{"_id":"6af305566eaedf65a5061b72","slug":"jodhpur-rural-police-deal-a-major-financial-blow-to-drug-traffickers-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोधपुर: ग्रामीण पुलिस का नशे के सौदागरों पर बड़ा आर्थिक प्रहार, 3 तस्करों की 2.20 करोड़ की संपत्ति फ्रीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोधपुर: ग्रामीण पुलिस का नशे के सौदागरों पर बड़ा आर्थिक प्रहार, 3 तस्करों की 2.20 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
Tue, 10 Nov 2026 05:21 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 10 Nov 2026 05:21 PM IST
सार
जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने नशे के कारोबार से अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले तीन तस्करों की करीब 2.20 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां फ्रीज करवाई हैं। एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नशे के कारोबार के जरिए अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले तस्करों के खिलाफ जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन मादक पदार्थ तस्करों की करीब 2 करोड़ 20 लाख रुपये मूल्य की चल एवं अचल संपत्तियां फ्रीज करवाई हैं। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबार से जुड़े तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर बड़ा प्रहार हुआ है।
विज्ञापन
जिला पुलिस अधीक्षक पंकज यादव ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज सत्येंद्र सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत तस्करों की आर्थिक गतिविधियों और नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों की जांच की गई। सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक, नई दिल्ली से अनुमोदित आदेशों के आधार पर तीन तस्करों की संपत्तियां फ्रीज करवाई गई हैं।
विज्ञापन
पढे़ं: पटाखे के बारूद में विस्फोट से 12 साल के दिलखुश की दोनों आंखें झुलसीं, 90 प्रतिशत तक पहुंचा नुकसान
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कापरड़ा थाना क्षेत्र के खोखरिया निवासी घेवरराम पुत्र छोगाराम विश्नोई की करीब 2 करोड़ 18 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई है। इसमें दो मोटरसाइकिल, दो भूखंड और एक आवासीय मकान शामिल हैं। इसी तरह कापरड़ा थाना क्षेत्र के विष्णु की ढाणी निवासी सागर उर्फ शेखर पुत्र आसुराम विश्नोई की 60 हजार रुपये कीमत की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा पीपाड़ शहर थाना क्षेत्र के रियां सेठा री निवासी धर्मपाल उर्फ धर्माराम पुत्र शंकरराम जाट की एक लाख रुपये कीमत की टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल फ्रीज की गई है।
एसपी पंकज यादव ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी समाज और युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। पुलिस अब तस्करों के आर्थिक नेटवर्क, अवैध कमाई, निवेश और उससे खरीदी गई संपत्तियों पर भी नजर रखेगी। सभी थानाधिकारियों को ऐसे अपराधियों की आर्थिक गतिविधियों की गहन जांच कर अवैध संपत्तियों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। तस्करी से अर्जित संपत्ति पर भी कानून का शिकंजा कसा जाएगा।