फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND W vs BAN W: भारत नौवीं बार महिला एशिया कप के फाइनल में, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 10 विकेट से हराया

Fri, 26 Jul 2024 04:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 26 Jul 2024 04:35 PM IST
खास बातें

India-W vs Bangladesh-W (IND-W vs BAN-W) Semi-Final T20 Asia Cup 2024 : महिला एशिया कप टी20 के पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से था। यह मुकाबला दांबुला के रणगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम महिला एशिया कप में लगातार नौवीं बार फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में उसने बांग्लादेश को 10 विकेट से रौंद दिया।

विज्ञापन
IND W vs IND W T20 Highlights: Women Asia Cup 2024 India vs Bangladesh Women Match Scorecard Updates
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

04:28 PM, 26-Jul-2024

भारत ने बांग्लादेश को हराया

भारतीय महिला टीम ने महिला एशिया कप टी20 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 10 विकेट से रौंद दिया है। शुक्रवार को दांबुला में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 80 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को बिना विकेट गंवाए 11 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। स्मृति मंधाना 39 गेंद में 55 रन और शेफाली वर्मा 26 रन बनाकर नाबाद रहीं। मंधाना ने अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया, जबकि शेफाली ने दो चौके लगाए।

इस जीत के साथ भारतीय टीम नौवीं बार महिला एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई है। महिला एशिया कप की शुरुआत 2004 में हुई थी और टीम इंडिया तब चैंपियन बनी थी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम आठवां एशिया कप खिताब जीतने के मिशन पर है। उसने चार खिताब वनडे फॉर्मेट में और तीन खिताब टी20 फॉर्मेट में जीते हैं। 2008 तक यह टूर्नामेंट वनडे प्रारूप में खेला गया। वहीं, 2012 से यह टी20 प्रारूप में खेला जा रहा है। यह नौवां संस्करण है और भारत सात बार (2004, 2005, 2006, 2008, 2012, 2016, 2022) खिताब जीत चुका है। बांग्लादेश (2018) महिला एशिया कप का खिताब जीतने वाली एकमात्र अन्य टीम है।
04:20 PM, 26-Jul-2024

IND W vs BAN W Live Score: जीत से कुछ कदम दूर भारत

10 ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 70 रन बना लिए हैं। फिलहाल शेफाली वर्मा 25 रन और स्मृति मंधाना 43 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को अब 11 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
04:03 PM, 26-Jul-2024

IND W vs BAN W Live Score: भारत की तूफानी शुरुआत

भारत को शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने तूफानी शुरुआत दिलाई है। दोनों ने पांच ओवर में बिना विकेट गंवाए 45 रन जोड़ लिए हैं। मंधाना 17 गेंद में 27 रन और शेफाली 13 गेंद में 17 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
03:28 PM, 26-Jul-2024

बांग्लादेश ने 80 रन बनाए

महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के सामने 81 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 80 रन बनाए। कप्तान निगर सुल्ताना ने सबसे ज्यादा 32 रन की पारी खेली। वहीं, शोर्ना अख्तर ने 19 रन बनाए। इसके अलावा बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। भारत की ओर से रेणुका सिंह और राधा यादव ने तीन-तीन विकेट झटके। राधा ने 20वां ओवर डबल विकेट मेडन डाला। इसके अलावा पूजा वस्त्राकर और दीप्ति शर्मा को एक-एक विकेट मिला। 

बांग्लादेश की पारी
बांग्लादेश को शुरुआती तीन झटके रेणुका ने दिए। उन्होंने दिलारा अख्तर (6), इशमा तंजिम (8) और मुर्शिदा खातून (4) को पवेलियन भेजा। राधा ने रुमाना अहमद (1) और नाहिदा अख्तर (0) को आसानी से पवेलियन भेजा। 33 रन पर बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। 44 पर रितु मोनी (5) आउट हुईं। उन्हें दीप्ति ने पवेलियन भेजा। इसके बाद कप्तान सुल्ताना ने शोर्ना के साथ 36 रन की साझेदारी निभाई। सुल्ताना को राधा ने ही आउट किया। वह 51 गेंद में दो चौके की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, शोर्ना 18 गेंद में 19 रन बनाकर नाबाद रहीं।
03:07 PM, 26-Jul-2024

