DC vs KKR Highlights: दिल्ली को मिली इस सीजन की पहली जीत, कोलकाता को चार विकेट से हराया, वॉर्नर का अर्धशतक
{"_id":"6441399b854baf52380d3ee6","slug":"dc-vs-kkr-live-cricket-score-delhi-capitals-vs-kolkata-knights-riders-ipl-2023-28th-match-updates-2023-04-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"DC vs KKR Highlights: दिल्ली को मिली इस सीजन की पहली जीत, कोलकाता को चार विकेट से हराया, वॉर्नर का अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 21 Apr 2023 12:38 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:38 AM IST
खास बातें
IPL DC vs KKR 2023 Highlights : आईपीएल 2023 के 28वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को चार विकेट से हरा दिया। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 127 रन बनाए। दिल्ली ने 19.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
दिल्ली बनाम कोलकाता
- फोटो : IPL/BCCI
लाइव अपडेट
12:22 AM, 21-Apr-2023
दिल्ली ने कोलकाता को हराया
आईपीएल 2023 के 28वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को चार विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 127 रन बनाए थे। जेसन रॉय ने 39 गेंदों में 43 रन और आंद्रे रसेल ने 31 गेंदों में 38 रन की नाबाद पारी खेली थी। जवाब में दिल्ली की टीम एक वक्त आसानी से जीत की ओर बढ़ रही थी। डेविड वॉर्नर 57 रन बनाकर आउट हुए थे। हालांकि, इसके बाद लगातार नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और कोलकाता ने मैच में वापसी की। आखिर में दिल्ली को छह गेंदों में सात रन की जरूरत थी। अक्षर पटेल ने जीत दिला दी। अक्षर ने 22 गेंदों में 19 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, ललित यादव चार रन बनाकर नाबाद रहे।यह इस सीजन दिल्ली की पहली जीत रही। इससे पहले टीम लगातार पांच मैच हार चुकी है। उनके छह मैचों में एक जीत और पांच हार के साथ दो अंक हैं। टीम अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की यह छह मैचों में चौथी हार रही। टीम दो जीत और चार अंक के साथ आठवें स्थान पर है। राजस्थान की टीम आठ अंकों के साथ शीर्ष पर है। लखनऊ भी आठ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स छह अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
12:01 AM, 21-Apr-2023
DC vs KKR Live: मनीष के बाद अमन भी आउट
16वें ओवर में 110 के स्कोर पर दिल्ली को पांचवां झटका लगा। मनीष पांडे 23 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अनुकूल रॉय ने रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। इसके बाद 17वें ओवर में नीतीश राणा ने अमन खान को क्लीन बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल ललित यादव और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। 17 ओवर के बाद दिल्ला का स्कोर छह विकेट पर 113 रन है। टीम को 18 गेंदों में 15 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
11:40 PM, 20-Apr-2023
DC vs KKR Live: दिल्ली को चौथा झटका
दिल्ली को 14वें ओवर में 93 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। डेविड वॉर्नर 41 गेंदों पर 11 चौके की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। फिलहाल अक्षर पटेल और मनीष पांडे क्रीज पर हैं। दिल्ली को अब 36 गेंदों में 35 रन की जरूरत है।11:35 PM, 20-Apr-2023
DC vs KKR Live: वॉर्नर का अर्धशतक
12 ओवर के बाद दिल्ली ने तीन विकेट गंवाकर 87 रन बना लिए हैं। फिलहाल मनीष पांडे 10 रन और डेविड वॉर्नर 55 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वॉर्नर ने 33 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। यह इस सीजन उनका चौथा अर्धशतक रहा और आईपीएल में ओवरऑल 59वां अर्धशतक रहा। दिल्ली को 48 गेंदों में 41 रन की जरूरत है।11:22 PM, 20-Apr-2023
DC vs KKR Live: दिल्ली को तीसरा झटका
