IND vs SA 2nd T20: क्लासेन की तूफानी पारी से जीता दक्षिण अफ्रीका, टीम इंडिया की लगातार दूसरी हार
{"_id":"62a5d4253ddaf02dd01c2915","slug":"ind-vs-sa-2nd-t20-2022-live-cricket-score-india-vs-south-africa-2nd-t20-series-2022-match-at-barabati-stadium-cuttack-odisha-latest-news-update","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs SA 2nd T20: क्लासेन की तूफानी पारी से जीता दक्षिण अफ्रीका, टीम इंडिया की लगातार दूसरी हार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 12 Jun 2022 10:47 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 12 Jun 2022 10:47 PM IST
खास बातें
IND vs SA (India vs South Africa): भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक में खेला गया। टीम इंडिया सीरीज का पहला मैच हार चुकी है। दूसरे टी-20 में भी दक्षिण अफ्रीका ने भारत को चार विकेट से हरा दिया है।
विज्ञापन
हेनरिक क्लासेन
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
10:27 PM, 12-Jun-2022
दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया
दक्षिण अफ्रीका ने कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 में भी भारत को चार विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने टी-20 में लगातार 12 मैच जीतने के बाद अब लगातार दो मुकाबले गंवा दिए हैं। टीम इंडिया की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। वहीं, गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार को छोड़कर बाकी सभी गेंदबाज फिसड्डी साबित हुए। भुवनेश्वर ने चार विकेट झटके।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 148 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 40 रन की पारी खेली। वहीं, दिनेश कार्तिक ने 21 गेंदों पर नाबाद 30 रन की पारी खेली। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 18.2 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। हेनरिक क्लासेन ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 46 गेंदों पर सात चौके और पांच छक्कों की मदद से 81 रन बनाए। उनकी पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने जीत हासिल की।
10:21 PM, 12-Jun-2022
IND vs SA Live: क्लासेन की तूफानी पारी समाप्त
17वें ओवर में 144 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका लगा। हेनरिक क्लासेन एक बेहतरीन पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने 46 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली। क्लासेन ने पहले बावुमा और फिर मिलर के साथ अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। इसके बाद 18वें ओवर में भुवनेश्वर ने अपना चौथा विकेट झटका। उन्होंने वेन पार्नेक को क्लीन बोल्ड किया।
विज्ञापन
10:08 PM, 12-Jun-2022
IND vs SA Live: अफ्रीका को जीत के लिए 34 रन चाहिए
15 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट गंवाकर 115 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्लासेन 38 गेंदों पर 63 रन और मिलर सात रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अफ्रीका को 30 गेंदों पर 34 रन की जरूरत है।10:00 PM, 12-Jun-2022
IND vs SA Live: क्लासेन का अर्धशतक
14 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट गंवाकर 108 रन बना लिए हैं। फिलहाल हेनरिक क्लासेन 34 गेंदों पर 57 रन और डेविड मिलर सात रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। क्लासेन ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा अर्धशतक लगाया। वहीं, भारत के खिलाफ उनका टी-20 में दूसरा अर्धशतक रहा। दक्षिण अफ्रीका को अब 36 गेंदों पर 41 रन की जरूरत है।09:57 PM, 12-Jun-2022
IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका
13वें ओवर में 93 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका की टीम को चौथा झटका लगा। युजवेंद्र चहल ने कप्तान तेम्बा बावुमा को क्लीन बोल्ड किया। बावुमा 30 गेंदों पर 35 रन बना सके। उन्होंने हेनरिक क्लासेन के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 41 गेंदों पर 64 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल क्लासेन 49 रन और मिलर पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर चार विकेट पर 98 रन है।09:48 PM, 12-Jun-2022
IND vs SA Live: हार्दिक के ओवर में तीन चौके
11 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट गंवाकर 70 रन बना लिए हैं। फिलहाल हेनरिक क्लासेन 24 गेंदों पर 31 रन और तेम्बा बावुमा 27 गेंदों पर 30 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। हार्दिक पांड्या के 11वें ओवर में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने तीन चौके लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:33 PM, 12-Jun-2022
IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 49/3
नौ ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट गंवाकर 49 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान तेम्बा बावुमा 23 रन औौर हेनरिक क्लासेन 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के तीनों विकेट भुवनेश्वर कुमार ने झटके हैं।09:23 PM, 12-Jun-2022
IND vs SA 2nd T20 Live: भुवनेश्वर का कहर, तीसरा विकेट झटका
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ओडिशा के कटक में खेले जा रहा दूसरे टी-20 में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहर बरपाया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के शुरुआती तीनों विकेट झटके हैं। भुवनेश्वर ने ये तीनों विकेट अपने लगातार तीन ओवर में झटके। अपने पहले ओवर में भुवनेश्वर ने रीजा हेंड्रिक्स को क्लीन बोल्ड किया था। इसके बाद अपने दूसरे ओवर में ड्वेन प्रिटोरियस को आवेश खान के हाथों कैच कराया। फिर अपने तीसरे ओवर में पिछले मैच के हीरो रहे रसी वान डर डुसेन को क्लीन बोल्ड किया। डुसेन सात गेंदों पर एक रन बना सके। छह ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 29 रन है।09:18 PM, 12-Jun-2022
IND vs SA Live: पांच ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका 28/2
पांच ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट गंवाकर 28 रन बना लिए हैं। फिलहाल रसी वान डर डुसेन एक रन और तेम्बा बावुमा 17 गेंदों पर 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने दोनों विकेट झटके हैं। पहले भुवी ने रीजा हेंड्रिक्स और फिर प्रिटोरियस को पवेलियन भेजा।09:07 PM, 12-Jun-2022