फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GT vs RR Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हराया, सैमसन और हेटमायर ने लगाया अर्धशतक

Sun, 16 Apr 2023 11:15 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: रोहित राज Updated Sun, 16 Apr 2023 11:15 PM IST
खास बातें

IPL 2023, GT vs RR Highlights, Indian Premier League : आईपीएल के 23वें मुकाबले में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस को राजस्थान रॉयल्स ने तीन विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में सात विकेट पर 177 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 19.2 ओवर में सात विकेट पर 179 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
gt vs rr Highlights gujarat titans vs rajasthan royals ipl 2023 23rd match at narendra modi stadium
संजू सैमसन - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:10 PM, 16-Apr-2023

GT vs RR Live Score: हेटमायर ने राजस्थान को दिलाई जीत

राजस्थान रॉयल्स ने आखिरकार गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल में अपनी पहली जीत हासिल कर ली है। उसे पिछले सीजन में गुजरात ने फाइनल सहित तीन मैचों में हराया था। राजस्थान ने फाइनल में मिली हार का बदला लेते हुए गुजरात को रोमांचक मैच में हरा दिया। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में सात विकेट पर 177 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 19.2 ओवर में सात विकेट पर 179 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

राजस्थान के लिए कप्तान संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए। उन्होंने 32 गेंद की पारी में तीन चौके और छह छक्के लगाए। शिमरॉन हेटमायर ने 26 गेंद पर नाबाद 56 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और पांच छक्के लगाए। देवदत्त पडिक्कल ने 25 गेंद पर 26 रन बनाए। ध्रुव जुरेल ने 10 गेंद पर 18 और रविचंद्रन अश्विन ने तीन गेंद पर 10 रन बनाकर राजस्थान को जीत के करीब पहुंचा दिया। राजस्थान को आखिरी तीन ओवर में जीत के लिए 36 रन बनाने थे। हेटमायर, जुरेल और अश्विन ने मिलकर टीम को जीत दिला दी।
11:02 PM, 16-Apr-2023

GT vs RR Live Score: राजस्थान को लगा छठा झटका

राजस्थान रॉयल्स को छठा झटका 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर लगा। मोहम्मद शमी ने ध्रुव जुरेल को मोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। ध्रुव ने शमी की पहली गेंद पर छक्का लगाया था। वह 10 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान को जीत के लिए 10 गेंद पर 17 रन चाहिए। शमी ने इस ओवर की पांचवीं गेंद पर रविचंद्रन अश्विन को आउट कर दिया। अश्विन ने आते ही एक चौका और एक छक्का लगाया। वह राहुल तेवतिया को कैच थमा बैठे। अश्विन ने तीन गेंद पर 10 रन बनाए। राजस्थान को जीत के लिए अब छह गेंद पर सात रन चाहिए।
विज्ञापन
10:56 PM, 16-Apr-2023

GT vs RR Live Score: राजस्थान को तीन ओवर में चाहिए 36 रन

राजस्थान रॉयल्स ने 17 ओवर में पांच विकेट पर 142 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए तीन ओवर में 36 रन की आवश्यकता है। शिमरॉन हेटमायर 19 गेंद पर 36 और ध्रुव जुरेल सात गेंद पर 11 रन बनाकर नाबाद हैं।
10:43 PM, 16-Apr-2023

GT vs RR Live Score: अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौटे सैमसन

राजस्थान रॉयल्स को पांचवां झटका कप्तान संजू सैमसन के रूप में लगा। सैमसन 32 गेंद पर 60 रन बनाकर आउट हुए। नूर अहमद की गेंद पर डेविड मिलर ने उनका कैच लिया। सैमसन ने अपनी पारी में तीन चौके और छह छक्के लगाए। सैमसन ने आउट होने से पहले आईपीएल में अपना 19वां अर्धशतक लगाया। राजस्थान ने 15 ओवर में पांच विकेट पर 114 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए पांच ओवर में 64 रन बनाने हैं।
10:20 PM, 16-Apr-2023

GT vs RR Live Score: राजस्थान को लगा चौथा झटका

राजस्थान रॉयल्स को चौथा झटका रियान पराग के रूप में लगा। वह 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए। राशिद खान ने उन्हें डेविड मिलर के हाथों कैच कराया। पराग ने सात गेंद पर पांच रन बनाए। उनके आउट होने के बाद शिमरॉन हेटमायर क्रीज पर आए हैं।
10:11 PM, 16-Apr-2023

GT vs RR Live Score: राजस्थान को लगा तीसरा झटका

राजस्थान रॉयल्स को तीसरा झटका राशिद खान ने दिया। उन्होंने नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर देवदत्त पडिक्कल को आउट कर दिया। पडिक्कल 25 गेंद पर 26 रन बनाकर मोहित शर्मा को कैच थमा बैठे। उन्होने दो चौके और दो छक्के लगाए। पडिक्कल के आउट होने के बाद रियान पराग क्रीज पर आए हैं। राजस्थान ने नौ ओवर में तीन विकेट पर 50 रन बना लिए हैं। कप्तान संजू सैमसन 15 गेंद पर 19 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:06 PM, 16-Apr-2023

GT vs RR Live Score: आठ ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 46/2

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज धीमी गति से रन बना रहे हैं। राजस्थान ने आठ ओवर में दो विकेट पर 46 रन बनाए हैं। देवदत्त पडिक्कल 23 गेंद पर 26 और कप्तान संजू सैमसन 13 गेंद पर 17 रन बनाकर नाबाद हैं।
09:54 PM, 16-Apr-2023

GT vs RR Live Score: पावरप्ले के बाद राजस्थान का स्कोर 26/2

पावरप्ले में राजस्थान की टीम ने दो विकेट खोकर 26 रन बनाए हैं। चार रन के स्कोर पर दो विकेट गंवाने के बाद कप्तान संजू सैमसन और देवदत्त पडीक्कल ने राजस्थान की पारी को संभाला है। दोनों संभलकर खेल रहे हैं और बड़ी साझेदारी कर अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।
09:38 PM, 16-Apr-2023

GT vs RR Live Score: राजस्थान का दूसरा विकेट गिरा

राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब रही है। चार रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। मोहम्मद शमी ने जोस बटलर को क्लीन बोल्ड कर राजस्थान का दूसरा झटका दिया। पांच गेंदों का सामना करने वाले बटलर अपना खाता भी नहीं खोल पाए। अब देवदत्त पडीक्कल के साथ संजू सैमसन क्रीज पर हैं। तीन ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर दो विकेट पर चार रन है।
09:32 PM, 16-Apr-2023

GT vs RR Live Score: राजस्थान का पहला विकेट गिरा

178 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब रही है। यशस्वी जायसवाल सात गेंद में एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। हार्दिक पांड्या ने उन्हें स्लिप में शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। अब जोस बटलर के साथ देवदत्त पडीक्कल क्रीज पर हैं। दो ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर तीन रन है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed