवर में 193 रन पर बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने 9 ओवर में 12 रन देकर चार विकेट झटके।
आखिरी 60 गेंदों का खेल बाकी
वेस्टइंडीज की पारी के 40 ओवर पूरे हो चुके हैं। अब आखिरी के 60 गेंदों में मेहमान टीम को जीत लिए 67 रन तो भारत को दो विकेट की दरकार है। 40 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 171/8, ओडीन स्मिथ (12*), अल्ज़ारी जोसेफ़ (0*)शार्दुल को दूसरी सफलता
शार्दुल ठाकुर ने एक बार फिर से भारत को बड़ा विकेट दिलाने में मदद की। इस बार उन्होंने अकील हुसैन को 34 के स्कोर पर पंत के हाथों कैच कराया।वेस्टइंडीज का सातवां विकेट गिरा
रोहित ने मोहम्मद सिराज को एक बार फिर से गेंद थमाई। इस बार सिराज को मैच की पहली सफलता मिल गई है। उन्होंने महत्वपूर्ण साझेदारी को तोड़ते हुए फ़ेबियन ऐलेन को 13 के स्कोर पर पंत के हाथों कैच कराया। 39 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 159/7, ओडीन स्मिथ (0*), अकील हुसैन (34*)15 ओवर का खेल बाकी
वेस्टइंडीज को अगले 15 ओवर में जीत के लिए 103 रन की जरुरत है। जबकि भारत को जीत के लिए चार विकेट की दरकार है। 35 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 135/6, फ़ेबियन ऐलेन (5*), अकील हुसैन (19*)हूडा ने लिया पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट
दीपक हूडा ने अपने पहले ओवर में ही पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट ले लिया है। उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद पर लय में दिख रहे शमार ब्रूक्स को पवेलियन भेजा। ब्रूक्स 44 रन बनाकर सूर्यकुमार को कैच थमा बैठे। 31 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 120/6, फ़ेबियन ऐलेन (0*), अकील हुसैन (10*)First wicket in international cricket for @HoodaOnFire! 👍 👍
— BCCI (@BCCI) February 9, 2022
West Indies lose their 6th wicket as Shamarh Brooks departs for 44.
Follow the match ▶️ https://t.co/yqSjTw302p#TeamIndia | #INDvWI | @Paytm pic.twitter.com/SYH1R1SgBH
वेस्टइंडीज के 100 रन पूरे
वेस्टइंडीज ने शुरुआती झटकों के बाद उबरने की कोशिश में लगी हुई है। उसने अपने 100 रन भी पूरे कर लिए हैं। 28 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 102/5, अकील हुसैन (7*), शमार ब्रूक्स (32*)वेस्टइंडीज का पांचवां विकेट गिरा
शार्दुल ठाकुर ने वेस्टइंडीज की बड़ी उम्मीद को तोड़ दिया है। शार्दुल ने पिछले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले जेसन होल्डर को पवेलियन की राह दिखा दी है। ठाकुर ने अपनी छोटी गेंद डालकर होल्डर को दो रन के स्कोर पर हूडा के हाथों कैच कराया। 22 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 76/5, शमार ब्रूक्स (15*), अकील हुसैन (0*)प्रसिद्ध को तीसरी सफलता
रोहित ने प्रसिद्ध कृष्णा को 20वें ओवर में एक बार फिर से गेंद थमाई और वह इस बार भी कप्तान के फैसले पर खरे उतरे। कृष्णा ने अपने पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर निकोलस पूरन को 9 रन के स्कोर पर रोहित के हाथों कैच कराया। 20 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर: 66/4, जेसन होल्डर (0*), शमार ब्रूक्स (7*)Another one bites the dust! 👍 👍@prasidh43 is on a roll as he picks up his third wicket. 👏 👏
— BCCI (@BCCI) February 9, 2022
A fine catch by #TeamIndia captain @ImRo45. 👌 👌
West Indies 4 down as Nicholas Pooran gets out. #INDvWI @Paytm
Follow the match ▶️ https://t.co/yqSjTw302p pic.twitter.com/enLTIH7k3U