फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Forest Department office sealed over unpaid property tax of 47 lakh.

Ambala News: 47 लाख रुपये का बकाया संपत्ति कर न भरने पर वन विभाग का कार्यालय सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Forest Department office sealed over unpaid property tax of 47 lakh.
अंबाला सिटी स्थित वन विभाग के कार्यालय पर सील लगाते नगर निगम के कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। बकाया संपत्ति कर की वसूली के लिए नगर निगम अंबाला ने सख्त रुख अपना लिया है। बार-बार नोटिस जारी करने के बाद भुगतान न करने पर नगर निगम की टीम ने अंबाला सिटी स्थित वन विभाग के कार्यालय परिसर को सील कर दिया है नगर निगम की इस कार्रवाई से प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।
नगर निगम के संपत्ति कर शाखा के नोडल अधिकारी विकास कुमार के अनुसार वन विभाग पर लंबे समय से 47 लाख रुपये का संपत्ति कर बकाया चल रहा था। निगम की ओर से संबंधित विभाग को बकाया राशि जमा करवाने के लिए कई बार नोटिस भेजे गए थे, लेकिन तय सीमा में भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद निगम की रिकवरी टीम मौके पर पहुंची और वन विभाग कार्यालय के मुख्य गेट को सील कर दिया। वहीं वन विभाग को सील करने के बाद नगर निगम की टीम सिंचाई विभाग के कार्यालय भी पहुंची। यहां अधिकारियों ने समय ले लिया। ऐसे में यहां कार्रवाई को रोक दिया गया।
विज्ञापन

नगर निगम के संपत्ति कर शाखा के नोडल अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि संपत्ति कर की वसूली को लेकर किसी भी विभाग या व्यक्ति के साथ नरमी नहीं बरती जाएगी, चाहे वह निजी संपत्ति हो या सरकारी कार्यालय। कर जमा न करने वाले कई अन्य बकायेदारों की सूची भी तैयार कर ली गई है, जिन पर आने वाले दिनों में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज कार्यालय न खुला तो होगी दिक्कत
वहीं दूसरी ओर, अचानक हुई इस सीलिंग की कार्रवाई से वन विभाग के दैनिक कामकाज और आम जनता से जुड़े कार्यों पर शुक्रवार को कार्यालय न खुलने पर गहरा असर पड़ा है। इस मामले पर वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वे इस विषय में उच्च अधिकारियों से बातचीत कर बकाया राशि के जल्द भुगतान और सील खुलवाने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। नगर निगम ने सभी बकायेदारों और सरकारी विभागों से अपील की है कि वे सीलिंग और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना बकाया संपत्ति कर जमा करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed