IND vs SL Highlights: दूसरे दिन का खेल समाप्त, दोहरे शतक से चूके देवदत्त पडिक्कल; भारत का स्कोर 460/9
{"_id":"6a813068d9e8f4cd51074a22","slug":"ind-vs-sl-test-live-score-india-vs-sri-lanka-1st-test-match-day-2-scorecard-updates-galle-stadium-2026-08-16","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs SL Highlights: दूसरे दिन का खेल समाप्त, दोहरे शतक से चूके देवदत्त पडिक्कल; भारत का स्कोर 460\/9","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 16 Aug 2026 06:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 16 Aug 2026 06:08 PM IST
खास बातें
बारिश से प्रभावित दूसरे दिन भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 9 विकेट पर 460 रन बना लिए।देवदत्त पडिक्कल ने 167, केएल राहुल ने 82 और ध्रुव जुरेल ने 51 रन बनाए, जबकि प्रभात जयसूर्या ने चार विकेट झटके।
विज्ञापन
देवदत्त पडिक्कल
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
06:18 PM, 16-Aug-2026
दूसरे दिन का खेल समाप्त
बारिश से प्रभावित दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में नौ विकेट पर 460 रन बना लिए हैं। भारत ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 288 रन से की थी।जुरेल ने पूरा किया अर्धशतक
भारत की ओर से ध्रुव जुरेल ने 51 रन की पारी खेलकर अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन इसके बाद वह आउट हो गए। भारत ने दिन के अंतिम सत्र में रवींद्र जडेजा (13), मोहम्मद सिराज (11) और मानव सुथार (24) के विकेट भी गंवाए। स्टंप्स के समय कुलदीप यादव 12 और प्रसिद्ध कृष्णा एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। भारत की पारी में देवदत्त पडिक्कल ने 167 और केएल राहुल ने 82 रन का योगदान दिया।
जयसूर्या ने झटके चार विकेट
श्रीलंका की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 109 रन देकर चार विकेट हासिल किए। केशरा नुवांथा को तीन विकेट मिले, लेकिन भारत ने पहली पारी में 460 रन बनाकर मजबूत स्कोर खड़ा कर लिया है।
05:50 PM, 16-Aug-2026
IND vs SL Live Score: सिराज और सुथार आउट
सिराज 11 और सुथार 24 रन बनाकर आउट हो गए। दोनों को क्रमश: फर्नांडो और जयसूर्या ने अपना शिकार बनाया। अब क्रीज पर कुलदीप और प्रसिद्ध कृष्णा मौजूद हैं।
विज्ञापन
05:34 PM, 16-Aug-2026
IND vs SL Live Score: जुरेल अर्धशतकीय पारी खेलकर लौटे
भारत को सातवां झटका जयसूर्या ने दिया। उन्होंने जुरेल को डी सिल्वा के हाथों कैच कराया। वह 68 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए। अब मानव सुथार का साथ देने मोहम्मद सिराज आए हैं।05:25 PM, 16-Aug-2026
IND vs SL Live Score: ध्रुव जुरेल का अर्धशतक पूरा
ध्रुव जुरेल ने 66 गेंदों में श्रीलंका के खिलाफ अपना अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और मानव सुथार के साथ क्रीज पर डटे हुए हैं।04:36 PM, 16-Aug-2026
IND vs SL Live Score: जडेजा आउट हुए
भारत को छठा झटका नुवांथा ने दिया। उन्होंने रवींद्र जडेजा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब ध्रुव जुरेल का साथ देने मानव सुथार आए हैं।04:20 PM, 16-Aug-2026
IND vs SL Live Score: तीसरे सत्र का खेल जारी
तीसरे सत्र का खेल जारी है। ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने पांच विकेट पर 360 से ज्यादा रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:01 PM, 16-Aug-2026
IND vs SL Live Score: चाय ब्रेक
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन दूसरे सत्र का खेल समाप्त हो गया है। दूसरे सत्र में श्रीलंका के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और भारत को कुल तीन झटके दिए। भारत ने दूसरे सत्र में ऋषभ पंत, केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल के विकेट गंवाए। भारत ने चायकाल तक पहली पारी में पांच विकेट पर 364 रन बनाए हैं। फिलहाल क्रीज पर ध्रुव जुरेल 19 और रवींद्र जडेजा चार रन बनाकर मौजूद हैं।03:52 PM, 16-Aug-2026
IND vs SL Live Score: पडिक्कल पवेलियन लौटे
देवदत्त पडिक्कल के रूप में भारत को पांचवां झटका लगा है। प्रभात जयसूर्या ने पडिक्कल को अपना शिकार बनाया जो 230 गेंदों पर 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 167 रन बनाकर आउट हुए।03:46 PM, 16-Aug-2026
IND vs SL Live Score: भारत के 350 रन पूरे
श्रीलंका के खिलाफ भारत ने पहली पारी में 350 रन पूरे कर लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल के बीच साझेदारी पनप रही है।03:26 PM, 16-Aug-2026