फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ind vs Eng Highlights: तीसरे दिन का खेल समाप्त, भारत का दूसरी पारी में स्कोर 64/1, इंग्लैंड पर 244 रन की बढ़त

Fri, 04 Jul 2025 11:09 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 04 Jul 2025 11:09 PM IST
खास बातें

भारत ने तीसरे दिन 244 रनों की बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 407 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए थे, इस आधार पर उन्हें 180 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में भारत ने स्टंप्स तक एक विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 38 गेंदों में 28 और करुण नायर 18 गेंदों में सात रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
ind vs eng live cricket score india vs england 2nd test tendulkar anderson trophy 2025 at Edgbaston
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

11:06 PM, 04-Jul-2025

तीसरे दिन का खेल समाप्त

भारत ने तीसरे दिन 244 रनों की बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 407 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए थे, इस आधार पर उन्हें 180 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में भारत ने स्टंप्स तक एक विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 38 गेंदों में 28 और करुण नायर 18 गेंदों में सात रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दूसरी पारी में भारत को पहला झटका जोश टंग ने दिया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को अपना शिकार बनाया। वह 22 गेंदों में छह चौके की मदद से 28 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। उन्होंने केएल राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी निभाई। चौथे दिन भारत की नजर इंग्लैंड के सामने मजबूत लक्ष्य रखने पर होगी।

इंग्लैंड ने तीसरे दिन के खेल की शुरुआत 77/3 के स्कोर से की थी। उन्हें शुरुआत में ही दो झटके लगे थे।  मोहम्मद सिराज ने दिन के दूसरे ओवर में ही इंग्लैंड को लगातार दो झटके दिए। पहले उन्होंने जो रूट (22) को पंत के हाथों कैच कराया। इसके बाद कप्तान बेन स्टोक्स को भी पवेलियन की राह दिखाई। वह खाता भी नहीं खोल पाए। 84 के स्कोर पर पांच विकेट खो चुकी इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ संकटमोचक साबित हुए। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 368 गेंदों में 303 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान जेमी स्मिथ ने 80 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक पूरा किया जबकि स्मिथ ने 137 गेंदों में अपना नौवां टेस्ट शतक पूरा किया। 

दूसरे सत्र का खेल 355/5 के स्कोर पर समाप्त हुआ था। हालांकि, तीसरे सत्र में आकाश दीप ने हैरी ब्रूक को अपना शिकार बनाया और स्मिथ के साथ हुई 300 से ज्यादा रनों की साझेदारी को तोड़ा। ब्रूक 234 गेंदों में 17 चौके और एक छक्के की मदद से 158 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, स्मिथ 207 गेंदों में 21 चौके और चार छक्के की मदद से 184 रन बनाकर नाबाद रहे। आकाश दीप ने स्मिथ के अलावा तीसरे सत्र में क्रिस वोक्स को करुण नायर के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ पांच रन बना पाए। इसके बाद सिराज ने ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर को पवेलियन की राह दिखाई। तीनों खाता भी नहीं खोल पाए। इंग्लैंड की पहली पारी में भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने छह और आकाश दीप ने चार विकेट हासिल किए।
10:37 PM, 04-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: जायसवाल 28 रन बनाकर आउट

भारत को दूसरी पारी में पहला झटका जोश टंग ने दिया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को अपना शिकार बनाया। वह 22 गेंदों में छह चौके की मदद से 28 रन बना पाए। उन्होंने केएल राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी निभाई। अब क्रीज पर करुण नायर आए हैं।
विज्ञापन
10:03 PM, 04-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: भारत की दूसरी पारी शुरू

भारत की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर मौजूद हैं। पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम ने 180 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। अब वह इंग्लैंड के सामने अच्छा लक्ष्य रखना चाहेगी।
09:51 PM, 04-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: इंग्लैंड 407 पर ऑलआउट

