Congress Live: सोनिया बोलीं- 'कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मेरी राजनीतिक पारी का अंतिम पड़ाव हो सकती है'
{"_id":"63f996de3caa6b33da017ab5","slug":"congress-party-85th-plenary-session-live-updates-priyanka-gandhi-reach-raipr-all-updates-of-the-day-2023-02-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"Congress Live: सोनिया बोलीं- 'कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मेरी राजनीतिक पारी का अंतिम पड़ाव हो सकती है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 25 Feb 2023 06:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 25 Feb 2023 06:01 PM IST
खास बातें
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय महाधिवेशन चल रहा है। आज यहां प्रियंका गांधी समेत तमाम बड़े नेता यहां पहुंच रहे हैं। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट्स....
विज्ञापन
सोनिया गांधी
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
06:01 PM, 25-Feb-2023
कांग्रेस ने पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी का गठन किया
कांग्रेस ने पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी का गठन किया है। जिसकी फीस 5 रुपए से बढ़ाकर 10 रुपए किया गया है। सभी वर्गों के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया। ट्रांसजेंडर्स को लेकर भी प्रावधान है। सभी प्रस्तावों को अधिवेशन में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।05:21 PM, 25-Feb-2023
अखिलेश प्रताप सिंह बोले- पता नहीं कहां से अफवाह फैल गई
सोनिया गांधी के राष्ट्रीय राजनीति से सन्यास लेने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि वह हम सब की मुखिया हैं। पता नहीं कहां से अफवाह फैल गई है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
05:10 PM, 25-Feb-2023
कांग्रेस नेता उदित राज ने पीएम मोदी पर दिए बयान पर दी सफाई
कांग्रेस के नारे 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' पर उदित राज ने कहा है कि 'यह एक राजनीतिक भाषा है। जब प्रधानमंत्री 'कांग्रेस मुक्त भारत' की बात करते हैं, तो क्या उनका मतलब यह है कि वह कांग्रेस को खत्म करना चाहते हैं या उसका पंजीकरण रद्द करना चाहते हैं?...देश को स्वस्थ रखना है तो जरूरी है कि पीएम मोदी की 'राजनैतिक कब्र' खोदी जाए...05:03 PM, 25-Feb-2023
दिग्विजय सिंह ने कहा सोनिया गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा पर दिया बयान
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि AICC के अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी का भाषण है, जहां उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के बारे में घोषणा की, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुई, उन्होंने केवल उसी ओर निर्देशित किया है।04:02 PM, 25-Feb-2023
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 85वें महाअधिवेशन में शोक प्रस्ताव रखा गया। कांग्रेस परिवार के सभी दिवंगत नेताओं को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
03:20 PM, 25-Feb-2023
सोनिया गांधी ने कहा कि पिछले 25 वर्षों को देखें तो 2004 और 2009 के चुनावों में हमारी जीत के साथ-साथ डॉ मनमोहन सिंह जी के कुशल नेतृत्व ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:46 PM, 25-Feb-2023
सोनिया गांधी ने कहा कि खरगे एक जमीनी कार्यकर्ता से लेकर कांग्रेस में सर्वोच्च पद तक की यात्रा भारत के उन आदर्शों को दर्शाती है जिनके लिए हमारा स्वतंत्रता संग्राम लड़ा गया था और हमारे संविधान के मूल्य हैं। यह आंतरिक लोकतंत्र की हमारी समृद्ध और अद्वितीय परंपरा को जारी रखता है।
01:58 PM, 25-Feb-2023
कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों की संख्या में भी इजाफा
पार्टी की कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) में पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग, महिलाओं, युवाओं और अल्पसंख्यकों के लिए 50 फीसदी आरक्षण का एलान किया गया है। इसी के साथ कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों की संख्या में भी इजाफा करने का फैसला हुआ है। अब इसके सदस्यों की संख्या 25 से बढ़ाकर 35 कर दी गई है।01:56 PM, 25-Feb-2023
पार्टी संविधान में कई बड़े बदलाव
छत्तीसगढ़ में जारी कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन में पार्टी संविधान में कई बड़े बदलाव किए हैं। इसके तहत अब कांग्रेस में सिर्फ डिजिटल तौर पर सदस्यता दी जाएगी और डिजिटल रिकॉर्ड ही रखे जाएंगे।12:56 PM, 25-Feb-2023
कांग्रेस पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन में सोनिया गांधी ने कहा है कि 'कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मेरी राजनीतिक पारी का अंतिम पड़ाव हो सकती है'
Our victories in 2004&2009 along with the able leadership of Dr Manmohan Singh gave me personal satisfaction but what gratifies me most is that my innings could conclude with the Bharat Jodo Yatra, a turning point for Congress: Cong MP & UPA chairperson Sonia Gandhi in Raipur https://t.co/EPG2ByMUrf pic.twitter.com/irStn2XzPY
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) February 25, 2023