दिल्ली की टीम मुश्किल में पड़ती जा रही है। पृथ्वी शॉ और मिचेल मार्श के बाद आईपीएल में डेब्यू कर रहे फिलिप सॉल्ट भी अपना विकेट गंवा बैठे। वह तीन गेंदों में पांच रन बना सके। नौ ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर तीन विकेट पर 69 रन है। डेविड वॉर्नर 46 रन और मनीष पांडे एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। दिल्ली को अब 66 गेंदों में 59 रन की जरूरत है।11:18 PM, 20-Apr-2023
DC vs KKR Live: दिल्ली को दूसरा झटका
आठवें ओवर में 62 के स्कोर पर दिल्ली को दूसरा झटका लगा। नीतीश राणा ने मिचेल मार्श को कैच आउट कराया। मार्श अब तक इस टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं कर सके हैं। इस मैच में भी मार्श नौ गेंदों में दो रन बनाकर आउट हुए। आठ ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर दो विकेट पर 67 रन है। फिलिप सॉल्ट पांच रन और डेविड वॉर्नर 45 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:11 PM, 20-Apr-2023
DC vs KKR Live: वॉर्नर की तूफानी पारी
सात ओवर के बाद दिल्ली ने एक विकेट गंवाकर 62 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान डेविड वॉर्नर 25 गेंदों में 45 रन और मिचेल मार्श सात गेंदों में दो रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पृथ्वी शॉ एक बार फिर फेल रहे। वह 11 गेंदों में 13 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।11:04 PM, 20-Apr-2023
DC vs KKR Live: दिल्ली को पहला झटका
पांचवें ओवर में 38 के स्कोर पर दिल्ली को पहला झटका लगा। पृथ्वी शॉ एक बार फिर फ्लॉप रहे। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने क्लीन बोल्ड किया। वह 11 गेंदों में 13 रन बना सके। पांच ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर एक विकेट पर 44 रन है। दिल्ली को 90 गेंदों में 84 रन की जरूरत है। फिलहाल कप्तान डेविड वॉर्नर 19 गेंदों में 29 रन और मिचेल मार्श एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।10:55 PM, 20-Apr-2023
DC vs KKR Live: दिल्ली की तेज शुरुआत
दिल्ली को कप्तान डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने तेज शुरुआत दिलाई है। तीन ओवर के बाद दिल्ली ने बिना कोई विकेट गंवाए 31 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेविड वॉर्नर 15 गेंदों में 23 रन और शॉ चार गेंदों में सात रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।10:24 PM, 20-Apr-2023
DC vs KKR Live: कोलकाता ने 128 रन का लक्ष्य दिया
कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 128 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम 20 ओवर में 127 रन पर सिमट गई। कोलकाता की शुरुआत बेहद खराब रही थी और टीम ने शुरू से ही नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। लिटन दास चार रन, कप्तान नीतीश राणा चार, मनदीप सिंह 12 रन, रिंकू सिंह छह रन और सुनील नरेन चार रन बनाकर आउट हुए। वेंकटेश अय्यर और अनुकूल रॉय खाता भी नहीं खोल सके।एक वक्त कोलकाता ने 96 रन पर नौ विकेट गंवा दिए थे। इन 96 में से 43 रन जेसन रॉय का रहा। जेसन ने 39 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेली। कुलदीप हैट्रिक से चूक गए। उन्होंने 15वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर दो विकेट झटके। जेसन को अमन खान के हाथों कैच कराने के बाद कुलदीप ने इम्पैक्ट प्लेयर अनुकूल रॉय को एल्बीडब्ल्यू आउट कराया। उमेश यादव तीन रन बनाकर आउट हुए। आखिरी ओवर में आंद्रेस रसेल ने मुकेश कुमार की लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़े। इनमें से एक छक्का 109 मीटर का रहा। आखिरी गेंद पर वरुण चक्रवर्ती (1) रन आउट हो गए। रसेल 31 गेंदों पर एक चौका और चार छक्के की मदद से 38 रन बनाकर नाबाद रहे।
23 महीने बाद आईपीएल में कोई मैच खेल रहे ईशांत शर्मा ने शानदार वापसी की। उन्होंने चार ओवर में 19 रन देकर दो विकेट झटके। इसके अलावा एनरिक नॉर्त्ज, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने भी दो-दो विकेट झटके। मुकेश कुमार को एक विकेट मिला।