DC vs LSG: सातवीं जीत के साथ लखनऊ ने प्लेऑफ के लिए दावा किया मजबूत, दिल्ली को छह रन से हराया
{"_id":"626e4b5cced1fe3f5b35b822","slug":"dc-vs-lsg-live-score-delhi-capitals-vs-lucknow-super-giants-ipl-2022-match-45-at-mumbai-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"DC vs LSG: सातवीं जीत के साथ लखनऊ ने प्लेऑफ के लिए दावा किया मजबूत, दिल्ली को छह रन से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 01 May 2022 07:40 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 01 May 2022 07:40 PM IST
खास बातें
DC vs LSG (Delhi vs Lucknow): लखनऊ की टीम शानदार फॉर्म में चल रही है और उसने अब तक 10 में से सात मैच जीते हैं। वहीं, दिल्ली की टीम इस सीजन जूझती नजर आ रही है। उसने नौ में से चार मैच जीते हैं। आज के मैच में लखनऊ के कप्तान राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और 20 ओवर में 195 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 189 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
मोहसिन को बधाई देते डिकॉक और दुष्मंथा चमीरा
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
07:36 PM, 01-May-2022
लखनऊ ने दिल्ली को हराया
आईपीएल 2022 के 45वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को छह रन से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 195 रन बनाए। कप्तान केएल राहुल ने 77 रन और दीपक हुड्डा ने 52 रन की पारी खेली। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 189 रन ही बना सकी।इस जीत के साथ लखनऊ की टीम 10 मैचों में से सात मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। उसके 14 अंक हैं। लखनऊ की टीम ने प्लेऑफ के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है। वहीं, दिल्ली की टीम की यह नौ मैचों में पांचवीं हार थी। आठ अंक लेकर दिल्ली की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर है।
07:20 PM, 01-May-2022
DC vs LSG Live: मोहसिन खान की घातक गेंदबाजी
17वें ओवर में मोहसिन खान की घातक गेंदबाजी देखने को मिली। उन्होंने इस ओवर में रोवमन पॉवेल और शार्दुल ठाकुर को पवेलियन भेजा। पॉवेल 21 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 35 रन बना सके। वहीं, मोहसिन ने शार्दुल ठाकुर को क्रुणाल पांड्या के हाथों कैच कराया। ठाकुर एक रन बना सके। मोहसिन ने अपने चार ओवर के स्पेल में 16 रन देकर चार विकेट झटके। 17 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर चार विकेट पर 150 रन है।
मोहसिन खान
विज्ञापन
07:03 PM, 01-May-2022
DC vs LSG Live: पॉवेल और अक्षर क्रीज पर
15 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने पांच विकेट गंवाकर 135 रन बना लिए हैं। फिलहाल अक्षर पटेल आठ गेंदों पर 13 रन और रोवमन पॉवेल 17 गेंदों पर 29 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। डीसी को अब 30 गेंदों पर 61 रन की जरूरत है।06:53 PM, 01-May-2022
DC vs LSG Live: दिल्ली को पांचवां झटका
13 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने पांच विकेट गंवाकर 120 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोवमन पॉवेल और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। इस ओवर की आखिरी गेंद पर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत को क्लीन बोल्ड किया। पंत 30 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली को अब 42 गेंदों पर 76 रन की जरूरत है।06:38 PM, 01-May-2022
DC vs LSG: पंत और पॉवेल क्रीज पर
11 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने चार विकेट गंवाकर 95 रन बना लिए हैं। फिलहाल ऋषभ पंत 24 गेंदों पर 42 रन और रोवमन पॉवेल सात गेंदों पर पांच रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दिल्ली को 54 गेंदों पर 101 रन की जरूरत है। ओवर की आखिरी गेंद पर पंत का आसान कैच लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने छोड़ दिया।06:30 PM, 01-May-2022
DC vs LSG Live: दिल्ली को चौथा झटका
नौ ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने चार विकेट गंवाकर 87 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोवमन पॉवेल एक रन और ऋषभ पंत 18 गेंदों पर 38 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। रवि बिश्नोई ने ललित यादव को गुगली पर क्लीन बोल्ड किया। ललित चार गेंदों पर तीन रन बना सके। दिल्ली को 66 गेंदों पर 109 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:27 PM, 01-May-2022
DC vs LSG Live: मार्श पवेलियन लौटे
आठवें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका लगा। कृष्णप्पा गौतम ने मैच में अपनी पहली बॉल पर ही अच्छी बल्लेबाजी कर रहे मिचेल मार्श को पवेलियन भेजा। मार्श 20 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और तीन छक्का लगाया। मार्श को गौतम ने विकेटकीपर डिकॉक के हाथों कैच कराया। बाद में रिप्ले में दिखा कि गेंद मार्श के बल्ले में नहीं लगी थी और वह नॉटआउट थे।06:12 PM, 01-May-2022
DC vs LSG Live: पंत-मार्श के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
छह ओवर के बाद दिल्ली ने दो विकेट गंवाकर 66 रन बना लिए हैं। फिलहाल मिचेल मार्श 16 गेंदों पर 31 रन और ऋषभ पंत नौ गेंदों पर 27 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। मार्श अब तक अपनी पारी में दो चौके और तीन छक्के लगा चुके हैं। वहीं, पंत ने पांच चौके और एक छक्का लगाया है। दोनों ने मात्र 16 गेंदों पर अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। चौथे ओवर से 19 रन, पांचवें और छठे ओवर से 17-17 रन आए।06:07 PM, 01-May-2022
DC vs LSG Live: पंत-मार्श की आक्रामक बल्लेबाजी
पांच ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने दो विकेट गंवाकर 49 रन बना लिए हैं। दिल्ली की टीम ने पिछले दो ओवर में 36 रन बटोरे हैं। पंत ने चौथे ओवर में क्रुणाल की आखिरी चार गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया था। चौथे ओवर में दिल्ली ने 19 रन बटोरे। वहीं, इसके बाद पांचवें ओवर में जेसन होल्डर गेंदबाजी के लिए आए। इस ओवर में मिचेल मार्श ने दो छक्के लगाए। वहीं, पंत ने एक चौका लगाया। पांचवें ओवर में 17 रन आए। फिलहाल ऋषभ पंत सात गेंदों पर 22 रन और मिचेल मार्श 12 गेंदों पर 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।05:57 PM, 01-May-2022