फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS Highlights: भारत ने चौथे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराया, टी20 सीरीज अपने नाम की

Fri, 01 Dec 2023 10:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 01 Dec 2023 10:41 PM IST
खास बातें

India Vs Australia 4th T20I Cricket Match Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला भारत ने 20 रन से जीत लिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 174 रन बनाए। इसके जवाब में कंगारू टीम 154 रन पर सिमट गई और मैच के साथ सीरीज भी हार गई।

विज्ञापन
IND Vs AUS T20 Live Score: India Vs Australia T20 5th Match Today Toss Scorecard SVNS Stadium Updates in Hindi
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

10:34 PM, 01-Dec-2023

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज भी अपने नाम कर ली है। पांच मैच की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 3-1 की अजेय बढ़त बना चुकी है। सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच तीन दिसंबर को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 174 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम सात विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी और 20 रन से मैच हार गई।

भारत के लिए सबसे ज्यादा 46 रन रिंकू सिंह ने बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 37 और जितेश शर्मा ने 35 रन का योगदान दिया। ऋतुराज गायकवाड़ 32 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के लिए बेन ड्वारिसस ने तीन और तनवीर सांघा-जेसन बेहरनडॉर्फ ने दो-दो विकेट लिए। एरोन हार्डी को एक विकेट मिला। इस मुकाबले में टीम इंडिया आखिरी दो ओवर में सिर्फ 13 रन बना पाई और पांच विकेट गंवा दिए। इसी वजह से भारत का स्कोर 200 रन के करीब नहीं पहुंच सका।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 36 रन कप्तान मैथ्यू वेड ने बनाए। ट्रेविस हेड ने 31 और मैथ्यू शॉर्ट ने 22 रन का योगदान दिया। बेन मैकडरमॉट और टिम डेविड ने 19-19 रन का योगदान दिया। भारत की जीत में सबसे ज्यादा योगदान स्पिन गेंदबाजों का था। ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती चार विकेट भारतीय स्पिनर्स ने ही लिए थे। अक्षर पटेल ने तीन और दीपक चाहर ने दो विकेट लिए। रवि बिश्नोई और आवेश खान को एक-एक विकेट मिला। हालांकि, भारतीय स्पिनर्स ने बेहद कंजूसी के साथ गेंदबाजी की और अक्षर-रवि ने मिलकर आठ ओवर में 33 रन दिए और चार विकेट झटके।
10:21 PM, 01-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा

133 रन पर ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा है। बेन ड्वारिसस दो गेंद में एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। आवेश खान ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब कप्तान मैथ्यू वेड के साथ क्रिस ग्रीन क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 135/7 है।
विज्ञापन
10:19 PM, 01-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा

126 रन पर ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा है। मैथ्यू शॉर्ट 19 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। दीपक चाहर ने उन्हें यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। अब मैथ्यू वेड और बेन ड्वारिसस क्रीज पर हैं।
10:03 PM, 01-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया के पांच विकेट गिरे

107 रन पर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। दीपक चाहर ने टिम डेविड को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। डेविड ने 20 गेंद में 19 रन बनाए। अब मैथ्यू वेड और मैथ्यू शॉर्ट क्रीज पर हैं। 16 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 
10:02 PM, 01-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 रन के पार

चार विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। टिम डेविड और मैथ्यू शॉर्ट मिलकर टीम को लक्ष्य के करीब ले जा रहे हैं। अब भारतीय तेज गेंदबाजों को अंत के ओवरों में अच्छी गेंदबाजी करनी होगी।
09:46 PM, 01-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा

87 रन पर ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा है। बेन मैकडरमॉट 22 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। अक्षर पटेल ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब टिम डेविड के साथ मैथ्यू शॉर्ट क्रीज पर हैं। भारत के लिए चारों विकेट स्पिन गेंदबाजों ने लिए हैं। ऐसे में स्पिनर्स के ओवर खत्म होने पर कंगारू बल्लेबाज पांसा पलट सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:32 PM, 01-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा

52 रन पर ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा है। एरोन हार्डी नौ गेंद में आठ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। अक्षर पटेल ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब बेन मैकडरमॉट और टिम डेविड क्रीज पर हैं। 10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 76/3 है।
09:31 PM, 01-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। बेन मैकडरमॉट और एरोन हार्डी क्रीज पर हैं। ये दोनों बड़ी साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को लक्ष्य के करीब ले जाना चाहेंगे। 
09:22 PM, 01-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा

44 रन पर ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा है। ट्रेविस हेड 16 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया। अक्षर पटेल की गेंद पर मुकेश कुमार ने उनका कैच पकड़ा। अब बेन मैकडरमॉट और एरोन हार्डी क्रीज पर हैं।
09:09 PM, 01-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा

40 रन पर ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा है। जोश फिलिप सात गेंद में आठ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। रवि बिश्नोई ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब ट्रेविस हेड के साथ बेन मैकडरमॉट क्रीज पर हैं। चार ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 42/1 है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed