फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Illicit liquor seized in Kanker: District Excise Officer suspended, agency employees jailed, FIR also ordered

कांकेर में अवैध शराब का जखीरा बरामद: जिला आबकारी अधिकारी निलंबित, एजेंसी कर्मचारियों को जेल, एफआईआर के भी आदेश

Thu, 10 Sep 2026 05:38 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 10 Sep 2026 05:38 PM IST
सार

भानुप्रतापपुर में अवैध शराब के बड़े कारोबार का भंडाफोड़ होने के बाद आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने मिलीभगत के आधार पर जिला आबकारी अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Illicit liquor seized in Kanker: District Excise Officer suspended, agency employees jailed, FIR also ordered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में अवैध शराब के बड़े कारोबार का भंडाफोड़ होने के बाद आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने मिलीभगत के आधार पर जिला आबकारी अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने प्लेसमेंट एजेंसी के दोषी कर्मियों को जेल भेजने तथा सेल्समैन व आबकारी इंस्पेक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश जारी किए हैं। मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक मिलीभगत के बिना इतना बड़ा खेल संभव नहीं है और सरकार अवैध शराब या ओवररेटिंग को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन


पुलिस ने बसंत नगर, नारायणपुर स्थित उत्तम देवनाथ के किराए के मकान में दबिश देकर बड़े पैमाने पर शराब से जुड़ी सामग्री बरामद की। पुलिस ने मकान के एक कमरे से 4,409 खाली बोतलें और पौवे जब्त किए। मौके से कार्टन में रखे 170 पेटी खाली पौवे और विभिन्न ब्रांडों के 3,380 ढक्कन भी मिले। जांच अधिकारियों को आशंका है कि इन सामग्रियों का प्रयोग मिलावटी अथवा अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब तैयार करने में किया जाना था। पुलिस ने पूरी सामग्री को गवाहों की उपस्थिति में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 106 के तहत जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


हजारों ब्रांडेड स्टीकर और भरी बोतलें जब्त
कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में क्यूआर कोड, स्टीकर और होलोग्राम भी मिले। मौके से कुल 105 पत्ता स्टीकर और होलोग्राम मिले, जिनकी अनुमानित कीमत 59,645 रुपये आंकी गई है। इनमें रॉयल स्टैग के 50 पत्ते, रॉयल चैलेंज के 38 पत्ते, क्यूआर कोड व होलोग्राम के 18 पत्ते तथा मैकडॉवल नंबर-1 के 10 पत्ते शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस ने जम्मू स्पेशल व्हिस्की के 30 भरे हुए पौवे भी बरामद किए। इन पौवों में करीब 5.4 लीटर शराब मौजूद थी, जिसकी कीमत लगभग 3,600 रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहनकर्ताओं की पूछताछ से मिला सुराग
पुलिस ने कार्रवाई शराब का परिवहन करने वाले आरोपियों से पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी संख्या में सामग्री किसने जुटाई थी। आबकारी विभाग की जांच के बाद इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed