IND vs NZ 2nd T20 Highlights: सूर्या के चौके से एक गेंद शेष रहते जीता भारत, न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया
{"_id":"63d653fcd7c28f1f9f76dc53","slug":"ind-vs-nz-live-cricket-score-india-vs-new-zealand-2nd-t20i-2023-match-at-ekana-lucknow-stadium-news-in-hindi-2023-01-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ 2nd T20 Highlights: सूर्या के चौके से एक गेंद शेष रहते जीता भारत, न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 29 Jan 2023 10:44 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 29 Jan 2023 10:44 PM IST
खास बातें
India vs New Zealand (IND vs NZ) 2nd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम पहला टी20 21 रन से हार गई थी, लेकिन दूसरा मैच छह विकेट से जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 99 रन बनाए। 100 रन के लक्ष्य को भारत ने एक गेंद रहते हासिल किया।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
10:23 PM, 29-Jan-2023
भारत ने न्यूजीलैंड को हराया
भारत ने दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 99 रन बनाए थे। यह कीवी टीम का भारत के खिलाफ टी20 में सबसे कम स्कोर था। जवाब में टीम इंडिया ने एक गेंद शेष रहते चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने भारतीय पारी के 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर मैच जिताया। इस जीत के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर हो गई है। निर्णायक मुकाबला एक फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।.@surya_14kumar hits the winning runs as #TeamIndia secure a 6-wicket win in Lucknow & level the #INDvNZ T20I series 1️⃣-1️⃣
— BCCI (@BCCI) January 29, 2023
Scorecard ▶️ https://t.co/p7C0QbPSJs#INDvNZ | @mastercardindia pic.twitter.com/onXTBVc2Wu
न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान मिचेल सैंटनर ने सबसे ज्यादा नाबाद 19 रन बनाए थे। वहीं, माइकल ब्रेसवेल और मार्क चैपमैन ने 14-14 रन की पारी खेली थी। फिन एलेन और डेवोन कॉनवे ने 11-11 रन बनाए थे। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं, भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा नाबाद 26 रन बनाए। वहीं, ईशान किशन ने 19 रन की पारी खेली। कप्तान हार्दिक पांड्या 15 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से ब्रेसवेल और सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला।
न्यूजीलैंड की ओर से मैच में सबसे बड़ी साझेदारी 21 रन की एलेन और कॉनवे के बीच हुई थी। वहीं, भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी सूर्यकुमार और हार्दिक के बीच हुई। दोनों ने 30 रन की नाबाद साझेदारी निभाई। इस मैच में दोनों टीमों की ओर से कोई छक्का नहीं लगा। बिना छक्का लगे दोनों पारियों को मिलाकर कुल 239 गेंदें फेंकी गईं। अंतरराष्ट्रीय टी20 में यह सबसे ज्यादा है। इससे पहले बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच 2021 में मीरपुर में बिना छक्के के 238 गेंदें फेंकी गई थीं।
10:16 PM, 29-Jan-2023
IND vs NZ Live: भारत को 18 रन की जरूरत
17 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट गंवाकर 82 रन बना लिए हैं। फिलहाल सूर्यकुमार यादव 24 गेंदों में 18 रन और हार्दिक पांड्या चार रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को अभी भी 18 गेंदों पर 18 रन की जरूरत है। वॉशिंगटन सुंदर नौ गेंदों में 10 रन बनाकर रन आउट हुए थे।
विज्ञापन
10:00 PM, 29-Jan-2023
IND vs NZ Live: भारत को 29 रन की जरूरत
14 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 71 रन बना लिए हैं। फिलहाल सूर्यकुमार यादव 16 गेंदों में 13 रन और वॉशिंगटन सुंदर नौ गेंदों में 10 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को जीत के लिए अब भी 36 गेंदों में 29 रन की जरूरत है।09:43 PM, 29-Jan-2023
IND vs NZ Live: भारत को तीसरा झटका
ड्रिंक्स ब्रेक के बाद 11वें ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा। ईश सोढ़ी ने राहुल त्रिपाठी को ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच कराया। वह 18 गेंदों में 13 रन बना सके। फिलहाल वॉशिंगटन सुंदर और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 51 रन है। भारत को अभी भी जीत के लिए 54 गेंदों में 49 रन की जरूरत है।09:39 PM, 29-Jan-2023
IND vs NZ Live: भारत को 51 रन की जरूरत
10 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 49 रन बना लिए हैं। फिलहाल सूर्यकुमार यादव दो रन और राहुल त्रिपाठी 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को अब 60 गेंदों में 51 रन की जरूरत है। ईशान किशन 19 रन और शुभमन गिल 11 रन बनाकर आउट हुए।09:35 PM, 29-Jan-2023
IND vs NZ Live: भारत को दूसरा झटका
भारत को 46 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। ईशान किशन रन आउट हुए। वह 32 गेंदों में 19 रन बना सके। फिलहाल राहुल त्रिपाठी और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। नौ ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 46 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:14 PM, 29-Jan-2023
IND vs NZ Live: भारत को पहला झटका
भारत को चौथे ओवर में 17 के स्कोर पर पहला झटका लगा। माइकल ब्रेसवेल ने शुभमन गिल को फिन एलेन के हाथों कैच कराया। वह नौ गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके लगाए। फिलहाल ईशान किशन और राहुल त्रिपाठी क्रीज पर हैं। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 17 रन है।09:08 PM, 29-Jan-2023
IND vs NZ Live: भारत की सधी हुई शुरुआत
भारत ने तीन ओवर के बाद बिना कोई विकेट गंवाए 16 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन गिल आठ गेंदों में 11 रन और ईशान किशन 10 गेंदों में तीन रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।08:45 PM, 29-Jan-2023
न्यूजीलैंड ने भारत को 100 रन का लक्ष्य दिया
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 100 रन का लक्ष्य रखा है। कीवी टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 99 रन बनाए। यह भारत के खिलाफ टी20 में न्यूजीलैंड का सबसे कम स्कोर है। भारतीय स्पिनर्स के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बेबस नजर आए। स्पिनर्स ने कुल चार विकेट लिए। भारत के लिए विकेट का खाता भी स्पिनर युजवेंद्र चहल ने खोला। उन्होंने फिन एलेन को क्लीन बोल्ड किया। एलेन 11 रन बना सके।इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने डेवोन कॉनवे को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। वह भी 11 रन बना सके। पार्ट टाइम स्पिनर दीपक हुड्डा ने ग्लेन फिलिप्स (5) को आउट कर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका दिया। इसके बाद कुलदीप यादव ने डेरिल मिचेल को क्लीन बोल्ड किया। मिचेल आठ रन बना सके।
मार्क चैपमैन को कुलदीप ने रन आउट किया। वह 21 गेंदों में 14 रन बना सके। वहीं, माइकल ब्रेसवेल को कप्तान हार्दिक पांड्या ने अर्शदीप सिंह के हाथों कैच कराया। वह 14 रन बना सके। इसके बाद 18वें ओवर में अर्शदीप ने एक ओवर में दो विकेट झटके। उन्होंने ईश सोढ़ी को हार्दिक के हाथों कैच कराया। फिर फर्ग्यूसन को सुंदर के हाथों कैच कराया। सोढ़ी एक रन और फर्ग्यूसन खाता भी नहीं खोल सके। कप्तान मिचेल सैंटनर 19 रन और जैकब डफी छह रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से अर्शदीप ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं, चहल, कुलदीप, हुड्डा, सुंदर और हार्दिक को एक-एक विकेट मिला।
08:38 PM, 29-Jan-2023