तीसरे सत्र में मोहम्मद सिराज और आकाश दीप की घातक गेंदबाजी से भारत ने इंग्लैंड को 407 रन पर ऑलआउट कर दिया। भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए थे। इस आधार पर भारत ने 180 रन की बढ़त हासिल कर ली है।77/3 के स्कोर से तीसरे दिन का खेल शुरू करने उतरी इंग्लैंड को शुरुआत में ही दो झटके लगे थे।  मोहम्मद सिराज ने दिन के दूसरे ओवर में ही इंग्लैंड को लगातार दो झटके दिए। पहले उन्होंने जो रूट (22) को पंत के हाथों कैच कराया। इसके बाद कप्तान बेन स्टोक्स को भी पवेलियन की राह दिखाई। वह खाता भी नहीं खोल पाए। 84 के स्कोर पर पांच विकेट खो चुकी इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ संकटमोचक साबित हुए। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 368 गेंदों में 303 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान जेमी स्मिथ ने 80 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक पूरा किया जबकि स्मिथ ने 137 गेंदों में अपना नौवां टेस्ट शतक पूरा किया। 

दूसरे सत्र का खेल 355/5 के स्कोर पर समाप्त हुआ था। हालांकि, तीसरे सत्र में आकाश दीप ने हैरी ब्रूक को अपना शिकार बनाया और स्मिथ के साथ हुई 300 से ज्यादा रनों की साझेदारी को तोड़ा। ब्रूक 234 गेंदों में 17 चौके और एक छक्के की मदद से 158 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, स्मिथ 207 गेंदों में 21 चौके और चार छक्के की मदद से 184 रन बनाकर नाबाद रहे। आकाश दीप ने स्मिथ के अलावा तीसरे सत्र में क्रिस वोक्स को करुण नायर के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ पांच रन बना पाए। इसके बाद सिराज ने ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर को पवेलियन की राह दिखाई। तीनों खाता भी नहीं खोल पाए। इंग्लैंड की पहली पारी में भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने छह और आकाश दीप ने चार विकेट हासिल किए।
09:46 PM, 04-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: इंग्लैंड का नौवां विकेट गिरा

इंग्लैंड को नौवां झटका मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने जोश टंग को अपना शिकार बनाया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। इस तरह सिराज ने पांच विकेट हॉल पूरा कर लिया। अब स्मिथ का साथ देने शोएब बशीर आए हैं।
09:35 PM, 04-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: ब्रायडन कार्स आउट हुए

मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड को आठवां झटका दिया। उन्होंने ब्रायडन कार्स को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब क्रीज पर जोश टंग आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:28 PM, 04-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: क्रिस वोक्स आउट हुए

इंग्लैंड को सातवां झटका आकाश दीप ने दिया। उन्होंने क्रिस वोक्स को करुण नायर के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ पांच रन बना पाए। अब क्रीज पर ब्रायडन कार्स और जेमी स्मिथ मौजूद हैं। इंग्लैंड का स्कोर 395/7 है।
09:04 PM, 04-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: हैरी 158 रन बनाकर आउट

आकाश दीप ने इंग्लैंड को छठा झटका तीसरे सत्र में दिया। उन्होंने हैरी ब्रूक को अपना शिकार बनाया। वह 234 गेंदों में 17 चौके और एक छक्के की मदद से 158 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने जेमी स्मिथ के साथ 300 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभाई। इंग्लैंड का स्कोर छह विकेट पर 387 रन है। मेजबान फिलहाल भारत से 200 रन पीछे है। अब स्मिथ का साथ देने क्रिस वोक्स आए हैं।
09:01 PM, 04-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: स्मिथ और ब्रूक के बीच 300+ रन की साझेदारी

स्मिथ और ब्रूक के बीच 365 गेंदों में 300 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। ब्रूक 158 और स्मिथ 168 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। इंग्लैंड का स्कोर 386/5 है।
08:33 PM, 04-Jul-2025

Ind vs Eng Live Score: तीसरे सत्र का खेल शुरू

दूसरे सत्र में भारत को कोई विकेट नहीं मिला। अब तीसरे सत्र का खेल शुरू हो चुका है। स्मिथ और ब्रूक क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों भारतीय गेंदबाजों के लिए मुसीबत बने हुए हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed