09:35 PM, 09-Oct-2026
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज को तीसरा झटका
वेस्टइंडीज को तीसरा झटका भी मयंक यादव ने दिया। उन्होंने रोवमैन पॉवेल को बोल्ड किया। वह 24 रन बनाकर आउट हुए। अब शेरफेन रदरफोर्ड क्रीज पर आए हैं।
09:13 PM, 09-Oct-2026
IND vs WI Live Score: हेटमायर भी आउट हुए
वेस्टइंडीज को दूसरा झटका भी पहले ही ओवर में मयंक यादव ने दिया। उन्होंने शिमरन हेटमायर को बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल सके। अब बल्लेबाजी के लिए रोवमैन पॉवेल आए हैं।
09:11 PM, 09-Oct-2026
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज को शुरुआती झटका
वेस्टइंडीज को पहला झटका मयंक यादव ने दिया। उन्होंने कामिल पूरन को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ चार रन बना सके। अब शिमरन हेटमायर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
09:07 PM, 09-Oct-2026
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की पारी शुरू
वेस्टइंडीज की पारी शुरू हो चुकी है। शाई होप और कामिल पूरन क्रीज पर मौजूद हैं।
08:55 PM, 09-Oct-2026
IND vs WI Live Score: भारत ने 249 रन बनाए
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने संजू सैमसन की 82 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 249 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेज ने तीन और शमार स्प्रिंगर ने दो विकेट झटके।
08:18 PM, 09-Oct-2026
IND vs WI Live Score: भारत को चौथा झटका
भारत को चौथा झटका शमार स्प्रिंगर ने दिया। उन्होंने कामिल पूरन के हाथों संजू सैमसन को कैच कराया। वह 41 गेंदों में नौ चौके और चार छक्के की मदद से 82 रन बनाकर आउट हुए। अब श्रेयस का साथ देने तिलक वर्मा आए हैं।
08:14 PM, 09-Oct-2026
IND vs WI Live Score: भारत को तीसरा झटका
भारत को तीसरा झटका भी रोस्टन चेज ने दिया। उन्होंने शिवम दुबे को भी बोल्ड ही किया। वह सिर्फ सात रन बना सके। अब बल्लेबाजी के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर खुद आए हैं।
07:59 PM, 09-Oct-2026
IND vs WI Live Score: भारत को दूसरा झटका लगा
भारत को दूसरा झटका भी रोस्टन चेज ने दिया। उन्होंने ईशान किशन को बोल्ड किया। वह 22 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए। अब सैमसन का साथ देने शिवम दुबे आए हैं।
07:43 PM, 09-Oct-2026
IND vs WI Live Score: नौ ओवर का खेल पूरा
नौ ओवर का खेल पूरा हो चुका है। संजू सैमसन और ईशान किशन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच 30 गेंदों में 65 रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने एक विकेट पर 107 रन बना लिए हैं।
07:31 PM, 09-Oct-2026
IND vs WI Live Score: सैमसन का अर्धशतक पूरा
सैमसन ने 21 गेंदों में अपना नौवां टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उनका साथ देने के लिए ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं। पावरप्ले भी समाप्त हो चुका है। भारत ने एक विकेट पर 79 रन बना लिए हैं।