IND W vs BAN W Live Score: बांग्लादेश को छठा झटका

14वें ओवर में 44 के स्कोर पर बांग्लादेश की टीम को छठा झटका लगा। रितु मोनी को दीप्ति ने विकेटकीपर ऋचा के हाथों स्टंप कराया। वह पांच रन बना सकीं। फिलहाल कप्तान निगर सुल्ताना और शोर्ना अख्तर क्रीज पर हैं। इससे पहले रेणुका तीन विकेट ले चुकी हैं। वहीं, राधा यादव और पूजा वस्त्राकर को एक-एक विकेट मिला है। 16 ओवर के बाद बांग्लादेश ने छह विकेट गंवाकर 52 रन बना लिए हैं।
02:57 PM, 26-Jul-2024

IND W vs BAN W Live Score: बांग्लादेश के पांच विकेट गिरे

12 ओवर के बाद बांग्लादेश ने पांच विकेट गंवाकर 37 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान निगर सुल्ताना 14 रन और रितु मोनी एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। बांग्लादेश को पांचवां झटका 11वें ओवर में लगा जब पूजा वस्त्राकर ने राबेया खान को शेफाली के हाथों कैच कराया। वह एक रन बना सकीं। इससे पहले राधा ने एक विकेट लिया था, जबकि रेणुका ने तीन विकेट झटके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:51 PM, 26-Jul-2024

IND W vs BAN W Live Score: 10 ओवर का खेल समाप्त

10 ओवर के बाद बांग्लादेश ने चार विकेट गंवाकर 32 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान निगर सुल्ताना और राबेया खान क्रीज पर हैं। 10वें ओवर में ही बांग्लादेश को चौथा झटका लगा। राधा यादव ने रुमाना अहमद को क्लीन बोल्ड किया। वह एक रन बना सकीं। इससे पहले भारत की स्टार तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने दिलारा, इशमा और मुर्शिदा को आउट किया था। 
02:29 PM, 26-Jul-2024

IND W vs BAN W Live Score: बांग्लादेश को तीसरा झटका

बांग्लादेश को पांचवें ओवर में 21 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। भारत की स्टार तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने दिलारा और इशमा के बाद मुर्शिदा खातून को शेफाली वर्मा के हाथों कैच कराया। मुर्शिदा ने चार रन बनाए। फिलहाल कप्तान निगर सुल्ताना और रुमाना अहमद क्रीज पर हैं। पावरप्ले खत्म हो चुका है और छह ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर तीन विकेट पर 25 रन है।
02:21 PM, 26-Jul-2024

IND W vs BAN W Live Score: बांग्लादेश को दूसरा झटका

तीसरे ओवर में 17 के स्कोर पर बांग्लादेश को दूसरा झटका लगा। रेणुका ने दिलारा के बाद इशमा तंजिम को तनूजा कंवर के हाथों कैच कराया। वह 10 गेंद में आठ रन बना सकीं। फिलहाल मुर्शिदा खातून और कप्तान निगर सुल्ताना क्रीज पर हैं। चार ओवर के बाद बांग्लादेश के स्कोर दो विकेट पर 19 रन है।
02:09 PM, 26-Jul-2024

IND W vs BAN W Live Score: बांग्लादेश को पहला झटका

बांग्लादेश को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा। सात के स्कोर पर दिलारा अख्तर आउट हो गईं। उन्हें रेणुका सिंह ने उमा छेत्री के हाथों कैच कराया। दिलारा ने चार गेंद में छह रन बनाए। फिलहाल मुर्शिदा खातून और इशम तंजिम क्रीज पर हैं। दो ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर एक विकेट पर 16 रन है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed