AUS vs NZ Match Highlights: रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को पांच रन से हराया; रचिन का शतक बेकार
{"_id":"653c82f6c9615c2e6a0600b8","slug":"aus-vs-nz-live-cricket-score-australia-vs-new-zealand-wc-2023-27th-match-at-hpca-stadium-update-2023-10-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"AUS vs NZ Match Highlights: रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को पांच रन से हराया; रचिन का शतक बेकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sat, 28 Oct 2023 06:45 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 28 Oct 2023 06:45 PM IST
खास बातें
Cricket World Cup NZ vs AUS 2023 Highlights: विश्व कप के 27वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को पांच रन से हरा दिया। यह न्यूजीलैंड की दूसरी हार है, जबकि ऑस्ट्रेलिया की चौथी जीत है। अब अंक तालिका में दोनों टीमों की स्थिति लगभग एक जैसी हो गई है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 388 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड 383 रन ही बना पाया और करीबी अंतर से मैच हार गया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
06:33 PM, 28-Oct-2023
ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराया
ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को पांच रन से हरा दिया है। कीवी टीम को जीत के लिए आखिरी गेंद में छह रन की जरूरत थी, लेकिन लॉकी फर्ग्यूसन छक्का नहीं लगा सके और ऑस्ट्रेलिया ने पांच रन से मैच अपने नाम किया। यह ऑस्ट्रेलिया की चौथी जीत है, जबकि न्यूजीलैंड की दूसरी हार है। दोनों टीमें छह में से चार मैच जीतकर अंक तालिका में तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड के 109 और डेविड वॉर्नर के 81 रनों की बदौलत 49.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 388 रन बनाए। मैक्सवेल ने 41, इंग्लिस ने 38 और कमिंस ने 37 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट और ग्लेन फिलिप्स ने तीन-तीन विकेट लिए। सैंटनर को दो और मैट हेनरी-जेम्स निशन को एक-एक विकेट मिले।
389 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड नौ विकेट खोकर 383 रन ही बना सका। न्यूजीलैंड के लिए रचिन रवींद्र ने 116 रन बनाए। जेम्स नीशम ने 58 और डेरिल मिचेल ने 54 रन की पारी खेली। यंग ने 32 और कॉन्वे ने 28 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जैम्पा ने तीन विकेट लिए। जोश हेजलवुड और पैट कमिंस को दो-दो विकेट मिले। ग्लेन मैक्सवेल ने एक विकेट लिया।
06:32 PM, 28-Oct-2023
AUS vs NZ Match Live: नीशम रन आउट
जेम्स नीशम आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर रन आउट हो चुके हैं। उन्होंने 39 गेंद में 58 रन बनाए। उनकी पारी में तीन चौके और तीन छक्के शामिल थे। उनके आउट होने के साथ ही न्यूजीलैंड के जीतने की उम्मीद खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन
06:18 PM, 28-Oct-2023
AUS vs NZ Match Live: नीशम का अर्धशतक
जेम्स नीशम ने 33 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने बेहतरीन पारी खेली है, लेकिन न्यूजीलैंड के लिए यह मैच जीतना मुश्किल होगा। कीवी टीम को जीत के लिए आखिरी ओवर में 19 रन की जरूरत है।06:09 PM, 28-Oct-2023
AUS vs NZ Match Live: न्यूजीलैंड का स्कोर 350 रन के पार
आठ विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड का स्कोर 350 रन के पार जा चुका है। जेम्स नीशम और ट्रेंट बोल्ट क्रीज पर हैं। रन बनाने की जिम्मेदारी सिर्फ जेम्स नीशम के ऊपर है। बोल्ट को सिर्फ अपना विकेट बचाकर रखना होगा। 48 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 357/8 है। आखिरी दो ओवर में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 32 रन की जरूरत है।06:05 PM, 28-Oct-2023
AUS vs NZ Match Live: न्यूजीलैंड का आठवां विकेट गिरा
346 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का आठवां विकेट गिरा है। मैट हेनरी आठ गेंद में नौ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। पैट कमिंस ने उन्हें जोश हेजलवुड के हाथों कैच कराया। अब जेम्स नीशम के साथ ट्रेंट बोल्ट क्रीज पर हैं। 47 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 346/8 है।05:52 PM, 28-Oct-2023
AUS vs NZ Match Live: न्यूजीलैंड का सातवां विकेट गिरा
320 रन पर न्यूजीलैंड का सातवां विकेट गिरा है। मिचेल सैंटनर 12 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। एडम जैम्पा ने उन्हें ग्लेन मैक्सवेल के हाथों कैच कराया। अब जेम्स नीशम अकेले रह गए हैं और न्यूजीलैंड के लिए यह मैच जीतना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:45 PM, 28-Oct-2023
AUS vs NZ Match Live: न्यूजीलैंड का स्कोर 300 रन के पार
छह विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड का स्कोर 300 रन के पार जा चुका है। जेम्स नीशम और मिचेल सैंटनर क्रीज पर हैं। दोनों की कोशिश अंत के ओवरों में तेजी से रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाने की होगी। 43 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 314/6 है।05:36 PM, 28-Oct-2023
AUS vs NZ Match Live: न्यूजीलैंड के छह विकेट गिरे
293 रन पर न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा है। रचिन रवींद्र 89 गेंद में 116 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और पांच छक्के लगाए। पैट कमिंस ने उन्हें मार्नस लाबुशेन के हाथों कैच कराया। अब जेम्स नीशम के साथ मिचेल सैंटनर क्रीज पर हैं।05:31 PM, 28-Oct-2023
AUS vs NZ Match Live: न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट गिरा
265 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। ग्लेन फिलिप्स 16 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन मैक्सवेल ने उन्हें मार्नस लाबुशेन के हाथों कैच कराया। अब रचिन रवींद्र के साथ जेम्स नीशम क्रीज पर हैं।05:29 PM, 28-Oct-2023