फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ind vs Eng Highlights: दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत को 52 रन की बढ़त; इंग्लैंड की पहली पारी 247 पर सिमटी

Fri, 01 Aug 2025 11:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 01 Aug 2025 11:55 PM IST
खास बातें

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 75 रन बना लिए हैं और इंग्लैंड के खिलाफ 52 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। इससे पहले मेजबानों की पहली पारी 247 रन पर सिमटी थी जबकि भारत ने पहली पारी में 224 रन बनाए थे। इस आधार पर इंग्लैंड को 23 रन की बढ़त हासिल हुई थी। शुक्रवार का खेल समाप्त होने तक यशस्वी जायसवाल 49 गेंदों में 51 और आकाश दीप दो गेंदों में चार रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। 

विज्ञापन
Ind vs Eng Test Live Score: Tendulkar Anderson Trophy India vs England 5th Test Day 2 Match Scorecard Updates
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

11:55 PM, 01-Aug-2025

दूसरे दिन का खेल समाप्त

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 75 रन बना लिए हैं और इंग्लैंड के खिलाफ 52 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। इससे पहले मेजबानों की पहली पारी 247 रन पर सिमटी थी जबकि भारत ने पहली पारी में 224 रन बनाए थे। इस आधार पर इंग्लैंड को 23 रन की बढ़त हासिल हुई थी। शुक्रवार का खेल समाप्त होने तक यशस्वी जायसवाल 49 गेंदों में 51 और आकाश दीप दो गेंदों में चार रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। 

भारत की दूसरी पारी
यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने भारतीय टीम को दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी हुई, जिसे जोश टंग ने तोड़ा। उन्होंने राहुल को रूट के हाथों कैच कराया। वह 28 गेंदों में सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए साई सुदर्शन 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें गस एटकिंसन ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने 44 गेंदों में अपना 13वां अर्धशतक पूरा किया। मौजूदा सीरीज में यह उनका तीसरा पचासा है। दिन का खेल समाप्त होने तक बाएं हाथ के बल्लेबाज 51 और आकाश दीप चार रन बनाकर डटे हैं।
11:43 PM, 01-Aug-2025

Ind vs Eng Live Score: 70 पर भारत को दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका 70 रन के स्कोर पर लगा। गस एटकिंसन ने साई सुदर्शन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 29 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए। अब यशस्वी जायसवाल का साथ देने आकाश दीप आए हैं।
विज्ञापन
11:38 PM, 01-Aug-2025

Ind vs Eng Live Score: जायसवाल का तीसरा अर्धशतक

यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 44 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। मौजूदा सीरीज में यह युवा बल्लेबाज का तीसरा अर्धशतक है।
11:06 PM, 01-Aug-2025

Ind vs Eng Live Score: 46 पर भारत को पहला झटका

भारत को पहला झटका 46 रन के स्कोर पर लगा। उन्होंने केएल राहुल को अपना शिकार बनाया। वह सात रन बनाकर आउट हुए। अब जायसवाल का साथ देने साई सुदर्शन आए हैं।
10:43 PM, 01-Aug-2025

Ind vs Eng Live Score: भारत को इंग्लैंड पर बढ़त

भारत ने इंग्लैंड पर पांच रन की बढ़त हासिल कर ली है। यशस्वी जायसवाल 24 और राहुल तीन रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
10:22 PM, 01-Aug-2025

Ind vs Eng Live Score: भारत की दूसरी पारी शुरू

भारत की दूसरी शुरू हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:13 PM, 01-Aug-2025

Ind vs Eng Live Score: इंग्लैंड की पहली पारी समाप्त

इंग्लैंड की पहली पारी 247 पर समाप्त हो गई और मेजबानों को भारत पर 23 रन की बढ़त मिली है। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 10 विकेट पर 224 रन बनाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ भारत की ओर से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने चार-चार विकेट झटके। वहीं, आकाश दीप को एक सफलता मिली।

जैक क्राउली और बेन डकेट ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी हुई जिसे आकाश दीप ने तोड़ा। उन्होंने डकेट को अपना शिकार बनाया जो 38 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 43 रन बना पाए। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान ओली पोप ने कुछ अच्छे शॉट खेले और 37 रन जोड़े। क्राउली 57 गेंदों में 64 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन की राह दिखाई। 

दूसरे सत्र में भारत ने गेंदबाजों के दम पर शानदार वापसी की। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने इस सत्र में तीन-तीन विकेट लेकर इंग्लैंड को बैकफुट पर ला दिया। क्राउली के बाद ओली पोप (22), जो रूट (29), जैकब बेथेल (6), जेमी स्मिथ (8), जेमी ओवरटन (0) ने अपने विकेट खोए। इंग्लैंड ने तीसरे सत्र में भारत पर बढ़त जरूर हासिल की, लेकिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। गस एटकिंसन 11 और हैरी ब्रूक 53 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, जोश टंग बिना खाता खोले नाबाद रहे। क्रिस वोक्स पहले ही चोट के कारण बाहर हो गए। यही वजह है कि इंग्लैंड नौ बल्लेबाजों के साथ उतरी है।
10:07 PM, 01-Aug-2025

Ind vs Eng Live Score: ब्रूक का अर्धशतक

हैरी ब्रूक का अर्धशतक पूरा हो गया है। वह 53 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं और उनका साथ देने के लिए जोश टंग मौजूद हैं। इंग्लैंड ने भारत पर 23 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
09:17 PM, 01-Aug-2025

Ind vs Eng Live Score: बारिश के कारण रुका मैच

बारिश के कारण मैच रुक गया है। इंग्लैंड ने आठ विकेट पर 242 रन बना लिए हैं। हैरी ब्रूक 49 गेंदों में 48 और जोश टंग बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड ने भारत पर 18 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
09:05 PM, 01-Aug-2025

Ind vs Eng Live Score: इंग्लैंड को आठवां झटका

इंग्लैंड को आठवां झटका प्रसिद्ध कृष्णा ने दिया। उन्होंने आकाश दीप के हाथों गस एटकिंसन को कैच आउट कराया। वह 16 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए। अब हैरी ब्रूक का साथ देने जोश टंग आए हैं। इंग्लैंड ने आठ विकेट पर 235 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड को भारत पर 11 रन की बढ़त मिल गई है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed