09:12 PM, 30-Nov-2023
रिपब्लिक-पी मार्क के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 46-54 सीटें
रिपब्लिक-पी मार्क के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को 46-54 सीटें, भाजपा को 35-42 सीटें मिलने का अनुमान है। साथ ही अन्य के हाथ एक भी सीट नहीं आएगी।
07:57 PM, 30-Nov-2023
दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त
दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को 46-55 सीटें, भाजपा को 35-45 सीटें और अन्य को 0-10 सीटें मिलने का अनुमान है।
07:24 PM, 30-Nov-2023
Exit Poll Result Live
कितने लोगों से सवाल पूछा जाता है?: वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद श्रीवास्तव बताते हैं कि एग्जिट पोल कराने के लिए सर्वे एजेंसी या न्यूज चैनल का रिपोर्टर अचानक से किसी बूथ पर जाकर वहां लोगों से बात करता है। इसमें पहले से तय नहीं होता है कि वह किससे सवाल करेगा? आमतौर पर मजबूत एग्जिट पोल के लिए 30-35 हजार से लेकर एक लाख वोटर्स तक से बातचीत होती है। इसमें क्षेत्रवार हर वर्ग के लोगों को शामिल किया जाता है।
07:19 PM, 30-Nov-2023
Chhattisgarh Exit Poll 2023 Result Live
जान लीजिए ये एग्जिट पोल है क्या?: दरअसल एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है। मतदान वाले दिन जब मतदाता वोट देकर पोलिंग बूथ से बाहर निकलता है तो वहां अलग-अलग सर्वे एजेंसी और न्यूज चैनल के लोग मौजूद होते हैं। वह मतदाता से वोटिंग को लेकर सवाल पूछते हैं। इसमें उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसको वोट दिया है? इस तरह से हर विधानसभा के अलग-अलग पोलिंग बूथ से वोटर्स से सवाल पूछा जाता है। मतदान खत्म होने तक ऐसे सवाल बड़ी संख्या में आंकड़े एकत्र हो जाते हैं। इन आंकड़ों को जुटाकर और उनके उत्तर के हिसाब से अंदाजा लगाया जाता है कि पब्लिक का मूड किस ओर है? मैथमेटिकल मॉडल के आधार पर ये निकाला जाता है कि कौन सी पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसका प्रसारण मतदान खत्म होने के बाद ही किया जाता है।
06:51 PM, 30-Nov-2023
टाइम्स नाउ-ईटीजी के सर्वे में कांग्रेस बहुमत के करीब, भाजपा देगी टक्कर
टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक कांग्रेस बहुमत के करीब रह सकती है, पार्टी के हिस्से में 48-56 सीटें आ सकती हैं। भाजपा को 32-40 सीटें मिलने का अनुमान है। साथ ही निर्दलीय 2-4 सीटों पर सफल होने में कामयाब हो सकते हैं।
06:38 PM, 30-Nov-2023
टीवी9 पोलस्ट्रैट के सर्वे में कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर
टीवी 9 पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस को 40-50 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा के हिस्से में 35-45 सीटें आ सकती हैं। साथ ही अन्य को 0-3 सीट से संतोष करना पड़ सकता है।
06:33 PM, 30-Nov-2023
रिपब्लिक-मैट्रिज के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त
रिपब्लिक-मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक, कांग्रेस को 44-52 सीटें मिलेंगी। भाजपा को 34-42 मिलने के आसार हैं। वहीं निर्दलीय के हिस्से में 0-2 सीटें जा सकती हैं।
06:21 PM, 30-Nov-2023
न्यूज24- टुडे चाणक्य के सर्वे में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत
न्यूज24-टुडे चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा, पार्टी को 57 सीटें जीतने में सफल होगी। भाजपा को 33 सीटें मिल सकती हैं। जबकि अन्य के खाते में एक भी सीट नहीं जाने का अनुमान है।
06:19 PM, 30-Nov-2023
एबीपी-सी वोटर के सर्वे में कांग्रेस को बढ़त, भाजपा से कांटे की टक्कर
एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बहुमत मिलने के आसार है, कांग्रेस को 41-53 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 36-48 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि अन्य को 0-4 सीटें मिल सकती हैं।
06:02 PM, 30-Nov-2023
जन की बात के एग्जिट पोल में कांग्रेस बहुमत के करीब
जन की बात के एग्जिट पोल में अनुमान के आधार पर छत्तीसगढ़ में भाजपा को 34-45 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 42-53 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि निर्दलीय के हिस्से में 03 सीटें जा सकती हैं।