फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CSK vs LSG: लखनऊ ने चेन्नई को छह विकेट से हराया, ऋतुराज के शतक पर स्टोइनिस की 124 रन की पारी पड़ी भारी

Tue, 23 Apr 2024 11:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 23 Apr 2024 11:37 PM IST
खास बातें

CSK vs LSG Indian Premier League 2024 Highlights :  आईपीएल 2024 के 39वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से था। यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। दोनों का पिछला मुकाबला भी एक-दूसरे के खिलाफ था। उस मैच में लखनऊ ने चेन्नई के खिलाफ आठ विकेट से जीत हासिल की थी। अब उन्होंने चेन्नई के होम ग्राउंड पर भी उन्हें हरा दिया है। लखनऊ के कप्तान राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। चेन्नई ने 210 रन बनाए थे, जवाब में लखनऊ ने 19.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन
CSK vs LSG IPL Highlights: Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants Match Scorecard Updates
मार्कस स्टोइनिस - फोटो : IPL/BCCI

लाइव अपडेट

11:30 PM, 23-Apr-2024

लखनऊ ने चेन्नई को छह विकेट से हराया

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार दूसरे मैच में हरा दिया है। अपने होम ग्राउंड इकाना में आठ विकेट से हराने के बाद अब लखनऊ ने चेपॉक में चेन्नई को छह विकेट से शिकस्त दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने चार विकेट पर 210 रन बनाए थे। सीएसके के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 108 रन की पारी खेली थी। जवाब में लखनऊ ने 19.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मार्कस स्टोइनिस 63 गेंद में 124 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ लखनऊ की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई। उन्होंने चेन्नई को रिप्लेस किया, जो लुढ़क कर पांचवें स्थान पर आ गई है। चेन्नई को अगला मैच 28 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से खेलना है, जबकि लखनऊ की टीम 27 अप्रैल को इकाना में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी।
11:09 PM, 23-Apr-2024

CSK vs LSG Live: निकोलस पूरन आउट

17वें ओवर में 158 के स्कोर पर लखनऊ को चौथा झटका लगा। मथीशा पथिराना ने निकोलस पूरन को शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच कराया। वह 15 गेंद में 34 रन बना सके। पूरन ने स्टोइनिस के साथ 34 गेंद में 70 रन की साझेदारी की। 17 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर चार विकेट पर 163 रन है। फिलहाल स्टोइनिस शतक के करीब हैं। उनके साथ दीपक हुड्डा क्रीज पर हैं। लखनऊ को 18 गेंद में 47 की जरूरत है।
विज्ञापन
10:57 PM, 23-Apr-2024

CSK vs LSG Live: स्टोइनिस-पूरन क्रीज पर

15 ओवर के बाद लखनऊ ने तीन विकेट पर 137 रन बना लिए हैं। लखनऊ को 30 गेंद में 74 रन की जरूरत है। फिलहाल मार्कस स्टोइनिस 47 गेंद में 86 रन और निकोलस पूरन नौ गेंद में 15 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
10:34 PM, 23-Apr-2024

CSK vs LSG Live: लखनऊ को तीसरा झटका

11वें ओवर में मथिशा पथिराना ने देवदत्त पडिक्कल को क्लीन बोल्ड किया। 88 के स्कोर पर लखनऊ को तीसरा झटका लगा। पडिक्कल 19 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए। अब लखनऊ को 54 गेंद में 123 रन की जरूरत है। फिलहाल मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन क्रीज पर हैं। स्टोइनिस अर्धशतक लगा चुके हैं।
10:21 PM, 23-Apr-2024

CSK vs LSG Live: स्टोइनिस की तूफानी बल्लेबाजी

नौ ओवर के बाद लखनऊ ने दो विकेट पर 78 रन बना लिए हैं। फिलहाल देवदत्त पडिक्कल 13 गेंद में 11 रन और मार्कस स्टोइनिस 25 गेंद में 49 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अब तक 27 गेंद में 45 रन की साझेदारी हो चुकी है। स्टोइनिस छह चौके और दो छक्के लगा चुके हैं। लखनऊ को अब 66 गेंद में 133 रन की जरूरत है।
10:17 PM, 23-Apr-2024

CSK vs LSG Live: स्टोइनिस ने संभाली पारी

आठ ओवर के बाद लखनऊ ने दो विकेट गंवाकर 63 रन बना लिए हैं। फिलहाल स्टोइनिस 22 गेंद में 38 रन और देवदत्त पडिक्कल 10 गेंद में सात रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:00 PM, 23-Apr-2024

CSK vs LSG Live: लखनऊ को दूसरा झटका

लखनऊ को पांचवें ओवर में 33 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। मुस्तफिजुर रहमान ने केएल राहुल को ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। राहुल 14 गेंद में 16 रन बना सके। पांच ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर दो विकेट पर 33 रन है। फिलहाल देवदत्त पडिक्कल और मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर हैं।
09:56 PM, 23-Apr-2024

CSK vs LSG Live: राहुल-स्टोइनिस क्रीज पर

चार ओवर के बाद लखनऊ ने एक विकेट गंवाकर 29 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान केएल राहुल 10 गेंद में 12 रन और मार्कस स्टोइनिस 11 गेंद में 16 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। क्विंटन डिकॉक खाता नहीं खोल सके थे। उन्हें दीपक चाहर ने आउट किया था।
09:36 PM, 23-Apr-2024

CSK vs LSG Live: लखनऊ की पारी शुरू

लखनऊ की पारी शुरू हो चुकी है। क्विंटन डिकॉक और कप्तान केएल राहुल क्रीज पर आए। चेन्नई के लिए पहले ओवर में दीपक चाहर गेंदबाजी के लिए आए। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर डिकॉक को बोल्ड किया। लखनऊ को शून्य पर पहला झटका लगा। चाहर की गेंद डिकॉक के बल्ले का किनारा लेकर स्टंप्स पर जा लगी। फिलहाल राहुल और मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर हैं। एक ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर एक रन पर एक विकेट है।
09:19 PM, 23-Apr-2024

CSK vs LSG Live: चेन्नई ने 210 रन बनाए

चेन्नई ने लखनऊ के सामने 211 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 210 रन बनाए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 60 गेंद में 108 रन की पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे ने 27 गेंद में 66 रन बनाए। धोनी ने एक गेंद खेली और चार रन बनाए। उन्हेें पारी की आखिरी गेंद पर बल्लेबाजी का मौका मिला और चौका लगाया। ऋतु ने अपनी पारी में 12 चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं, शिवम ने अपनी पारी में तीन चौके और सात छक्के लगाए। ऋतु के आईपीएल करियर का यह दूसरा शतक रहा। वहीं, दुबे ने नौवां अर्धशतक लगाया।

 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed