IND vs NED: भारतीय टीम ने दिवाली पर दिया जीत का तोहफा, नीदरलैंड को ग्रुप के आखिरी मैच में 160 रन से हराया
{"_id":"65507408fcb61e01e00b5c49","slug":"ind-vs-ned-live-cricket-score-india-vs-netherlands-wc-2023-45th-match-at-chinnaswamy-stadium-update-2023-11-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs NED: भारतीय टीम ने दिवाली पर दिया जीत का तोहफा, नीदरलैंड को ग्रुप के आखिरी मैच में 160 रन से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 12 Nov 2023 10:04 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 12 Nov 2023 10:04 PM IST
खास बातें
India vs Netherlands World Cup 2023: विश्व कप 2023 के 45वें और आखिरी लीग मैच में भारत ने नीदरलैंड को 160 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने ग्रुप राउंड में अपने सभी मैच जीत लिए। उसने सभी नौ विपक्षियों को हराया। बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 50 ओवर में चार विकेट पर 410 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 47.4 ओवर में 250 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने दिवाली के दिन प्रशंसकों को जीत का तोहफा दिया।
विज्ञापन
भारत बनाम नीदरलैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
09:33 PM, 12-Nov-2023
IND vs NED Match Live: भारत की बड़ी जीत
भारत ने ग्रुप राउंड के आखिरी मैच में नीदरलैंड को 160 रन से हरा दिया। टीम इंडिया अब 15 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले सेमीफाइनल में उतरेगी। भारत इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय है। उसने सभी नौ विपक्षियों को हराया है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड को हराया। टीम इंडिया के अंक तालिका में 18 अंक हैं। वह ग्रुप राउंड में अंक तालिका में शीर्ष पर रहा। दूसरी ओर, नीदरलैंड ने विश्व कप का समापन ग्रुप में सबसे नीचे 10वें स्थान के साथ किया। उसे नौ मैचों में दो जीत मिली। सात मुकाबलों में नीदरलैंड को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद नीदरलैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग नहीं ले सकेगा।बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 50 ओवर में चार विकेट पर 410 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 47.4 ओवर में 250 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने दिवाली के दिन प्रशंसकों को जीत का तोहफा दिया। भारत ने 2003 विश्व कप में लगातार आठ मैच जीते थे। उसने नौवीं जीत के साथ ही इस बार यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। विश्व कप में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है। उसने 2003 में 11 मैच जीते थे।
भारत के नौ खिलाड़ियों ने की गेंदबाजी
भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। रोहित शर्मा ने 11 में से नौ खिलाड़ियों से गेंदबाजी कराई। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने ही सिर्फ गेंदबाजी नहीं की। टीम के सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने तो एक-एक विकेट भी लिया। शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव को भी गेंदबाजी का मौका मिला। भारत के लिए मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए। मोहम्मद शमी को इस मैच में एक भी सफलात नहीं मिली।
नीदरलैंड के लिए तेजा ने लगाया अर्धशतक
नीदरलैंड के लिए इस मैच में सिर्फ एक खिलाड़ी ने अर्धशतक लगाया। तेजा निदामानुरू ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। साइब्रांड ने 45, कॉलिन एकरमैन ने 35 और मैक्स ओडाड ने 30 रन बनाए। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 17 रन बनाए। लोगन वान बीक और रूलोफ वान डेर मर्वे 16-16 रन बनाकर आउट हुए। बास डी लीडे ने 12, आर्यन दत्त ने पांच और वेस्ले बर्रेसी ने चार रन बनाए। पॉल वान मीकेरेन तीन रन बनाकर नाबाद रहे।
09:25 PM, 12-Nov-2023
IND vs NED Match Live: बुमराह ने आर्यन दत्त को किया आउट
जसप्रीत बुमराह ने आर्यन दत्त को आउट कर भारत को नौवीं सफलता दिलाई। उन्होंने 47वें ओवर की पहली गेंद पर आर्यन को क्लीन बोल्ड कर दिया। नीदरलैंड ने 47 ओवर में नौ विकेट पर 247 रन बना लिए हैं। तेजा के साथ पॉल वान मीकेरेन क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
09:13 PM, 12-Nov-2023
IND vs NED Match Live: जडेजा ने मर्वे को किया आउट
रवींद्र जडेजा ने भारत को मैच में आठवीं सफलता दिलाई। उन्होंने 44वें ओवर की चौथी गेंद पर रूलोफ वान डेर मर्वे को आउट कर दिया। मर्वे आठ गेंद पर 16 रन बनाकर मोहम्मद शमी को कैच थमा बैठे।09:09 PM, 12-Nov-2023
IND vs NED Match Live: कुलदीप को मिली दूसरी सफलता
कुलदीप यादव ने भारत को सातवीं सफलता दिलाई। उन्होंने 43वें ओवर की पहली गेंद पर लोगन वान बीक को क्लीन बोल्ड कर दिया। वान बीक ने 15 गेंद पर 16 रन बनाए। नीदरलैंड ने 43 ओवर में सात विकेट पर 214 रन बना लिए हैं। तेजा और वान डेर मर्वे क्रीज पर हैं।09:02 PM, 12-Nov-2023
IND vs NED Match Live: नीदरलैंड का स्कोर 200 रन के पार
छह विकेट के नुकसान पर नीदरलैंड का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। लोगन वन बीक और तेजा क्रीज पर हैं। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। हालांकि, नीदरलैंड की टीम लक्ष्य से दूर है, लेकिन इन दोनों ने जमकर लड़ाई की है।08:45 PM, 12-Nov-2023
IND vs NED Match Live: नीदरलैंड का छठा विकेट गिरा
172 रन पर नीदरलैंड का छठा विकेट गिरा है। साइब्रांड 80 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोहम्मद सिराज ने उन्हें बोल्ड किया। अब तेजा के साथ लोगन वन बीक क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:30 PM, 12-Nov-2023
IND vs NED Match Live: नीदरलैंड का स्कोर 150 रन के पार
पांच विकेट के नुकसान पर नीदरलैंड का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। साइब्रांड के साथ तेजा क्रीज पर हैं। साइब्रांड अर्धशतक के करीब हैं। 36 ओवर के बाद नीदरलैंड का स्कोर 168/5 है।08:21 PM, 12-Nov-2023
IND vs NED Match Live: नीदरलैंड के पांच विकेट गिरे
144 रन पर नीदरलैंड के पांच विकेट गिर चुके हैं। बुमराह ने बस डे लिडे को सटीक यॉर्कर पर बोल्ड किया। उन्होंने 21 गेंद में 12 रन बनाए। अब साइब्रांड और तेजा क्रीज पर हैं।08:13 PM, 12-Nov-2023
IND vs NED Match Live: नीदरलैंड का स्कोर 140 रन के पार
चार विकेट के नुकसान पर नीदरलैंड का स्कोर 140 रन के पार जा चुका है। साइब्रांड और बस डे लिडे क्रीज पर हैं। नीदरलैंड की टीम जीत से काफी दूर है, लेकिन यह जोड़ी थोड़ी लड़ाई करने की कोशिश करेगी।07:56 PM, 12-Nov-2023