फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CSK vs KKR Highlights: जीत की पटरी पर लौटा चेन्नई, केकेआर को सात विकेट से हराया, ऋतुराज पचासा लगाकर रहे नाबाद

Mon, 08 Apr 2024 11:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 08 Apr 2024 11:10 PM IST
खास बातें

CSK vs KKR Indian Premier League 2024 : आईपीएल के 22वें मुकाबले में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से हुआ। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। लगातार दो हार के बाद सीएसके को आखिरकार जीत मिली, जबकि केकेआर को इस सीजन अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
CSK vs KKR IPL Highlights: Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders Match Scorecard Updates
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL

लाइव अपडेट

11:01 PM, 08-Apr-2024

CSK vs KKR Live : सीएसके ने केकेआर को हराया

चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा और तुषार देशपांडे की शानदार गेंदबाजी के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की बेहतरीन 58 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से खेली नाबाद 67 रन की पारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को सात विकेट से हराया। लगातार दो मैचों में हार के बाद चेन्नई अपने होम ग्राउंड पर जीत की पटरी पर लौटा, जबकि केकेआर को इस सीजन अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 139 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई ने 17.4 ओवर में तीन विकेट पर 141 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। 

सीएसके के कप्तान ऋतुराज ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और तुषार देशपांडे तथा रवींद्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट लेकर कप्तान के फैसले को सही साबित किया। केकेआर के बल्लेबाज इस मैच में रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए, वहीं ऋतुराज ने कप्तानी पारी खेलते हुए चेन्नई को जीत दिलाई। चेन्नई ने अपने शुरुआती दो मैच जीते थे, लेकिन उसे पिछले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इससे ऋतुराज की कप्तानी पर सवाल उठे रहे थे, लेकिन उन्होंने इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने आलोचकों को जवाब दिया। 

चेन्नई की टीम इस जीत के बाद पांच मैचों में तीन जीत और दो हार के साथ छह अंक लेकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। हालांकि इस हार के बावजूद कोलकाता की टीम छह अंक लेकर दूसरे स्थान पर मौजूद है। पहले नंबर पर राजस्थान रॉयल्स की टीम है जिसने चार मैचों में सभी चार मुकाबले जीते हैं और आठ अंक लेकर शीर्ष पर बनी हुई है। अब राजथान की टीम टूर्नामेंट की एकमात्र टीम है जिसने अबतक एक भी मैच नहीं गंवाया है।
10:56 PM, 08-Apr-2024

CSK vs KKR Live : शिवम दुबे पवेलियन लौटे

वैभव अरोड़ा ने शिवम दुबे को आउट कर केकेआर को तीसरी सफलता दिलाई। शिवम दुबे 18 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए। शिवम के आउट होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर उतरे हैं। सीएसके को जीत के लिए 19 गेंदों पर तीन रन बनाने हैं। ऋतुराज गायकवाड़ के साथ धोनी क्रीज पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन
10:52 PM, 08-Apr-2024

CSK vs KKR Live : सीएसके जीत के करीब

सीएसके की टीम केकेआर के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में जीत के करीब पहुंच गई है। सीएसके को अब 24 गेंदों पर 10 रन बनाने हैं और टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर मौजूद हैं। गायकवाड़ 56 गेंदों पर 62 रन बनाकर खेल रहे हैं। 
10:44 PM, 08-Apr-2024

CSK vs KKR Live : क्रीज पर जमे ऋतुराज

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ केकेआर के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से टीम को संभाले हुआ है। ऋतुराज 54 गेंदों पर 60 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। उनके साथ शिवम दुबे नौ गेंदों पर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। 15 ओवर की समाप्ति के बाद सीएसके ने दो विकेट पर 115 रन बना लिए हैं और उसे जीते के लिए 30 गेंदों पर 23 रन बनाने हैं। 
10:32 PM, 08-Apr-2024

CSK vs KKR Live : डेरिल मिचेल पवेलियन लौटे

केकेआर के स्पिनर सुनील नरेन ने डेरिल मिचेल को आउट कर सीएसके को दूसरा झटका दिया। मिचेल 19 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हुए। सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ हालांकि 48 गेंदों पर 52 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं और नए बल्लेबाज के रूप में शिवम दुबे क्रीज पर उतरे हैं। 
10:28 PM, 08-Apr-2024

CSK vs KKR Live : ऋतुराज का अर्धशतक

सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायवाड़ ने केकेआर के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। 138 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके को रचिन रवींद्र के रूप में पहला झटका लगा था, लेकिन कप्तान ऋतुराज ने डेरिल मिचेल के साथ मिलकर सीएसके की पारी को संभाला। ऋतुराज 46 गेंदों पर 51 रन और डेरिल मिचेल 18 गेंदों पर 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:16 PM, 08-Apr-2024

CSK vs KKR Live : ऋतुराज-मिचेल टिके

रचिन रवींद्र के रूप में पहला झटका लगने के बाद सीएसके को कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और डेरिल मिचेल ने संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नौ ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट पर 74 रन बना लिए हैं। ऋतुराज 33 गेंदों पर 37 रन और डेरिल मिचेल 13 गेंदों पर 20 रन बनाकर मौजूद हैं। 
10:03 PM, 08-Apr-2024

CSK vs KKR Live : सीएसके ने पार किया 50 रनों का आंकड़ा

चेन्नई सुपर किंग्स ने पावरप्ले की समाप्ति तक 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। छह ओवर के बाद सीएसके का स्कोर एक विकेट पर 52 रन है और क्रीज पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ डेरिल मिचेल मौजूद हैं। केकेआर ने पावरप्ले के दौरान रचिन रवींद्र को आउट कर सीएसके को शुरुआती झटका दिया। 
09:49 PM, 08-Apr-2024

CSK vs KKR Live : रचिन पवेलियन लौटे

केकेआर के गेंदबाज वैभव अरोड़ा ने सीएसके के सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र को आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई। रचिन आठ गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए। नए बल्लेबाज के तौर पर डेरिल मिचेल क्रीज पर उतरे हैं और उनके साथ कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ मौजूद हैं। 
09:35 PM, 08-Apr-2024

CSK vs KKR Live : सीएसके की पारी शुरू

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी शुरू हो गई है और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ रचिन रवींद्र पारी का आगाज करने उतरे हैं। केकेआर के लिए तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने गेंदबाजी की शुरुआत की। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed