फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhattisgarh Exit Poll 2023 Live: दस के दस एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त, 40-50 सीट का अनुमान, BJP से टक्कर

Thu, 30 Nov 2023 09:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 30 Nov 2023 09:34 PM IST
खास बातें

CG Exit Poll 2023 Result Chhattisgarh News Live Updates: गुरुवार यानी आज छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल आ गए हैं। अधिकांश सर्वे में कांग्रेस को बढ़त का अनुमान है, पार्टी की भाजपा से कांटे की टक्कर है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर को मतदान कराए जा चुके हैं। तीन दिसंबर को परिणाम आएंगे। Amar Ujala Mobile App और amarujala.com पर सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल एक जगह पढ़ें। यहां जानें सारे अपडेट्स-

विज्ञापन
Chhattisgarh exit poll results live updates cg election vidhan sabha chunav 2023 results prediction news
Chhattisgarh Exit Poll 2023 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:12 PM, 30-Nov-2023

रिपब्लिक-पी मार्क के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 46-54 सीटें

रिपब्लिक-पी मार्क के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को 46-54 सीटें, भाजपा को 35-42 सीटें मिलने का अनुमान है। साथ ही अन्य के हाथ एक भी सीट नहीं आएगी।
07:57 PM, 30-Nov-2023

दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त

दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को 46-55 सीटें, भाजपा को 35-45 सीटें और अन्य को 0-10 सीटें मिलने का अनुमान है।
विज्ञापन
07:24 PM, 30-Nov-2023

Exit Poll Result Live

कितने लोगों से सवाल पूछा जाता है?: वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद श्रीवास्तव बताते हैं कि एग्जिट पोल कराने के लिए सर्वे एजेंसी या न्यूज चैनल का रिपोर्टर अचानक से किसी बूथ पर जाकर वहां लोगों से बात करता है। इसमें पहले से तय नहीं होता है कि वह किससे सवाल करेगा? आमतौर पर मजबूत एग्जिट पोल के लिए 30-35 हजार से लेकर एक लाख वोटर्स तक से बातचीत होती है। इसमें क्षेत्रवार हर वर्ग के लोगों को शामिल किया जाता है। 
07:19 PM, 30-Nov-2023

Chhattisgarh Exit Poll 2023 Result Live

जान लीजिए ये एग्जिट पोल है क्या?: दरअसल एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है। मतदान वाले दिन जब मतदाता वोट देकर पोलिंग बूथ से बाहर निकलता है तो वहां अलग-अलग सर्वे एजेंसी और न्यूज चैनल के लोग मौजूद होते हैं। वह मतदाता से वोटिंग को लेकर सवाल पूछते हैं। इसमें उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसको वोट दिया है? इस तरह से हर विधानसभा के अलग-अलग पोलिंग बूथ से वोटर्स से सवाल पूछा जाता है। मतदान खत्म होने तक ऐसे सवाल बड़ी संख्या में आंकड़े एकत्र हो जाते हैं। इन आंकड़ों को जुटाकर और उनके उत्तर के हिसाब से अंदाजा लगाया जाता है कि पब्लिक का मूड किस ओर है? मैथमेटिकल मॉडल के आधार पर ये निकाला जाता है कि कौन सी पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसका प्रसारण मतदान खत्म होने के बाद ही किया जाता है। 
06:51 PM, 30-Nov-2023

टाइम्स नाउ-ईटीजी के सर्वे में कांग्रेस बहुमत के करीब, भाजपा देगी टक्कर

टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक कांग्रेस बहुमत के करीब रह सकती है, पार्टी के हिस्से में 48-56 सीटें आ सकती हैं। भाजपा को 32-40 सीटें मिलने का अनुमान है। साथ ही निर्दलीय 2-4 सीटों पर सफल होने में कामयाब हो सकते हैं।
06:38 PM, 30-Nov-2023

टीवी9 पोलस्ट्रैट के सर्वे में कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर

टीवी 9 पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस को 40-50 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा के हिस्से में 35-45 सीटें आ सकती हैं। साथ ही अन्य को 0-3 सीट से संतोष करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:33 PM, 30-Nov-2023

रिपब्लिक-मैट्रिज के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त

रिपब्लिक-मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक, कांग्रेस को 44-52 सीटें मिलेंगी। भाजपा को 34-42 मिलने के आसार हैं। वहीं निर्दलीय के हिस्से में 0-2 सीटें जा सकती हैं।
06:21 PM, 30-Nov-2023

न्यूज24- टुडे चाणक्य के सर्वे में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत

न्यूज24-टुडे चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा, पार्टी को 57 सीटें जीतने में सफल होगी। भाजपा को 33 सीटें मिल सकती हैं। जबकि अन्य के खाते में एक भी सीट नहीं जाने का अनुमान है।
06:19 PM, 30-Nov-2023

एबीपी-सी वोटर के सर्वे में कांग्रेस को बढ़त, भाजपा से कांटे की टक्कर

एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बहुमत मिलने के आसार है, कांग्रेस को 41-53 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 36-48 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि अन्य को 0-4 सीटें मिल सकती हैं।  
06:02 PM, 30-Nov-2023

जन की बात के एग्जिट पोल में कांग्रेस बहुमत के करीब

जन की बात के एग्जिट पोल में अनुमान के आधार पर छत्तीसगढ़ में भाजपा को 34-45 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 42-53 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि निर्दलीय के हिस्से में 03 सीटें जा सकती हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed