फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Swine flu cases rise in Chhattisgarh: 344 patients found in 24 districts; most cases in these districts, inclu

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण: 24 जिलों में 344 मरीज मिले; रायपुर समेत इन जिलों में अधिक केस

Thu, 10 Sep 2026 05:58 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 10 Sep 2026 05:58 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का संक्रमण एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के 24 जिलों में अब तक 344 मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें 122 एक्टिव केस हैं।

विज्ञापन
Swine flu cases rise in Chhattisgarh: 344 patients found in 24 districts; most cases in these districts, inclu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर स्वाइन फ्लू का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिससे राज्य के स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। प्रदेश में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार दायरा बढ़ा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 24 जिलों में स्वाइन फ्लू के मरीज सामने आ चुके हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 344 पहुंच गई है। इनमें 122 एक्टिव मरीज शामिल हैं, जिनका इलाज जारी है। संक्रमण का सबसे अधिक असर राजधानी रायपुर में है, जहां 146 संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू का असर प्रदेश के 24 जिलों तक पहुंच चुका है। राजधानी रायपुर में 146 मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर रख रहा है। रायपुर के अलावा दुर्ग और बिलासपुर जिलों में भी स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से सामने आए हैं। दुर्ग और बिलासपुर दोनों जिलों में 41-41 मरीज स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा सभी प्रभावित क्षेत्रों की लगातार समीक्षा कर रहा है और रोकथाम के प्रयास में जुटा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की अपील
लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पूरे प्रदेश में निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति में फ्लू के लक्षण दिखते ही तुरंत जांच करानी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग ने समय पर जांच कराने और उचित इलाज शुरू करने का आग्रह किया है, जिससे मरीज जल्द स्वस्थ हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed