Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Gandhi Raipur Visit Live: छत्तीसगढ़ दौरे पर प्रियंका गांधी, रायपुर में कर रही हैं रोड शो

Tue, 14 Nov 2023 08:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 14 Nov 2023 08:50 PM IST
खास बातें

Priyanka Gandhi Raipur Visit Live: छत्तीसगढ़ में तीन दिन बाद 17 नवंबर को दूसरे चरण के लिए मतदान होना है। मतदान अंतिम चरण में होने से कांग्रेस और बीजेपी के दिगग्ज नेता धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज राजधानी रायपुर के दौरे पर हैं, जहां वो पार्टी प्रत्याशियों के  समर्थन में रोड शो करेंगी। प्रियंका गांधी से जुड़ा पल-पल का अपडेट यहां देखिए। 
 

विज्ञापन
Priyanka Gandhi Raipur Visit Live Priyanka Gandhi on Chhattisgarh tour today
प्रियंका गांधी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:49 PM, 14-Nov-2023

राहुल गांधी का दौरा कल

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे। वो दोपहर 12 बजे माना विमानतल आयेंगे फिर वहां से वो बेमेतरा जायेंगे। दोपहर एक बजे बीटीआई मैदान में आम सभा को सम्बोधित करेंगे।  राहुल गांधी दोपहर को 2.50 बजे बलौदाबाजार स्टेडियम ग्राउंड में आमसभा को सम्बोधित करेंगे। शाम को 4.30 बजे माना विमानतल से दिल्ली वापस जायेंगे।

 
07:56 PM, 14-Nov-2023

19 सीटों पर होगा असर

दूसरे चरण के मतदान के लिए महज दो दिन बचे हैं। ऐसे में प्रियंका गांधी का रोड शो होने के कई मायने निकाले जा रहे हैं। प्रियंका गांधी रायपुर में रोड शो कर रायपुर संभाग की 19 विधानसभा सीटों पर असर डाल सकती हैं। इसी रणनीति के तहत कांग्रेस चुनाव के अंतिम चरण में प्रियंका गांधी का रोड शो करवा रही है।
विज्ञापन
07:54 PM, 14-Nov-2023

जगह-जगह लोगों ने प्रियंका गांधी का किया स्वागत

रोड शो सुभाष स्टेडियम से शुरू होकर कोतवाली चौक, सदर बाजार, आमापारा चौक, अग्रसेन चौक होते हुए तेलगानी नाका पहुंचा। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया।
07:21 PM, 14-Nov-2023

रोड शो के चलते शहर में लगा जाम

चुनाव के अंतिम चरण में कांग्रेस ने राजधानी रायपुर में शक्ति प्रदर्शन किया। रोड शो के बहाने कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन कर अपनी ताकत दिखाई। रोड शो में वाहनों का काफिला होने के चलते शहर में जगह-जगह जाम की स्थिति है। प्रियंका गांधी को देखने के लिए भी लोगों की लोगों की भीड़ उमड़ी है। प्रियंका गांधी ने हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए किया आग्रह। 

07:11 PM, 14-Nov-2023

सीएम बघेल समेत दिग्गज नेता मौजूद

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रथ पर सवार होकर कर रोड शो कर रही हैं। भव्य आतिशबाजी से प्रियंका गांधी का स्वागत किया गया। राजीव गांधी की प्रतिमा पर किया  माल्यार्पण, सीएम भूपेश समेत सभी दिग्गज कांग्रेस नेता मौजूद
07:09 PM, 14-Nov-2023

रायपुर में प्रियंका गांधी का रोड शो

रायपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रोड शो कर रहीं हैं, रोड शो में रायपुर शहर के चारों कांग्रेस प्रत्याशी भी शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:22 PM, 14-Nov-2023

पीएम मोदी भी कर सकते हैं दौरा

दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा भी रायपुर में होना था। इसके लिए 13 या 15 नवंबर को राजधानी में रोड शो भी प्रस्तावित था, लेकिन फिलहाल ये तय नहीं हो सका है। ऐसे में माना जा रहा है कि महासुमंद में उनकी अंतिम चुनावी सभा थी।

 
03:21 PM, 14-Nov-2023

पार्टी राज्य में अपनी गृह लक्ष्मी योजना लागू करेगी- प्रियंका

प्रियंका गांधी रायपुर संभाग को साधने की कवायद के तहत लगातार प्रचार कर रही हैं। लगातार प्रदेश का दौरा कर रही हैं। सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस महासचिव ने घोषणा की है कि पार्टी राज्य में अपनी गृह लक्ष्मी योजना लागू करेगी। एक्स पर किए एक पोस्ट में प्रियंका ने कहा कि गृह लक्ष्मी योजना छत्तीसगढ़ में भी लागू की जाएगी। महिलाओं के खातों में प्रति वर्ष 15 हजार रुपये डाले जाएंगे। इसके साथ ही प्रत्येक एलपीजी सिलेंडर रिफिल पर पांच सौ रुपये की सब्सिडी मिलेगी। स्वयं सहायता समूहों और सक्षम योजना के ऋण माफ किये जाएंगे।
03:20 PM, 14-Nov-2023

प्रियंका गांधी शाम 4:45 बजे रायपुर पहुंचेगी

जानकरी के मुताबिक प्रियंका गांधी शाम 4:45 बजे रायपुर पहुंचेगी। वे रायपुर में रोड शो कर कांग्रेस के पक्ष में वोट माहौल बनाएंगी। इस दौरान राजीव गांधी चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण रोड शो करेंगी, जो कोतवाली चौक, सत्ती बाजार, ब्राह्मणपारा, शीतलामाता चौक, आरडी तिवारी स्कूल, अमापारा चौक अग्रसेन चौक से तेलघानी चौक तक जाएगी। इस दौरान कांग्रेस के कई नेता कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
03:17 PM, 14-Nov-2023

Priyanka Gandhi Raipur Visit Live: छत्तीसगढ़ दौरे पर प्रियंका गांधी, रायपुर में कर रही हैं रोड शो

Chhattisgarh Election 2023: Priyanka Gandhi CG Visit today: छत्तीसगढ़ में तीन दिन बाद 17 नवंबर को दूसरे चरण के लिए मतदान होना है। मतदान अंतिम चरण में होने से कांग्रेस और बीजेपी के दिगग्ज नेता धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज राजधानी रायपुर के दौरे पर हैं, जहां वो पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करेंगी।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed