11:30 PM, 23-Apr-2024
लखनऊ ने चेन्नई को छह विकेट से हराया
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार दूसरे मैच में हरा दिया है। अपने होम ग्राउंड इकाना में आठ विकेट से हराने के बाद अब लखनऊ ने चेपॉक में चेन्नई को छह विकेट से शिकस्त दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने चार विकेट पर 210 रन बनाए थे। सीएसके के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 108 रन की पारी खेली थी। जवाब में लखनऊ ने 19.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मार्कस स्टोइनिस 63 गेंद में 124 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ लखनऊ की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई। उन्होंने चेन्नई को रिप्लेस किया, जो लुढ़क कर पांचवें स्थान पर आ गई है। चेन्नई को अगला मैच 28 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से खेलना है, जबकि लखनऊ की टीम 27 अप्रैल को इकाना में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी।
11:09 PM, 23-Apr-2024
CSK vs LSG Live: निकोलस पूरन आउट
17वें ओवर में 158 के स्कोर पर लखनऊ को चौथा झटका लगा। मथीशा पथिराना ने निकोलस पूरन को शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच कराया। वह 15 गेंद में 34 रन बना सके। पूरन ने स्टोइनिस के साथ 34 गेंद में 70 रन की साझेदारी की। 17 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर चार विकेट पर 163 रन है। फिलहाल स्टोइनिस शतक के करीब हैं। उनके साथ दीपक हुड्डा क्रीज पर हैं। लखनऊ को 18 गेंद में 47 की जरूरत है।
10:57 PM, 23-Apr-2024
CSK vs LSG Live: स्टोइनिस-पूरन क्रीज पर
15 ओवर के बाद लखनऊ ने तीन विकेट पर 137 रन बना लिए हैं। लखनऊ को 30 गेंद में 74 रन की जरूरत है। फिलहाल मार्कस स्टोइनिस 47 गेंद में 86 रन और निकोलस पूरन नौ गेंद में 15 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
10:34 PM, 23-Apr-2024
CSK vs LSG Live: लखनऊ को तीसरा झटका
11वें ओवर में मथिशा पथिराना ने देवदत्त पडिक्कल को क्लीन बोल्ड किया। 88 के स्कोर पर लखनऊ को तीसरा झटका लगा। पडिक्कल 19 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए। अब लखनऊ को 54 गेंद में 123 रन की जरूरत है। फिलहाल मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन क्रीज पर हैं। स्टोइनिस अर्धशतक लगा चुके हैं।
10:21 PM, 23-Apr-2024
CSK vs LSG Live: स्टोइनिस की तूफानी बल्लेबाजी
नौ ओवर के बाद लखनऊ ने दो विकेट पर 78 रन बना लिए हैं। फिलहाल देवदत्त पडिक्कल 13 गेंद में 11 रन और मार्कस स्टोइनिस 25 गेंद में 49 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अब तक 27 गेंद में 45 रन की साझेदारी हो चुकी है। स्टोइनिस छह चौके और दो छक्के लगा चुके हैं। लखनऊ को अब 66 गेंद में 133 रन की जरूरत है।
10:17 PM, 23-Apr-2024
CSK vs LSG Live: स्टोइनिस ने संभाली पारी
आठ ओवर के बाद लखनऊ ने दो विकेट गंवाकर 63 रन बना लिए हैं। फिलहाल स्टोइनिस 22 गेंद में 38 रन और देवदत्त पडिक्कल 10 गेंद में सात रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
10:00 PM, 23-Apr-2024
CSK vs LSG Live: लखनऊ को दूसरा झटका
लखनऊ को पांचवें ओवर में 33 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। मुस्तफिजुर रहमान ने केएल राहुल को ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। राहुल 14 गेंद में 16 रन बना सके। पांच ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर दो विकेट पर 33 रन है। फिलहाल देवदत्त पडिक्कल और मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर हैं।
09:56 PM, 23-Apr-2024
CSK vs LSG Live: राहुल-स्टोइनिस क्रीज पर
चार ओवर के बाद लखनऊ ने एक विकेट गंवाकर 29 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान केएल राहुल 10 गेंद में 12 रन और मार्कस स्टोइनिस 11 गेंद में 16 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। क्विंटन डिकॉक खाता नहीं खोल सके थे। उन्हें दीपक चाहर ने आउट किया था।
09:36 PM, 23-Apr-2024
CSK vs LSG Live: लखनऊ की पारी शुरू
लखनऊ की पारी शुरू हो चुकी है। क्विंटन डिकॉक और कप्तान केएल राहुल क्रीज पर आए। चेन्नई के लिए पहले ओवर में दीपक चाहर गेंदबाजी के लिए आए। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर डिकॉक को बोल्ड किया। लखनऊ को शून्य पर पहला झटका लगा। चाहर की गेंद डिकॉक के बल्ले का किनारा लेकर स्टंप्स पर जा लगी। फिलहाल राहुल और मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर हैं। एक ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर एक रन पर एक विकेट है।
09:19 PM, 23-Apr-2024
CSK vs LSG Live: चेन्नई ने 210 रन बनाए
चेन्नई ने लखनऊ के सामने 211 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 210 रन बनाए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 60 गेंद में 108 रन की पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे ने 27 गेंद में 66 रन बनाए। धोनी ने एक गेंद खेली और चार रन बनाए। उन्हेें पारी की आखिरी गेंद पर बल्लेबाजी का मौका मिला और चौका लगाया। ऋतु ने अपनी पारी में 12 चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं, शिवम ने अपनी पारी में तीन चौके और सात छक्के लगाए। ऋतु के आईपीएल करियर का यह दूसरा शतक रहा। वहीं, दुबे ने नौवां अर्धशतक लगाया।