फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhattisgarh CM Oath Live: विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, अरुण साव और विजय शर्मा बने डिप्टी CM

Wed, 13 Dec 2023 06:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 13 Dec 2023 06:58 PM IST
खास बातें

Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai Oath Taking Ceremony Live: छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेता विष्णुदेव साय 13 दिसंबर यानी आज नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आदिवासी समाज के दिग्गज नेता विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री बने। सीएम के बाद अरुण साव और विजय शर्मा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

विज्ञापन
Chhattisgarh CM Oath Taking Live Vishnu Deo Sai Swearing-in Ceremony News Updates in Hindi
Chhattisgarh CM Oath Live - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:57 PM, 13-Dec-2023

कल हम कैबिनेट बैठक करेंगे: विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन पहुंचकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज शपथ ग्रहण समारोह था। मैंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में अरुण साव और विजय शर्मा के साथ उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई अन्य समारोह में नेता शामिल हुए. हमने भी कार्यभार संभाल लिया है। हम राज्य के विकास के लिए काम करेंगे। कल हम कैबिनेट बैठक भी करेंगे।
06:29 PM, 13-Dec-2023

विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन पहुंचे और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया।
विज्ञापन
04:06 PM, 13-Dec-2023

विजय शर्मा बने दूसरे डिप्टी सीएम

विजय शर्मा ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। कवर्धा विधायक विजय शर्मा को डिप्टी सीएम बनाए जाने के बाद नगर में फटाखे फूट रहे है। दिवाली जैसा माहौल बन गया है। विजय शर्मा ने हाल में हुए चुनाव में  कांग्रेस के कद्दावर मंत्री मोहम्मद अकबर को 40 हजार वोटों से हराया था। 
04:03 PM, 13-Dec-2023

अरुण साव बने डिप्टी सीएम

अरुण साव ने डिप्टी सीएम की शपथ ली है। अरुण साव साल 2019 में पहली बार लोकसभा चुनाव जीत कर सांसद बने थे। वहीं, इस बार लोरमी विधानसभा से टिकट गया टिकट दिया गया था, जहां साव ने जीत हासिल की। 
04:02 PM, 13-Dec-2023

विष्णुदेव साय ने ली शपथ

विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंद ने उन्हें शपथ दिलाई। 
03:59 PM, 13-Dec-2023
राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह मंच पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:53 PM, 13-Dec-2023

डिप्टी सीएम के लिए अरुण साव सबसे आगे

डिप्टी सीएम के लिए अरुण साव सबसे आगे चल रहा है। वर्तमान में वे अभी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। साल भर पहले ही इनको यह जिम्मेदारी दी गई थी। विधानसभा चुनाव में अरुण साव ने लोरमी सीट से जीत दर्ज की है। 
03:51 PM, 13-Dec-2023

अमित शाह और योगी आदित्यनाथ मंच पर पहुंचे

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच पर पहुंचे।
03:31 PM, 13-Dec-2023
असम के सीएम शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं।
 
03:28 PM, 13-Dec-2023

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed